Monday, 6 June 2022

आओ ! हम 365 दिन पर्यावरण दिवस मनायें ! हम "स्वयं व सरकार" करें ! "संवर्धन व संरक्षण" ! (१)व्यक्ति (स्वयं/स्वयंसेवी संस्थाओं /प्रतिष्ठानों/दुकान/फैक्ट्री) द्वारा "पर्यावरण संवर्धन" के लिए :- हम अपने जन्मदिन पर एक ●पौधा लगाये तथा उस पौधे को ●पेड़ बनने तक तीन साल तक पानी व सुरक्षा दे ! (२)सरकारी विभागों (स्थानीय निकाय/पंचायत/तहसील/परिवहन/प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड/उद्योग विभाग/वन विभाग/जिला प्रशासन) "पर्यावरण संरक्षण" के लिए :- ●पेड़ को काटने से रोके तथा ●प्रदूषण फैलाने वालों से पेड़ लगवाये व ●तालाब/नदी/गोचर भूमि/वन भूमि से अतिक्रमण हटवाये ! पर्यावरण संवर्धन के साथ संरक्षण हम स्वयं (दो कार्य) व सरकार (तीन कार्य) मिलकर करें व कराये ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(107)#06/06/22 #dineshapna


























 

Sunday, 5 June 2022

विश्व पर्यावरण दिवस 1 दिन ही केवल मनायें नहीं, 365 दिन पर्यावरण को अपनाये व आत्मसात करें ! (१)हम प्रत्येक व्यक्ति स्वेच्छा से अपने जन्मदिन पर ●पौधा लगाये ! उस पौधे को ●पेड़ बनने तक पानी व सुरक्षा दे ! (२)व्यक्ति स्वेच्छा से कार्य नहीं करे तो स्थानीय निकाय / पंचायत प्रति घर 2 पेड़ लगाना सुनिश्चित करें ! परिवहन विभाग यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक गाड़ी मालिक प्रति गाड़ी या प्रति कार दो पेड़ लगाये ! जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति / संस्था / प्रतिष्ठान पेड़ काटते है तो एक पेड़ के स्थान पर दो पौधे लगाये व उसे तीन साल तक पेड़ बनने तक उसको पानी व सुरक्षा सुनिश्चित करें ! उक्त सभी कार्यो की पालना सरकारी विभाग कराये व उसमें सहयोग व सामाजिक अंकेक्षण केवल स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा ही कराया जाये ! मैने आज एक पौधा लगाया व इसे पेड़ बनाने की जिम्मेदारी ली है ! पिछले पांच वर्षों मे जो पौधे लगाये वह सभी पेड़ बन चुके है और उनके साथ मैने आज सेल्फी ली ! कोई भी मेरे उक्त पर्यावरण सम्बंधित सभी कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण करना चाहता है तो फोन करके सम्पर्क कर सकता है ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(106)#05/06/22 #dineshapna