★ *नन्द के घर आनन्द भयो !* ★ नन्द के घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की, हर घर में आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की ॥ जब-जब कान्हा घर-घर आयेंगे, माखन-मिश्री संग प्रेम लुटायेंगे । गोकुल सा हर गाँव बनेगा, हर मन में दीप जलायेंगे ॥ नन्द के घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की, हर घर में आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की ॥ केवल बंसी ही नहीं बजानी, सुदर्शन चक्र भी याद दिलानी । अधर्म मिटेगा, धर्म खिलेगा, सत्य की ज्योति जगमगानी ॥ नन्द के घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की, हर घर में आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की ॥ जब श्रीकृष्ण हर द्वारे आयेंगे, कंस के बन्धन टूट जायेंगे । पाप तिमिर सब दूर होगा, धर्म-सूर्य उजियालो छायेंगे ॥ नन्द के घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की, हर घर में आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की ॥ *CA Dinesh Chandra Sanadhya* *EK Brijwasi* (29) #17/08/25 #dineshapna
No comments:
Post a Comment