Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Monday, 27 March 2023
★आप प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों का सम्मान व नये जोश के साथ राजसमन्द मे आगाज !★ आम आदमी पार्टी ही जनता की आवाज बनकर शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी बिजली जैसी सुविधाएं गरीब को मुफ्त व अन्य जनता को सही कीमत पर उपलब्ध करा सकती है । अब राजसमंद के कार्यकर्ताओं की आवाज प्रदेश स्तर पर आसानी से पहुँचायी जा सकेगी यह विचार आज की बैठक के मुख्य अतिथि सीए. दिनेश सनाढ्य ने रखें । आज आप कार्यकर्ताओं की बैठक कांकरोली चौमुखा महादेव मंदिर परिसर में हुई । जिसमें प्रदेश संयुक्त सचिव सीए. दिनेश चन्द्र सनाढ्य, प्रदेश संयुक्त सचिव अमित वर्मा, जिला अध्यक्ष प्रभारी मनोहर सिंह रावत (कमाण्डो) जिला मिडिया प्रभारी पप्पू लाल कीर, जिला सोशल मिडिया प्रभारी कपिल जैन नवनियुक्त पदाधिकारियों का राजसमंद के कार्यकर्ताओं द्वारा ईकलाई पहनाकर, ढोल नगाड़े के साथ स्वागत व सम्मान किया गया । समारोह के विशिष्ट अतिथि अमित वर्मा ने कहा कि राजस्थान की जनता आप पार्टी के साथ जुडकर काम करने को तैयार है केवल हमें उनके पास जाकर दिल्ली व पंजाब के कार्य बताने की जरूरत है । पार्टी 200 विधानसभा मे चुनाव लड़ेगी व पार्टी 45 दिन मे संगठन का पुनः निर्माण करके पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ेगी । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रभारी कमाण्डो मनोहर सिंह रावत ने की व कहा कि राजस्थान मे एक बार कांग्रेस व एक बार बीजेपी का दौर चल रहा है क्योंकि जनता के पास अन्य कोई विकल्प नहीं था किन्तु इस बार आम आदमी पार्टी विकल्प के रुप मे है अतः पार्टी से जुडे व वोट देकर सहयोग करें । कार्यक्रम में सुरेश चंद्र जोशी एवं चंद्र प्रकाश व्यास, भगवान लाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली । इसके साथ ही कार्यकर्ता सुरेश चंद्र जोशी एवं चंद्र प्रकाश व्यास व परसराम ने भी अपने विचार रखे । मंच संचालन मीडिया प्रभारी पप्पू लाल कीर ने किया । धन्यवाद जिला सोशल मिडिया प्रभारी कपिल जैन ने ज्ञापित किया । इसके बाद जल चक्की से कांकरोली बस स्टैंड तक रैली निकाली गई । इसमें प्रवीण बोरीवाल, धर्मेश चंदेल, रामलाल सुथार, सुर्य प्रकाश सनाढ्य , परसराम कुमावत, यशपाल रामावत, गोविंद सिंह, दिनेश, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे । सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(290) #27/03/23 #dineshapna
Wednesday, 22 March 2023
★नववर्ष मनाये - प्रकृति के साथ, नही मनाये - प्रदूषण के साथ !★ (१)प्रशासन / नगरपरिषद, राजसमन्द दीपावली पर फटाके चलाने पर ज्ञान देते है कि हिन्दू "जनता फटाके नहीं चलाये" ! (२)किन्तु प्रशासन / नगरपरिषद, राजसमन्द स्वयं हिन्दू नववर्ष पर लाखों रुपये के फटाके छोड़ कर, "धन बबार्द करके प्रदूषण फैला" रहे है ! (३)नगरपालिका, नाथद्वारा के पास "नाथूवास चौराहे पर खड्डे ठीक कराने के लिए 5 वर्ष से धन नहीं" है, किन्तु मेलों मे फिल्मी स्टारो पर लाखो रुपये खर्च करने के लिए धन है ! (४)नगरपालिका, नाथद्वारा "स्वयं मन्दिर मण्डल की जमीनों पर अतिक्रमण" कर रही है, तो किस मुँह से सक्षम लोगों के द्वारा वन विभाग व तालाब की जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण को रोकेगे ! (५)नगरपरिषद, राजसमन्द व नगरपालिका, नाथद्वारा प्रकृति (पेडो) से प्रेम करने के स्थान पर लाईट / खम्भों पर "अनावश्यक लाखों रुपये खर्च करके धन बबार्द" क्यों कर रहे है ? सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(289) #22/03/23 #dineshapna
Subscribe to:
Posts (Atom)













.jpg)





































































.jpg)








