Saturday, 28 February 2026

★ *ICAI राजसमन्द ब्रांच का वार्षिक प्रतिवेदन व पुनगर्ठन* ★ राजसमन्द ब्रांच में आयोजित वार्षिक बैठक में चेयरमैन सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य ने अपने कार्यकाल (2025–26) का अंतिम संबोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्षभर की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रबंधन समिति की 11 बैठकों तथा सदस्यों एवं विद्यार्थियों हेतु 22 मीटिंग/वर्कशॉप/सेमिनार आयोजित किए गए। साथ ही 38 CPE आवर्स की शैक्षणिक गतिविधियाँ सम्पन्न कर सदस्यों के सतत् व्यावसायिक विकास को सुदृढ़ किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने पारदर्शिता, नैतिकता, नवाचार एवं सामूहिक सहभागिता को शाखा संचालन का आधार बताते हुए टीमवर्क के लिए प्रबंधन समिति, सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में शाखा के लिए भूमि एवं भवन निर्माण हेतु सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प भी व्यक्त किया। बैठक के पश्चात नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सीए मयंक एन राठी को राजसमन्द ब्रांच का नया चेयरमैन निर्वाचित किया गया। वाईस चेयरमैन सीए डी एस मेहता, सचिव सीए प्रिन्स श्रीमाली, कोषाध्यक्ष सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य, सिकासा चेयरपर्सन सीए कोमल चाण्डक व कार्यकारी मैम्बर सीए धर्मेंद्र व्यास बनाये गये । सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए शाखा के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास व्यक्त किया। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* *#चेयरमैन - राजसमन्द ब्रांच आईसीएआई* (97) #28/02/2026 #dineshapna




















 

No comments:

Post a Comment