Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Thursday, 9 February 2023
विरासत का संरक्षण करने के लिए धन्यवाद ! नाथद्वारा के बनास पुल की मरम्मत शुरू ! (१)नाथद्वारा के बनास पुल की मरम्मत कराने के लिए हमने 11/12/2021, 07/01/2022, 31/01/22 व 16/06/2022 को जिला कलेक्टर को पत्र दिया था । किन्तु इस आवाज को एक साल बाद सुनने का आभार ! (२)नाथद्वारा के 102 वर्ष पुराने बनास पुल की मरम्मत करके इसकी उम्र बढ़ाई गई व विरासत को बचाना सही है । (३)नाथद्वारा मे हाई स्कूल की बिल्डिंग जो फौज मौहल्ले मे स्थित थी, वह विरासत के साथ मजबूत बिल्डिंग थी । किन्तु उसको बचाने के स्थान पर तोड़ना गलत है । (४)नाथद्वारा विकास मे "विरासत" को स्वार्थ / पक्षपात के चश्मे से देखना गलत व जनहित के विरुद्ध है । (५)नाथद्वारा मे विकास के कार्य करने का धन्यवाद किन्तु विकास को स्वार्थ / पक्षपात के चश्मे से देखना बन्द करें । सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(269) #09/02/23 #dineshapna
Wednesday, 8 February 2023
अतिक्रमण क्या है ? क्यों है ? कौन रोके ? क्या करे ? क्या समाधान ? - दिनेश सनाढ्य (१)अतिक्रमण क्या है ? ◆सरकारी जमीन (बिलानाम, चारागह,वनभूमि,जल प्रवाह क्षैत्र, नदी व झील) पर कब्जा ।◆सड़क पर अतिक्रमण । ◆नियम विरुद्ध निर्माण ।◆गलत तथ्यों के आधार पर निर्माण स्वीकृति । (२)अतिक्रमण क्यों है ? ◆व्यक्तिगत लाभ हेतु । ◆भ्रष्टाचार से निर्माण स्वीकृति । ◆वोट बैंक को अनुचित लाभ देना ।◆दूसरों को देखकर अतिक्रमण । (३)अतिक्रमण कौन रोके ? ◆सरकारी अधिकारी ।◆नेता ।◆कानून ।◆आम जागरूक आदमी । (4)अतिक्रमण पर जनता क्या करे ? ◆अतिक्रमण की शिकायत करे ।◆सरकारी अधिकारी पर दबाव बनाये ।◆कानूनी कार्यवाही करें ।◆स्वयं अतिक्रमण नहीं करे । (५)अतिक्रमण समस्या का क्या समाधान है ? ◆जनता स्वयं अपना एक अतिक्रमण हटाते है तो उसे 100 दूसरे अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी ।◆अतिक्रमण हटाने के लिए कानून व सरकारी अधिकारी ईमानदारी से कार्य करे ।◆नेता वोट के लिए अतिक्रमणकारीयो का साथ न दे ।◆सक्षम लोग अति लोभ न करें । सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(268) #08/02/23 #dineshapna
सतत् पर्यावरण अभियान, सभी की जिम्मेदारी हो ! - दिनेश सनाढ्य पर्यावरण संरक्षण की गूंज गुजरात तक पहुंची । अमिता बहन की माताजी गंगा बहन के 108 वे जन्मदिन के अवसर पर आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष नानजी भाई के आव्हान पर नानजी अमिता काजरेकर, मालती बैन, चेतना कामली, वरूण काजरेकर, एक टेम्पो मे 108 पौधे गुजरात से लाकर गंगा सागर गांव, लक्खा जी की भागल, कांलिन्जर मे अपने हाथो से पौधे लगाये व माताजी का जन्मदिन मनाया । इस अवसर पर सीए. दिनेश सनाढ्य व लक्ष्मी नारायण आमेटा व नानजी भाई ने आगन्तुकों का स्वागत व सम्मान किया । इसके साथ ही 4 मार्च से 8 मार्च को आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के द्वारा मनाये जा रहे रंग महोत्सव मे अमिता बहन को आमन्त्रित किया । इसके लिए अमिता बहन ने अपने "गोपाल चेरिटेबल ट्रस्ट" के द्वारा 3000 पेड माता पन्नाधाय वनस्थली के लिए देने व यहां आकर लगाने के लिए कहा । इस अवसर पर तखत सिंह , सुरेश सिंह, देवी सिंह, लहर सिंह, हिर सिंह, लक्ष्य राज सिंह, मिठ्ठु सिंह, दिक्षिता कुंवर आदि ग्राम वासी व ट्रस्ट के कार्यकर्ता उपस्थित थे । सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(267) #07/02/23 #dineshapna
Sunday, 5 February 2023
★लोकतंत्र की बातो के साथ, स्थापना भी करे !★ ★हमने दो स्थानों पर लोकतंत्र की स्थापना की !★ (१)Tax Bar Association, Rajsamand - पिछले करीब 30 साल से बिना रजिस्ट्रेशन, बिना संविधान के संचालित मनमानी तरीकों से हो रहा था और लोकतंत्र का नामो निशान नहीं था । किन्तु दिनेश सनाढ्य ने सबसे पहले आवाज उठाई व लोकतंत्र की स्थापना के लिए अपनो से संघर्ष किया, तब 2019 मे विधान बना, रजिस्ट्रेशन हुआ, चुनाव हुआ तथा अन्त मे लोकतंत्र की स्थापना हुई । (२)Red Cross Society, Rajsamand - इस सोसाइटी का विधान है, संविधान है किन्तु तो भी राजसमन्द मे जिला ईकाई का संचालन करीब 30 वर्षों से मनमानी तरीकों से चल रहा था और यहाँ की ईकाई मे लोकतंत्र का नामो निशान नहीं था । किन्तु दिनेश सनाढ्य ने सबसे पहले आवाज उठाई व लोकतंत्र की स्थापना के लिए अपनो से संघर्ष किया, तब 2023 मे विधान के अनुसार चुनाव हुआ तथा अन्त मे लोकतंत्र की स्थापना हुई । (३)अब राजसमन्द मे कुछ क्षैत्रों मे भी ●नेताओं की जनता की उपेक्षा ●अधिकारियों की मनमानी ●सक्षम लोगों के अहंकार ●नाथद्वारा मन्दिर मण्डल की अव्यवस्था के विरुद्ध आम जनता / बृजवासी के अधिकार दिला कर, लोकतंत्र की स्थापना करने का प्रयास जारी है । (४)राजसमन्द के उक्त क्षैत्रों मे सभी के सहयोग से शीघ्र ही लोकतंत्र की स्थापना होगी । सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(266) #05/02/23 #dineshapna
Subscribe to:
Posts (Atom)

















































