Thursday, 1 October 2026

★ *अपना मंच — (Gen-A = जागरूक जनता)* ★ (आम जनता की पाठशाला — 5) 🟥 *आम जनता की भूमिका* 🟥 *① आम जनता → जनप्रतिनिधि चुनती है* आम जनता वोट देकर अपने जनप्रतिनिधि चुनती है, जो शासन व्यवस्था में जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। *② आम जनता → शासन-व्यवस्था के लिए संसाधन देती है* जनता करों एवं अन्य वैधानिक माध्यमों से राजस्व उपलब्ध कराती है, जिससे शासन-प्रशासन और सार्वजनिक सेवाओं का संचालन होता है। *③ जनप्रतिनिधि → कानून एवं नीतियाँ बनाते हैं* जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनहित में कानून, नीतियाँ और योजनाएँ बनाने की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भूमिका निभाएँ तथा सरकार के कार्यों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करें। *④ शासन-प्रशासन → कानून लागू करता है* प्रशासनिक तंत्र का दायित्व है कि संविधान, कानून, नियम और स्वीकृत नीतियों के अनुसार जनसेवाएँ तथा विकास कार्य निष्पादित करे। *⑤ न्यायपालिका → कानून की रक्षा एवं न्याय* न्यायपालिका संविधान और कानून के अनुसार विवादों का न्यायिक निपटारा करती है तथा नागरिकों के अधिकारों की न्यायिक सुरक्षा करती है। 🟥 *फिर भी प्रश्न है—जन समस्याएँ क्यों?* 🟥 *जब —* ◆ जनता जनप्रतिनिधि चुनती है, ◆ जनता कर एवं अन्य माध्यमों से राजस्व देती है, ◆ जनप्रतिनिधि कानून एवं नीतियों के निर्माण में भूमिका निभाते हैं, ◆ शासन-प्रशासन जनसेवा के लिए कार्य करता है, और ◆ न्यायपालिका कानून एवं अधिकारों की रक्षा करती है, *तो फिर —* ❓ आम जनता की मूलभूत समस्याएँ आज भी क्यों बनी रहती हैं? 【पानी • सड़क • सफाई • स्वास्थ्य • शिक्षा • रोजगार • पर्यावरण • सार्वजनिक सेवाएँ • अन्य जनसमस्याएँ】 🟥 *समस्या का समाधान है — Gen-A : जागरूक जनता* 🟥 *शिकायतकर्ता नहीं — Social Auditor बनें!* आम जनता केवल समस्या की शिकायत न करे, बल्कि समस्या के समाधान की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखे। *Gen-A की प्रक्रिया* 【समस्या ~ कानून एवं जिम्मेदारी की जानकारी ~ प्रमाण ~ प्रश्न ~ आवेदन / शिकायत ~ सुनवाई ~ जवाबदेही ~ समाधान ~ परिणाम का Social Audit ~ निगरानी】 🟥 *आम जनता याद रखें* 🟥 ◆ वोट से जनप्रतिनिधि चुनो। ◆ कानून से अपने अधिकार और जिम्मेदारी जानो। ◆ प्रमाण से सवाल करो। ◆ आवेदन से समाधान की प्रक्रिया शुरू करो। ◆ जवाबदेही से काम कराओ। ◆ परिणाम का Social Audit करो। ◆ समाधान के बाद भी निगरानी रखो। *आम जनता → Gen-A (जागरूक जनता) बने!* “शिकायत करने वाली जनता से समाधान कराने वाली जनता बनें।” *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* • Chartered Accountant • Social Activist • Political Analyst • Spiritual Thinker • Founder of Life Management (305) #एक_हिन्दुस्तानी #02/10/2026 #dineshapna


 

No comments:

Post a Comment