Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Sunday, 20 October 2024
★सत्य (सही) को सत्य (सही) व झूठ (गलत) को झूठ (गलत) कहे !★ 【प्रेम, शान्ति, अहिंसा व भाईचारा कायम करने के लिए "चार" आवश्यक बिन्दु !】 (१) भारत मे ●"संविधान व कानून" सभी के लिए समान हो ! ●प्रत्येक कानून संविधान के अनुरूप हो ! ●कानून की पालना कठोरता व निष्पक्षता से हो ! ●न्याय सभी के लिए शीघ्र, सस्ता, सुलभ व पारदर्शी हो ! (२) भारत देश "संविधान" से चलता है तो "सनातन" से "देश व दुनिया" दोनों चल सकती है ! क्योंकि प्रेम, शान्ति, अहिंसा व भाईचारा की स्थापना केवल "सनातन" से ही संभव है ! (३) भारत मे "संविधान" लोगो के द्वारा बनाया गया है, तो उसमें सुधार व संशोधन की आवश्यकता हो सकती है ! किन्तु "सनातन" तो शास्वत व हजारों साल पुराना है, तो इसमें सुधार व संशोधन की कोई आवश्यकता नहीं है ! इसलिए भारत को "सनातन देश" बनाना चाहिए, जिससे देश व पूरी दुनिया मे प्रेम, शान्ति, अहिंसा व भाईचारा कायम हो सके ! (४) भारत को "सनातन देश" बनाने से देश मे प्रेम, शान्ति, अहिंसा व भाईचारा कायम होगा व सभी धर्मों व सम्प्रदायों का सम्मान होगा ! भ्रष्टाचार व साम्प्रदायिक हिंसा का अन्त होगा ! तब ही हम विश्व गुरु बनकर "वसुदेव कुटुम्ब" व "सर्वे भवन्तु सुखिनः" का सन्देश दुनिया को दे सकेंगे ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(189) #20/10/24 #dineshapna
Friday, 18 October 2024
★सत्य (सही) को सत्य (सही) व झूठ (गलत) को झूठ (गलत) कहे !★ 【मेरा विचार, मेरा कर्म, मेरा लक्ष्य, मेरा "7" के प्रति समर्पण, मेरे लिए "7" गौण है !】 ●"मै" इसके ऊपर ●"परिवार" इसके ऊपर ●"हम" इसके ऊपर ●"देश" इसके ऊपर ●"सनातन" इसके ऊपर ●"मानवता" इसके ऊपर ●"श्रीकृष्ण" 【उक्त "7" के अलावा मेरे लिए •धन, •जमीन, •सम्पत्ति, •पद, •सम्मान, •प्रतिष्ठा व •पार्टी सभी गौण है !】 सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(188) #18/10/24 #dineshapna
Saturday, 12 October 2024
★विजय दशमी (दशहरा) की हार्दिक शुभकामनाएँ !★ ★विजय दशमी मनाने के साथ उसे आत्मसात करें !★ (1)अधर्म पर धर्म की व असत्य पर सत्य की विजय श्रीराम जी के द्वारा करने की शुभकामनाएँ हम एक दूसरे को देते है ! (2) किन्तु हम श्रीराम बनने का प्रयत्न नहीं करते है ! हम धर्म / सत्य पर विजय करना तो दूर, इसके विपरीत हम स्वयं अधर्म / असत्य पर चलते है ! (3) इसके साथ ही हम अपने अन्दर के दस रावण (अधर्म, असत्य, अहंकार, लोभ, स्वार्थ, ईर्ष्या, घृणा, धोखा, भ्रष्ट आचरण, परस्त्री गमण) को मारने के स्थान पर हमने रावण को आत्मसात कर रखा है ! (4) यदि हम विजय दशमी (दशहरा) - 2024 को मन से मनाना चाहते है तो हम अपने अन्दर के रावण को मारे (जलाये) ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(187) #12/10/24 #dineshapna
Wednesday, 2 October 2024
★गांधी जी (राष्ट्र के पिता) व शास्त्री जी (राष्ट्र के पुत्र) को जन्मदिन की शुभकामनाएं !★ (१) मोहनदास (मोहने वाले) करमचंद (कर्म करने वाले) गांधी जी (देश की सबसे बड़ी गादी - राष्ट्रपिता) व लाल (देश के लाल) बहादुर (समस्याओं से लड़ने वाले) शास्त्री जी (शास्त्र / संस्कार के अनुरूप) को उनके जन्मदिन की बधाईयाँ ! (२) गांधी जी ने बहुत अच्छे - अच्छे कार्य किये, उसके लिए आभार ! उनके छोटे से जीवन मे कुछ कार्य पूर्ण किये तो कुछ अधूरे रह गये ! उन अधूरे कार्यों (आमजन के हित के) को पूर्ण करने की जिम्मेदारी अब "आमजन" की है ! (३) गांधी जी ने जो कार्य "खासजन" (नेहरू जी / कांग्रेस / विशेष धर्म) के हित के लिए किये , किन्तु राष्ट्र / आमजन के हितो को कम महत्व दिया ! किन्तु "आमजन" का सहयोग पूरा लिया ! देश को आजादी दिलाई किन्तु देशवासियों को आजादी दिलाने का कार्य अधुरा रह गया ! (४) गांधी जी ने सत्य व अंहिसा का पाठ पढ़ाया (अहिंसा परमो परमो धर्मः !) जो अधुरा है ! पूरा पाठ (अहिंसा परमो परमो धर्मः ! धर्म हिंसा तथैव च: !) अर्थात् :- अहिंसा मनुष्य का परम धर्म है, और धर्म की रक्षा के लिए हिंसा करना उस से भी श्रेष्ठ है !) सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(186) #02/10/24 #dineshapna
Sunday, 15 September 2024
★अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस (15 सितंबर) की शुभकामनाएँ !★ (१) "लोकतंत्र" के चार स्तम्भ (विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका व मिडिया) मिलकर आम जनता के लिए कार्य करते है ! (२) न्यायपालिका ने अतिक्रमण हटाने व जल संरक्षण (नाथूवास तालाब, नाथद्वारा) के लिए दो आदेश देकर अपना कर्तव्य निभा दिया ! (३) किन्तु "विधायिका" (एक विधायक जल संरक्षण की तो दूसरा विधायक जल बर्बादी के कार्य कर रहा है !) "कार्यपालिका" (एक जल बर्बादी के आदेश दे रहा है तो दूसरा जल बर्बादी पर चुप है !) "मिडिया" (जल संरक्षण व जल बबाँदी की न्यूज तो छाप रहा है किन्तु हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना व विधायिका / कार्यपालिका की हकीकत को नहीं छाप रहा है !) (४) आम जनता को न्याय कैसे मिले ? लोकतंत्र के चार स्तम्भों मे से तीन स्तम्भ (नाथूवास तालाब, नाथद्वारा के सन्दर्भ मे) असफल / फेल हो रहे है ! अब आज आम जनता को "अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस" पर केवल एक स्तम्भ (न्यायपालिका) पर भरोसा टिका हुआ है ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(185) #15/09/24 #dineshapna
★आम जनता असमंजस मे "जल संरक्षण" करें या "जल बर्बादी" करें ?★ (१) नंदसमंद बांध पर जल महोत्सव मे "जल संरक्षण" का सन्देश देने के लिए "धन्यवाद" ! (२) नाथूवास तालाब पर जल दहनोत्सव मे "जल बर्बादी" का कार्य करने के लिए "बहुत धन्यवाद" ! (३) हाईकोर्ट के आदेशों के विरुद्ध जाकर "जल संरक्षण" के स्थान पर "जल बर्बादी" करने का कठिन कार्य करने वालो व उसमें प्रत्यक्ष / अप्रत्यक्ष सहयोग करने वालों को "बहुत - बहुत धन्यवाद" ! (४) देश भर के सभी बांध /तालाबों का "जल स्तर बढ़" रहा है किन्तु देश का एकमात्र तालाब जिसका दिन प्रतिदिन "जल स्तर घट" रहा है ! इस अद्भुत, अद्वितीय व विलक्षण कार्य करने वालों को "बहुत - बहुत - बहुत धन्यवाद ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(184) #15/09/24 #dineshapna
Saturday, 7 September 2024
★गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ !★ आइए ! हम इस शुभ दिन पर भगवान श्री गणेश जी से विश्व ●शांति, ●सद्भाव और ●समृद्धि के लिए "प्रार्थना करें" ! (१) हम प्रार्थना के साथ ●शांति, ●सद्भाव और ●समृद्धि के लिए "कर्म भी करे" ! (२) श्रीकृष्ण के "कर्म के सिद्धांत" के अनुसार कर्म करने पर ही श्री गणेश जी हमारी प्रार्थना सुनकर ●शांति, ●सद्भाव और ●समृद्धि देगे ! (३) इसके साथ ही हमें श्रीकृष्ण के अनुसार "धर्म की पालना व रक्षा" भी करनी होगी तथा "अधर्म" फैलाने वालों को रोकना भी होगा ! (४)आजकल अधर्म कुछ "नेता, अधिकारी व सक्षम लोग" फैला रहे है, इसलिए हमे इनका विरोध करने के साथ संविधान / कानून के हथियार का साथ लेकर लड़ना होगा ! तब ही हम सभी ●शांति, ●सद्भाव और ●समृद्धि के साथ रह सकते है ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(183) #07/09/24 #dineshapna
Subscribe to:
Posts (Atom)


























