Wednesday, 22 October 2025

■ *एक वर्ष मे 73 दीपावली अपनाये !* ■ ★ *पंच दिवसीय दीपावली पर पंच सन्देश ; शेष 360 दिनो के लिए !* ★ १. *धनतेरस :* स्वास्थ्य का दीप जलाओ, तन-मन को रखो पावन, लक्ष्मी संग धन आए घर, हो सुखमय जीवन सावन। २. *रूप चौदस (रूप चतुर्दशी) :* अंधकार हर लो अंतर का, सत्य का दीप जलाओ, रूप-सुगंध से जगमग मन, ईश्वर से मिलन पाओ। ३. *दीपावली :* दीप जले जब घर-आँगन में, जग में उजियारा छाए, सत्य, धर्म और प्रेम की ज्योति, हर मन में आनंद लाए। ४. *अन्नकूट / गोवर्धन पूजा :* अन्नकूट का पर्व सिखाए, अहंकार को मिटाना, सेवा, त्याग और एकता से, सच्चा पूजन मानना। ५. *भाईदूज :* भाई-बहन का पावन स्नेह, प्रेम का सदा प्रतीक, बंधन यह पावन रिश्तों का, रहे अमर, अटूट, अनीक। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* *#एक श्रीजी सखा* (65) 23/10/25 #dineshapna












 

No comments:

Post a Comment