Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Saturday, 4 June 2022
कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन । राजसमंद। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा की जा रही टारगेट किलिंग एवं निर्मम हत्याओं के विरोध में सांकेतिक कैंडल मार्च निकाला कर आप के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया । कलेक्ट्रेट ऑफिस शहीद स्मारक पर आप ने केंडल मार्च निकाल कर शहीद विजय कुमार को श्रद्धांजलि दी। झंडे और बैनर पकड़कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की कांकरोली मेन चौपाटी पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संभाग कोऑर्डिनेटर अमित वर्मा ने कहा है कि, सरकार जम्मू कश्मीर की सुरक्षा को लेकर सिर्फ बड़े-बड़े दावे कर रही है । लोग पलायन कर रहे हैं। पंडितों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में सरकार असफल सिद्ध हो रही है. जिला कोऑर्डिनेटर दिनेश चंद्र सनाढ्य ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ आज वही हो रहा है, जो 90 के दशक में उनके साथ हुआ था उनके घरों, दफ्तरों और सड़कों पर निशाना बनाया जा रहा है। उनकी हत्याएं की जा रही है। बीजेपी को कश्मीर के लोगों के लिए दो काम करने की आवश्यकता है - ★आम आदमी की सुरक्षा करे ★आंतकवादीयो को देखते ही गोली मारे ! युवा नेता पप्पू लाल कीर ने कहा है कि द कश्मीर फिल्म पर नकली आंसू बहाने वाली BJP आज चुप है । 1990 के बाद आज फ़िर 2022 में भी कश्मीर पंडितों की हत्याओं के लिए आतंकवादियों के साथ-साथ BJP भी ज़िम्मेदार है । 1990 में बीजेपी के समर्थन वाली सरकार एवं 2022 में बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार है। इस दौरान अमित वर्मा, दिनेश चंद्र सनाढ्य, पप्पू लाल कीर, कमांडो मनोहर सिंह, तेजमल जैन, हरि सिंह जी, राम लाल सुथार एडवोकेट भरत पालीवाल, जमना कुमारी कीर (मोही) तिलकेश, राजेंद्र पटेल, आदि।https://www.facebook.com/2108340926076363/posts/pfbid09nXpmm9DnFPryVZFJyZKPpDTbTvP6xcoWbfuTHChenR4eucGZngtUtaFZJQ2kuH8l/
Friday, 3 June 2022
पर्यावरण दिवस मनायेंगे , 5 जून को ! संकल्प ले 5 , कार्य करे 5 ऐजेंसी द्वारा ! ★ 5 संकल्प पर्यावरण के लिए ले :- (१)पौधे लगाये प्रतिवर्ष ! (२)पौधों को पेड़ बनाये ! (३)स्थानीय निकाय प्रति घर 2 पेड़ ! (४)परिवहन विभाग प्रति कार 2 पेड़ ! (५)पेड़ काटे तो 2 गुणा पेड़ लगाये ! ★ 5 ऐजेंसी कार्य पर्यावरण का करें :- (१)स्वयंसेवी संस्था ! (२)स्थानीय निकाय ! (३)परिवहन विभाग ! (४)वन विभाग ! (५)जिला प्रशासन ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(105)#03/06/22 #dineshapna
◆पर्यावरण संवर्धन के साथ मनाया जन्मदिन !◆ आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष नानजी भाई गुर्जर ने अपनी मातृभूमि लखाजी की भागल, कांलिन्जर, राजसमन्द मे वापी, गुजरात से आकर 551 पैड़ लगाकर व 51 किलो के लड्डू का केक काटकर ट्रस्ट के सदस्यों, परिवार के सदस्यों व ग्राम वासियों के साथ अपना 51 वाँ जन्मदिन मनाया व 51 किलो खीर का भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरण किया । इसके साथ ही अनुराग सनाढ्य ने भी अपना जन्मदिन नानजी के साथ केक काटकर 11 पेड़ों के संरक्षण के संवर्धन के संकल्प के साथ मनाया । इस समारोह मे गुजरात के उद्योगपति देवेंद्र जैन, जैन समाज ने आकर नानजी भाई का जन्मदिन मनाया व पौधरोपण के संकल्प मे योगदान देने व महाराणा प्रताप पर डोक्युमेन्टरी बनाने मे सहयोग देने की बात की । इस अवसर पर अपना ट्रस्ट के अध्यक्ष सीए. दिनेश सनाढ्य ने कहा कि नानजी गुर्जर व अनुराग जी सनाढ्य ने प्रकृति के बीच आकर व पैड़ लगाकर जन्मदिन मनाने का एक अतुलनीय उदाहरण पेस किया जो सभी के लिए प्रेरणादायक है । हमे भी अपना जन्मदिन इसी प्रकार मनाना चाहिए क्योंकि हम जीवित रहते हुए अपना जन्मदिन इन पैड़ो के कारण ही मना सक रहे है । इस अवसर पर खुमान सिंह, शंकर लाल गुर्जर, भँवर सिंह, देवी सिंह भल्ला, अमित वर्मा, अशोक जी, चन्द्र शेखर सनाढ्य , नारायण सिंह आदि उपस्थित थे । सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(104)#28/05/22 #dineshapna
Subscribe to:
Posts (Atom)


















































