Saturday, 9 October 2021

★अपना राजसमन्द के सयोजक दिनेश सनाढय ने मांग की।★ ★नाथद्वारा नगरपालिका के निर्माण कार्यो के सामाजिक अंकेक्षण हो !★ नाथद्वारा वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथ द्वारा नगर में विकास के नाम पर नगरमें नगरपालिका के द्वारा हुए निर्माण कार्यमन्दिर मार्ग में कोबल स्टोन सड़क निर्माण चौपाटी पर नाला निर्माण कार्य आइकोनिक गेट निर्माण मॉडल बस स्टैंड निर्माण कार्य मैं में नगर विकास का भारी ढ़िढोरा पीटा गया व करोड़ों रुपये खर्च किया गया जबकी नगर की जनता को विकास के नाम पर सड़को पर ठोकरें खाना चौपाटी सहित मन्दिर मार्ग पर बनी गटर व सड़क पर दुकानदार की दुकानों में बारिश में पानी जाने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान पहुंचा जिसका जवाबदार कौन?साथ ही बाजार बड़ाबाजार चौपाटी बाजार मे गटर निर्माण को लेकर उसकी गुणवत्ता की कमी, अनुपयोगी निर्माण व अत्यधिक धन खर्च करके निर्माण किया गया है, जिससे जनता के धन का दुरूपयोग हुआ है ! इस बाबत् अपना राजसमंद के संयोजक सीए. दिनेश सनाढ्य ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया, तथा जिसमें कहा कि निम्न निर्माण कार्यो मे लापरवाही होने से जनता के धन का दुरुपयोग हुआ है मंदिर मार्ग में कोबल स्टोन सड़क निर्माण कार्य चौपाटी पर नाला निर्माण कार्य ! आइकोनिक गेट निर्माण कार्य ! मॉडल बस स्टैंड निर्माण कार्य की सामाजिक अंकेक्षण करवाने के की मांग कर आम जनता को उकत कार्यो के सामाजिक अंकेक्षण की अनुमति दी जाये !साथ ही ईमानदारी से पारदर्शिता से जांच करवाकर इसके साथ ही उकत कार्यो पर स्वेत पत्र जारी किया जाये जिसमे उकत कार्यो की लागत, जन उपयोगिता , खर्च की गई राशि का स्त्रोत्र , अनुमानित आयु , गारंटी अवधि , गुणवत्ता जांच रिपोर्ट आदि !आमजनता में सार्वजनिक रूप से दूध का दूध और पानी का पानी होसके उसके लिए सामाजिक अंकेक्षण करवाने की मांग की।






 

★"विकास पुरुष" को "जाँच पुरुष" बनना होगा !★ ★"अतिक्रमण/भ्रष्टाचार युक्त व अनुपयोगी/व्यक्ति केन्द्रित विकास"! क्या "विनाश" नहीं है ?★ नाथद्वारा मे ◆अतिक्रमण/भ्रष्टाचार युक्त विकास - (फोरलेन निर्माण, माँडल बस स्टैण्ड, मन्दिर की लालबाग जमीन पर माँल, घटीया पार्क/सड़क निर्माण, वनभूमि पर निर्माण) ◆अनुपयोगी/व्यक्ति केन्द्रित विकास - (आईकोनिक गेट, कोबल स्टोन रोड़, गाँधी पार्क, हाई मास्क लाईट, शिवमूर्ति की अनावश्यक जमीन, बिना पार्किंग के होटल/बहुमंजिला ईमारतें, वनभूमि पर होटल निर्माण) इस प्रकार के विकास से आम जनता को तो नुकसान हो रहा है व केवल कुछ सक्षम लोगों को ही फायदा हो रहा है ! ★★★★【शेष विकास के लिए बधाई !】★★★★ केवल कुछ अधिकारी व स्थानीय नेताओं / स्वघोषित समाजसेवी पर अन्ध विश्वास किया, जिससे धन का दुरुपयोग, जनता को परेशानी व अतिक्रमण युक्त निर्माण हुआ, जो गलत है ! उक्त निर्माण कार्यों से आमजन को नुकसान हो रहा है व संविधान/कोर्ट/मन्दिर की भावनाओं का हनन हो रहा है ! अतः विकास पुरुष को इसकी निष्पक्ष जाँच कराकर सामाजिक अंकेक्षण कराना चाहिए ! अब "अतिक्रमण/भ्रष्टाचार मुक्त विकास" करने के लिए "विकास पुरुष" के साथ "जाँच पुरुष" बने ! इस प्रकार ही सही व पूर्ण विकास होगा ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #09/10/2021 #dineshapna

















 

Friday, 8 October 2021

★"विकास पुरुष" को "जाँच पुरुष" बनना होगा !★ ★"अतिक्रमण मुक्त विकास" ही "सच्चा विकास" है !★ नाथद्वारा मे ◆सिंहाड़ तालाब मे अतिक्रमण करके फोरलेन निर्माण, ◆मन्दिर की बड़ा मगरे के नीचे की जमीन पर न.पा. द्वारा पट्टे जारी करके आवास निर्माण, ◆सड़क पर अतिक्रमण करके आईकोनिक गेट निर्माण, ◆मन्दिर की लालबाग की जमीन को न.पा. द्वारा हड़प कर माँल/बस स्टैंड निर्माण ! इस प्रकार के विकास से आम जनता को तो नुकसान हो रहा है व केवल कुछ सक्षम लोगों को ही फायदा हो रहा है ! केवल कुछ अधिकारी व स्थानीय नेताओं / स्वघोषित समाजसेवी पर अन्ध विश्वास किया, जिससे धन का दुरुपयोग, जनता को परेशानी व अतिक्रमण युक्त निर्माण हुआ, जो गलत है ! उक्त निर्माण कार्यों से आमजन को नुकसान हो रहा है व संविधान/कोर्ट/मन्दिर की भावनाओं का हनन हो रहा है ! अतः विकास पुरुष को इसकी निष्पक्ष जाँच कराकर सामाजिक अंकेक्षण कराना चाहिए ! अब "अतिक्रमण मुक्त विकास" करने के लिए "विकास पुरुष" के साथ "जाँच पुरुष" बने ! इस प्रकार ही सही व पूर्ण विकास होगा ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #08/10/2021 #dineshapna





 

Thursday, 7 October 2021

★"विकास पुरुष" को "जाँच पुरुष" बनना होगा !★ ★"अतिक्रमण मुक्त" विकास ही "जनहित विकास" है !★ नाथद्वारा मे ◆नाथूवास/सिंहाड़ तालाब मे अतिक्रमण, ◆बहुमंजिला ईमारत बनाने मे नियम विरुद्ध निर्माण कार्य करके अतिक्रमण, ◆आईकोनिक गेट से सड़क पर अतिक्रमण, ◆वनभूमि पर अतिक्रमण हो रहा है और उसी को विकास बताया जा रहा है ! इस प्रकार के विकास से आम जनता को तो नुकसान हो रहा है, केवल कुछ सक्षम लोगों को फायदा हो रहा है ! केवल कुछ अधिकारी व स्थानीय नेताओं / स्वघोषित समाजसेवी पर अन्ध विश्वास किया, जिससे धन का दुरुपयोग, जनता को परेशानी व अतिक्रमण युक्त निर्माण हुआ, जो गलत है ! उक्त निर्माण कार्यों से आमजन को नुकसान हो रहा है व संविधान/कोर्ट की अवमानना हो रही है ! अतः विकास पुरुष को इसकी निष्पक्ष जाँच कराके PLPC गठित करानी चाहिए ! अब अतिक्रमण मुक्त विकास करने के लिए "विकास पुरुष" के साथ "जाँच पुरुष" बने ! इस प्रकार ही सही व पूर्ण विकास होगा ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #07/10/2021 #dineshapna





 

Wednesday, 6 October 2021

"बहादुर व्यक्ति" से ज्यादा "चालाक व्यक्ति"फायदा, दूसरे को नुकसान देकर ही उठाता है ! "समर्पित व्यक्ति" से ज्यादा "स्वार्थी व्यक्ति" फायदा, दूसरे को नुकसान देकर ही उठाता है ! #सुभाषचंद्र_बोस (बहादुर) व बृजवासी (समर्पित) इसके स्वप्रमाणित उदाहरण है ! (चालाक/स्वार्थी व्यक्ति कौन ?) #आम_आदमी / आम कार्यकर्ता (बहादुर/समर्पित) इसके स्वप्रमाणित उदाहरण है ! (चालाक/स्वार्थी व्यक्ति कौन ?) सीए. दिनेश सनाढ्य #07/10/2021 #dineshapna





 

★"विकास पुरुष" को "जाँच पुरुष" बनना होगा !★ नाथद्वारा मे कोबल स्टोन, चौपाटी पर नाला निर्माणं, अण्डरग्राउण्ड बिजली लाईनें, सड़कें, चौराहे, गिरधर सागर, आईकोनिक गेट, बस स्टैण्ड व गाडँन निर्माण तो किया किन्तु गुणवत्ता व उपयोगिता का ध्यान नहीं रखा ! केवल अधिकारी व स्थानीय नेताओं / स्वघोषित समाजसेवी पर अन्ध विश्वास किया, जिससे धन का दुरुपयोग, जनता को परेशानी व असुविधाजनक निर्माण हुआ, जो गलत है ! विकास पुरुष को निर्माण के दौरान कमियां बताई गई, तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया, जिसका परिणाम सामने है ! अब सभी विकास कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण आम जनता / निष्पक्ष सीए से कराकर विकास पुरुष के साथ जाँच पुरष बने ! इस प्रकार ही सही व पूर्ण विकास होगा ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #06/10/2021 #dineshapna