Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Monday, 2 November 2026
■ *सड़क सुरक्षा: दुर्घटनाओं के मूल कारण, विभागीय जिम्मेदारी एवं समन्वित समाधान*■ सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन की सुरक्षा, निर्माण गुणवत्ता और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा एक व्यापक विषय है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राहत और उपचार के साथ-साथ उनके संभावित कारणों को समाप्त करना अत्यंत आवश्यक है। *(1.) सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण* ● तेज गति एवं लापरवाही: निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन, गलत ओवरटेकिंग, नशे में वाहन चलाना और मोबाइल का उपयोग। ● भारी वाहनों का अनियंत्रित संचालन: ओवरलोडिंग, खराब ब्रेक और वाहन की फिटनेस में कमी। ● सड़क की खराब स्थिति: गड्ढे, खराब डिजाइन, तीखे मोड़, अपर्याप्त प्रकाश और संकेतकों का अभाव। ● खनन एवं औद्योगिक गतिविधियां: परिवहन के दौरान सड़क पर मलबा गिरना और निर्धारित मार्गों का पालन न होना। ● प्रदूषण एवं दृश्यता में कमी: धूल, धुआं और स्मॉग के कारण दृश्यता कम होना। ● फोरलेन एवं हाईवे की कमियां: सर्विस रोड, कट, जंक्शन और बैरिकेडिंग की असुरक्षित व्यवस्था। ● अन्य कारण: वन्यजीवों और आवारा पशुओं का सड़क पर आना तथा आपातकालीन व्यवस्था में देरी। *(2.) संबंधित विभागों की जिम्मेदारी एवं भूमिका* ● परिवहन विभाग: वाहन फिटनेस, परमिट व लाइसेंस की जांच, ओवरलोडिंग पर कार्रवाई और चालक प्रशिक्षण। ● खनन विभाग: ओवरलोडिंग पर नियंत्रण, सुरक्षित मार्ग और समय निर्धारण तथा मलबे के फैलाव पर रोक। ● प्रदूषण नियंत्रण विभाग: धूल-धुएं की निगरानी, दृश्यता प्रभावित क्षेत्रों की पहचान और संयुक्त निरीक्षण। ● पुलिस विभाग: यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, ब्लैक स्पॉट्स की निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया। ● फोरलेन कंपनी / सड़क निर्माण एजेंसी: सड़क रखरखाव, गड्ढों व संकेतकों का सुधार और सुरक्षा उपाय। ● उद्योग विभाग: औद्योगिक भारी वाहनों का प्रबंधन, सुरक्षा जागरूकता और समन्वय। ● वन विभाग: वन्यजीव क्षेत्रों में आवाजाही का अध्ययन, चेतावनी संकेतक और क्रॉसिंग के उपाय। ● स्थानीय निकाय एवं PWD: गड्ढों, अतिक्रमण, प्रकाश व्यवस्था और निर्माण गुणवत्ता की निगरानी। *(3.) समन्वित कार्ययोजना* ● जिले में ब्लैक स्पॉट्स की पहचान और प्रत्येक दुर्घटना का वैज्ञानिक विश्लेषण। ● संबंधित विभागों की संयुक्त निरीक्षण टीम का गठन। ● स्पष्ट जिम्मेदारियों, समय-सीमा और सुधारात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा। ● सड़क सुरक्षा शिकायतों के लिए प्रभावी तंत्र और कार्यों का सार्वजनिक मूल्यांकन। ●● *हमारा संकल्प* ●● सड़क सुरक्षा किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि सभी विभागों और आम जनता की सामूहिक जिम्मेदारी है। *○> दुर्घटना के कारण पहचानें।* ○> विभागों को सक्रिय करें। *○> समन्वय से समाधान करें।* ○> मानव जीवन की रक्षा करें। *सड़क सुरक्षा — जनहित, राष्ट्रहित एवं मानवता की सेवा।* *CA दिनेश चन्द्र सनाढ्य* महासचिव - राजस्थान प्रदेश, राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज सरक्षण मंच • Chartered Accountant • Social Activist • Political Analyst • Spiritual Thinker • Founder of Life Management (352) #एक_हिन्दुस्तानी #03/11/2026 #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment