Saturday, 12 October 2024

★विजय दशमी (दशहरा) की हार्दिक शुभकामनाएँ !★ ★विजय दशमी मनाने के साथ उसे आत्मसात करें !★ (1)अधर्म पर धर्म की व असत्य पर सत्य की विजय श्रीराम जी के द्वारा करने की शुभकामनाएँ हम एक दूसरे को देते है ! (2) किन्तु हम श्रीराम बनने का प्रयत्न नहीं करते है ! हम धर्म / सत्य पर विजय करना तो दूर, इसके विपरीत हम स्वयं अधर्म / असत्य पर चलते है ! (3) इसके साथ ही हम अपने अन्दर के दस रावण (अधर्म, असत्य, अहंकार, लोभ, स्वार्थ, ईर्ष्या, घृणा, धोखा, भ्रष्ट आचरण, परस्त्री गमण) को मारने के स्थान पर हमने रावण को आत्मसात कर रखा है ! (4) यदि हम विजय दशमी (दशहरा) - 2024 को मन से मनाना चाहते है तो हम अपने अन्दर के रावण को मारे (जलाये) ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(187) #12/10/24 #dineshapna


 

Wednesday, 2 October 2024

★गांधी जी (राष्ट्र के पिता) व शास्त्री जी (राष्ट्र के पुत्र) को जन्मदिन की शुभकामनाएं !★ (१) मोहनदास (मोहने वाले) करमचंद (कर्म करने वाले) गांधी जी (देश की सबसे बड़ी गादी - राष्ट्रपिता) व लाल (देश के लाल) बहादुर (समस्याओं से लड़ने वाले) शास्त्री जी (शास्त्र / संस्कार के अनुरूप) को उनके जन्मदिन की बधाईयाँ ! (२) गांधी जी ने बहुत अच्छे - अच्छे कार्य किये, उसके लिए आभार ! उनके छोटे से जीवन मे कुछ कार्य पूर्ण किये तो कुछ अधूरे रह गये ! उन अधूरे कार्यों (आमजन के हित के) को पूर्ण करने की जिम्मेदारी अब "आमजन" की है ! (३) गांधी जी ने जो कार्य "खासजन" (नेहरू जी / कांग्रेस / विशेष धर्म) के हित के लिए किये , किन्तु राष्ट्र / आमजन के हितो को कम महत्व दिया ! किन्तु "आमजन" का सहयोग पूरा लिया ! देश को आजादी दिलाई किन्तु देशवासियों को आजादी दिलाने का कार्य अधुरा रह गया ! (४) गांधी जी ने सत्य व अंहिसा का पाठ पढ़ाया (अहिंसा परमो परमो धर्मः !) जो अधुरा है ! पूरा पाठ (अहिंसा परमो परमो धर्मः ! धर्म हिंसा तथैव च: !) अर्थात् :- अहिंसा मनुष्य का परम धर्म है, और धर्म की रक्षा के लिए हिंसा करना उस से भी श्रेष्ठ है !) सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(186) #02/10/24 #dineshapna


 

Sunday, 15 September 2024

★अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस (15 सितंबर) की शुभकामनाएँ !★ (१) "लोकतंत्र" के चार स्तम्भ (विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका व मिडिया) मिलकर आम जनता के लिए कार्य करते है ! (२) न्यायपालिका ने अतिक्रमण हटाने व जल संरक्षण (नाथूवास तालाब, नाथद्वारा) के लिए दो आदेश देकर अपना कर्तव्य निभा दिया ! (३) किन्तु "विधायिका" (एक विधायक जल संरक्षण की तो दूसरा विधायक जल बर्बादी के कार्य कर रहा है !) "कार्यपालिका" (एक जल बर्बादी के आदेश दे रहा है तो दूसरा जल बर्बादी पर चुप है !) "मिडिया" (जल संरक्षण व जल बबाँदी की न्यूज तो छाप रहा है किन्तु हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना व विधायिका / कार्यपालिका की हकीकत को नहीं छाप रहा है !) (४) आम जनता को न्याय कैसे मिले ? लोकतंत्र के चार स्तम्भों मे से तीन स्तम्भ (नाथूवास तालाब, नाथद्वारा के सन्दर्भ मे) असफल / फेल हो रहे है ! अब आज आम जनता को "अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस" पर केवल एक स्तम्भ (न्यायपालिका) पर भरोसा टिका हुआ है ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(185) #15/09/24 #dineshapna











 

★आम जनता असमंजस मे "जल संरक्षण" करें या "जल बर्बादी" करें ?★ (१) नंदसमंद बांध पर जल महोत्सव मे "जल संरक्षण" का सन्देश देने के लिए "धन्यवाद" ! (२) नाथूवास तालाब पर जल दहनोत्सव मे "जल बर्बादी" का कार्य करने के लिए "बहुत धन्यवाद" ! (३) हाईकोर्ट के आदेशों के विरुद्ध जाकर "जल संरक्षण" के स्थान पर "जल बर्बादी" करने का कठिन कार्य करने वालो व उसमें प्रत्यक्ष / अप्रत्यक्ष सहयोग करने वालों को "बहुत - बहुत धन्यवाद" ! (४) देश भर के सभी बांध /तालाबों का "जल स्तर बढ़" रहा है किन्तु देश का एकमात्र तालाब जिसका दिन प्रतिदिन "जल स्तर घट" रहा है ! इस अद्भुत, अद्वितीय व विलक्षण कार्य करने वालों को "बहुत - बहुत - बहुत धन्यवाद ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(184) #15/09/24 #dineshapna













 

Saturday, 7 September 2024

★गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ !★ आइए ! हम इस शुभ दिन पर भगवान श्री गणेश जी से विश्व ●शांति, ●सद्भाव और ●समृद्धि के लिए "प्रार्थना करें" ! (१) हम प्रार्थना के साथ ●शांति, ●सद्भाव और ●समृद्धि के लिए "कर्म भी करे" ! (२) श्रीकृष्ण के "कर्म के सिद्धांत" के अनुसार कर्म करने पर ही श्री गणेश जी हमारी प्रार्थना सुनकर ●शांति, ●सद्भाव और ●समृद्धि देगे ! (३) इसके साथ ही हमें श्रीकृष्ण के अनुसार "धर्म की पालना व रक्षा" भी करनी होगी तथा "अधर्म" फैलाने वालों को रोकना भी होगा ! (४)आजकल अधर्म कुछ "नेता, अधिकारी व सक्षम लोग" फैला रहे है, इसलिए हमे इनका विरोध करने के साथ संविधान / कानून के हथियार का साथ लेकर लड़ना होगा ! तब ही हम सभी ●शांति, ●सद्भाव और ●समृद्धि के साथ रह सकते है ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(183) #07/09/24 #dineshapna


 

Monday, 2 September 2024

★ BJP / CONGRESS / AAP मे से किसका साथ दे ? ★ BJP - देश व सनातन के लिए किये कार्यों का धन्यवाद ! किन्तु आम जनता का हक अडानी व अम्बानी को देना गलत है ! 【20% गलत है ?】 CONGRESS - देश को आजादी व विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ! किन्तु हिन्दू विरोधी कानून व भ्रष्टाचार की अति करना गलत है ! 【80% गलत है ?】 AAP - आम जनता व ईमानदारी के साथ किये कार्यों का धन्यवाद ! किन्तु कांग्रेस के साथ जाना व हिन्दुओं के विरुद्ध बने कानून पर चुप रहना गलत है ! 【20% गलत है ?】 सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(182) #02/09/24 #dineshapna


 

★पुष्टिमार्ग के धर्म रथ से अधर्म पर विजय पाने के लिए धन नहीं, श्रीकृष्ण जैसा सारथी चाहिए - एक बृजवासी !★ (१) यदि आपको ऐसा लगता है कि यह पुष्टि मार्ग पर हो रहे दुष्प्रहार के नाश हेतु लड़ी जाने वाली लड़ाई है तो आपके साथ एक बृजवासी भी है ! (२) जिस प्रकार रथ मे विराजकर श्रीकृष्ण ने पाण्डवों को अधर्म पर विजय दिलाई थी ! तो मै यहाँ स्पष्ट करना चाहता हूँ कि श्रीकृष्ण अर्जुन के रथ पर विराजकर नहीं, सारथी बनकर अधर्म पर विजय दिलाई ! (३) वर्तमान मे श्रीकृष्ण सारथी के रूप मे नहीं आ सकते है तो श्रीकृष्ण के सखा बृजवासी तैयार है ! इसके लिए आपको एक बृजवासी को सारथी बनाना होगा ! (४) श्रीकृष्ण जब अर्जुन के रथ के सारथी बने तो केवल स्वयं ही साथ आये, उनकी सेना व धन उनके साथ नहीं लाये थे ! इसलिए श्रीनाथजी मन्दिर मण्डल से 5 (पांच) करोड़ रुपये का प्रोविजन पारित करने की कोई आवश्यकता नहीं है ! केवल श्रीकृष्ण के सखा (एक बृजवासी) को ही लेना पर्याप्त है ! 【आप इस धन माया के चक्कर को छोड़कर केवल श्रीकृष्ण के सखा को सारथी बनाये ! उसके बाद हमारा धर्म रुपी रथ का पहिया कभी रुकने वाला नहीं है !】 सीए. दिनेश सनाढ्य - एक बृजवासी #(181) #31/08/24 #dineshapna