Monday, 23 February 2026

★ *आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों, नैतिकता, अनुशासन एवं राष्ट्रभावना का समावेश हो!* ★ *बचपन एवं ब्लूबेरी स्कूल, राजसमन्द* ने अपना 12वा वार्षिकोत्सव बड़े धूम धाम मनाया । कार्यक्रम की शुरुआत *दीप प्रज्वलन के साथ सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य, डॉ सुरेंद्र* के द्वारा की गई । इस मौके पर विमल कावड़िया, ADEO शिवकुमार जी व्यास ने बच्चों को प्री प्राइमरी ग्रेजुएशन की डिग्री प्रदान की साथ ही स्टार ऑफ ईयर नियुक्त किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य ने अपने उद्बोधन में* कहा कि अंग्रेज़ी माध्यम शिक्षा आज के वैश्विक युग की आवश्यकता है, किन्तु *शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य चरित्र निर्माण और संस्कारों का संवर्धन* होना चाहिए। उन्होंने बल दिया कि *यदि आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों, नैतिकता, अनुशासन एवं राष्ट्रभावना का समावेश हो, तभी समग्र विकास संभव है।* उन्होंने 2 से 6 वर्ष की आयु को व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला बताते हुए बच्चों में नम्रता, सत्यवादिता, स्वच्छता, कृतज्ञता, सहयोग, प्रकृति प्रेम एवं बड़ों के प्रति आदर जैसे संस्कार विकसित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय और परिवार, दोनों को आदर्श प्रस्तुत कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। इस मौके पर पूर्व सभापति सुरेश जी पालीवाल ने बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया । नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने जीवन में माता पिता के महत्व को बताते हुए भावुक नृत्य प्रस्तुत किया । दिल में देश की भावना को जागृत करते हुए छावा व मिशन सिंदूर की यादें ताजा करी । छोटे छोटे बच्चों ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ मंच का संचालन करते हुए अभिभावकों का स्वागत किया । इसके अलावा सभी बच्चों ने बड़े ही मानभावुक प्रस्तुति देते हुए सभी का मन मोह लिया । कार्यक्रम उल्लास, अनुशासन एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में संस्था की संस्थापिका श्रीमती शालिनी अरोड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* *#एक हिन्दुस्तानी* (95) #23/02/2026 #dineshapna













 

No comments:

Post a Comment