Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Sunday, 24 September 2017
★★कुछ अधिकारी व नेता पहले अपने मन कि सफाई करे ! ★★ ★PMO व स्टाफ ने आर.के. चिकित्सालय व कमला नेहरु चिकित्सालय मे सफाई की ! ★PMO किशोरनगर PSC चिकित्सालय कब आयेगे ! जनता 12 वर्ष से PMO का झाडू आने व सफाई का इन्तजार कर रही है ! ★आम जनता की अपील - अधिकारी व नेता पहले अपने मन की सफाई करे ! मन से ◆ लोभ, ◆ पद का घमंड, ◆ अधिकार का दुरुपयोग, ◆ भ्रष्टाचार की सफाई कर "सच्ची आम जनता की सेवा" करे !
Saturday, 23 September 2017
★★ झील संरक्षण अभियान (JSA) ★★ उद्देश्य :- (१) राजसमंद झील के पानी का विवेकपूर्ण तरीके से सदुपयोग हो ! (२) झील का पेयजल, सिचाई, उद्योग, पर्यटन ,पर्यावरण के लिए उपयोग हो ! (३) झील को साफ, सुन्दर, सुरक्षित व विरासत के रूप में संरक्षित हो ! (४) झील में पानी की आवक व ठहराव को जनहित मे सुनिश्चित करना ! (५) "झील संरक्षण समिति" का गठन व इसमें "जल वितरण समिति" का विलय करना !
Thursday, 21 September 2017
नवरात्री की शुभकामनाएँ ! "घट स्थापना" के साथ जनहित मे राजसमन्द झील मे "स्थाई जल की स्थापना" के लिए "झील संरक्षण समिति" का प्रस्ताव सीए. दिनेश सनाढ्य ने आज लोक अधिकार मंच की बैठक मे रखा । जिसे सभी ने एकमत से स्वीकार किया व आम जनता को इससे जोडने के लिए प्रयास किये जायेगे ! बैठक मे एडवोकेट सम्पत लड्डा, डां. विरेन्द्र महात्मा, फतेह लाल अनोखा, हेमन्त गुर्जर आदी उपस्थित थे।
Tuesday, 19 September 2017
★★झील संरक्षण कर सच्ची आराधना करे !★★ ★ झील भरने पर कोई चारभुजाजी , तो कोई एकलिग जी पद यात्रा कर रहे है ! ★ कोई पूजन कर रहे है , तो कोई आतिशबाजी कर रहे है ! ★ कोई खीर बाँट रहे है , तो कोई पकौड़े व चाय ! ★ यहाँ जिम्मेदारो की लापरवाही से पानी व्यर्थ बह रहा है , भविष्य मे भी सिंचाई के समय पानी व्यर्थ बहेगा ! ★ यह दिखावा क्यो ! आम जनता के साथ धोखा क्यो ! ★ पद यात्रा से पहले झील संरक्षण की बात क्यो नही ! ★ चारभुजाजी व एकलिगजी की पूजा से पूर्व, वरुण देव (जल देवता) का संरक्षण क्यो नही !
Monday, 18 September 2017
★★◆◆★★कड़वी बात★★◆◆★★ नाथद्वारा का विकास :: मोदीजी की“नजर”से व आमजनता के “चश्मे” से ! (1) भारत में " एक देश व एक कानून " लागू है तो " एक कानून व एकसमान लागू " क्यो नही ? (2) नाथद्वारा विकास के लिए जब अतिक्रमण हटाने का “एक कानून”लागू किया जा रहा है तो सभी (“आम” व “खास” ) पर “एकसमान रूप से लागू” क्यों नही? नाथद्वारा में आम जनता ( दुकानदार ) अपने अतिक्रमण हटा रहे है तो खास जनता ( बहुमंजिल ईमारत ,होटल , मंदिर मंडल , सक्षम लोग ) भी अपने अतिक्रमण हटाए ! (3) नाथद्वारा में अतिक्रमण दिल्ली बाजार,गाँधी रोड ,मंदिर मार्ग परही नही ,अन्य सड़को पर भी है,तो सभी को स्वयं आगे आकर हटाना चाहिए ! (4) नाथद्वारा में कई निर्माण, निर्माणस्वीकृति विरुद्ध है ! तो कईगलत तरीके से निर्माण स्वीकृति दे रखी है ,अतः सभी की पुनः समीक्षा नाथद्वारा विकास के लिए की जानीचाहिए ! (5) एक ओर नाथद्वारा विकास की नाम पर दुकाने हटाकर बेरोजगारकिया जा रहा है , तो दूसरी ओर सरकारीसड़कपरअनावश्यक गेट निर्माण हो रहा है ! एक ओर सरकारकीदी गई जमीन पर गार्डन व निजी दुकानबनाई जा रही है , तो दूसरी ओर पार्किंग की लिए दुकाने वधर्मशाला तोड़ी जा रही है ! (6) मंदिर मंडल “ आम आदमीयो की होटल “ को तोड़कर” खासआदमीयो के लिए होटल “ बना रहे है !इसके अलावा इन “ खास आदमीयो के लिए होटल“की पार्किंगके लिए धर्मशाला तोड़ी जा रही है ! नई निर्मित होटलो में पर्याप्त पार्किंग भी नही है ! आम जनता ( बृजवासी , नगरवासी , दुकानदार ) व खासजनता (बहुमंजिल इमारत ,होटल , मंदिर मंडल , सक्षम लोग ) दोनोंपर अतिक्रमण हटाने का नियम व निर्माण स्वीकृति का नियम समानरूप से लागू हो ! आम जनता व खास जनता पर नियम समान रूप से लागू करने के जिम्मेदारीजिला प्रशासन , नगर पालिका , मंदिर मंडल , विधायक व सासंद कीहै ! हम आशा करते है कि उक्तजिम्मेदार लोग नाथद्वारा व मंदिर विकासके लिए अपने स्वार्थ छोड़कर “एककानून” को “एकसमान” लागूकर “पूर्णपारदर्शिता” से श्रीनाथजी को साक्षीमानकर कार्य करेंगे ! ++++ श्रीनाथजी सभी का भला करे ! ++++ CA.Dinesh Sanadhya –18.09.2017 www.dineshapna.blogspot.com
Subscribe to:
Posts (Atom)































