Sunday, 1 November 2026

■ *सीए पेशे की आत्मा - 'Money with Morals'* ■ ICAI की आचार संहिता चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को केवल लाभ कमाने या बैलेंस शीट मिलाने तक सीमित नहीं रखती, बल्कि यह सिखाती है कि धन का सृजन और प्रबंधन हमेशा उच्च नैतिक मूल्यों (Integrity & Ethics) के दायरे में होना चाहिए। यह व्यवसाय और धन के साथ सदाचार का अनूठा संतुलन पेश करती है। *ICAI में आचार संहिता के मुख्य बिंदु :-* *(1) कब लागू हुई :-* पहली बार वर्ष 1963 में जारी की गई, जिसे समय-समय पर वैश्विक मानकों (IFAC) और CA Act, 1949 के तहत अद्यतन किया जाता है। *(2) क्यों लागू की गई :-* ● वित्तीय पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए। ● हितों के टकराव (Conflict of Interest) को रोकने हेतु। ● पेशेवर ईमानदारी, निष्पक्षता और कदाचार (Misconduct) पर लगाम लगाने के लिए। *(3) किसे फायदा है :-* ● निवेशकों और आम जनता को (सुरक्षित निवेश)। ● कंपनियों और व्यापारिक घरानों को (मजबूत साख)। ● स्वयं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को (सामाजिक प्रतिष्ठा)। *(4) देश को फायदा :-* ● कॉर्पोरेट घोटालों पर रोक, मजबूत अर्थव्यवस्था। ● विदेशी निवेश (FDI) में वृद्धि। *(5) अन्य प्रोफेशन (डॉक्टर/वकील) से श्रेष्ठता के कारण :-* ● वैधानिक नियंत्रण: CA Act, 1949 के तहत संसद द्वारा संचालित और उल्लंघन पर सदस्यता रद्द करने तक के कड़े कानूनी प्रावधान। ● प्राथमिकता (जनहित बनाम क्लाइंट): वकील अपने मुवक्किल और डॉक्टर मरीज के प्रति समर्पित होते हैं, जबकि CA का प्राथमिक कर्तव्य 'पब्लिक इंटरेस्ट' (जनता, बैंक और सरकार के भरोसे) के प्रति होता है। ● स्वतंत्रता के कड़े मानदंड: हितों के टकराव से बचने के लिए बेहद सख्त 'इंडिपेंडेंस' नियम। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* • Chartered Accountant • Social Activist • Political Analyst • Spiritual Thinker • Founder of Life Management (350) #एक_हिन्दुस्तानी #31/10/2026 #dineshapna


 

No comments:

Post a Comment