Thursday, 1 October 2026

■ *शास्त्री जी व गांधी जी की जयंती पर शुभकामनाएँ व मुबारकबाद !* ■ ★ *“अहिंसा परमो धर्मः, धर्मरक्षा तथैव च।”* ★ *शाब्दिक अर्थ:* अहिंसा सर्वोच्च धर्म है, और धर्म की रक्षा करना भी उतना ही सर्वोच्च कर्तव्य है। अर्थात् शांति का पालन करो, लेकिन धर्म और न्याय की रक्षा से पीछे मत हटो। *(१) महात्मा गांधी* अहिंसा को जीवन और संघर्ष का प्रमुख सिद्धान्त बनाया तथा अन्याय का विरोध सत्याग्रह से किया। धर्म/न्याय की रक्षा को भी महत्व दिया, लेकिन हिंसक प्रतिकार को स्वीकार नहीं किया। *(2) लाल बहादुर शास्त्री* अहिंसा और शांति में विश्वास रखते हुए भी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक शक्ति-प्रयोग को कर्तव्य माना। “जय जवान, जय किसान” के माध्यम से शांति के साथ राष्ट्र की रक्षा को समान महत्व दिया। *(३) श्रीकृष्ण* पहले शांति और समझौते का प्रयास किया; असफल होने पर धर्म की रक्षा के लिए युद्ध को स्वीकार किया। अर्थात् अहिंसा को आदर्श माना, लेकिन धर्मरक्षा के लिए आवश्यक धर्मयुक्त संघर्ष से पीछे नहीं हटे। *(४) निष्कर्ष* इसलिए वास्तविक वैचारिक अंतर यह है: *“अहिंसा परमो धर्मः”* → गांधीजी ने इसे अहिंसा को सर्वोच्च साधन मानकर अत्यधिक महत्व दिया। *“धर्मरक्षा तथैव च”* → कृष्ण की दृष्टि में धर्म और न्याय की रक्षा भी सर्वोच्च कर्तव्य है; इसलिए केवल अहिंसा के नाम पर धर्मरक्षा का कर्तव्य छोड़ा नहीं जा सकता। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* • Chartered Accountant • Social Activist • Political Analyst • Spiritual Thinker • Founder of Life Management (307) #एक_हिन्दुस्तानी #02/10/2026 #dineshapna

 






No comments:

Post a Comment