★पर्यावरण मित्र बने ! पर्यावरण के दुश्मन बने क्यों ?★ ★आम आदमी शिकायत करें, तो भी प्रशासन चुप क्यों ?★ (१) हरियाली अमावस्या के दिन कलेक्टरी परिसर, राजसमन्द मे प्रशासनिक बंगले के सामने पेड़ काटने पर भी प्रशासन चुप क्यों ? (२) हरियाली अमावस्या के दिन पर्यावरण के दुश्मनों के द्वारा इरिगेशन रोड़, कांकरोली, राजसमन्द पर पेड़ काटने पर भी प्रशासन चुप क्यों ? (३) कलेक्टरी परिसर, राजसमन्द मे टेलीफोन विभाग के प्लोट पर से करीब 80 पेड़ दिन दहाड़े काटे जाते है, शिकायत करने के बावजूद प्रशासन चुप क्यों ? (४) गौरव पथ, जावद की रोड़ बनते समय पेड़ काटे जाते है, फोरलेन बनते समय पेड़ काटे जाते है, पुरानी कलेक्टरी के सामने रोड़ बनते समय पेड़ काटे जाते है और इसकी लिखित मे शिकायत करने के बावजूद प्रशासन चुप क्यों ? (५) आम आदमी जागरूक होने के साथ प्रशासन से पेड़ काटने की अनेकों बार शिकायतें भी की जाती है, तो भी प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाती है ? या कोई निजी फायदा है ? कारण आम आदमी को बताये ? सीए. दिनेश सनाढ्य - एक आम आदमी #(49) #25/07/23 #dineshapna
No comments:
Post a Comment