Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Monday, 8 January 2024
★ देश के विकास मे सीए का महत्वपूर्ण योगदान ★ किसी भी देश व देशवासियों के विकास व उत्थान मे व्यापार का महत्त्वपूर्ण योगदान होता है । व्यापार मे क्रय विक्रय के साथ मे उत्पादन व सेवा कार्य भी शामिल होते है तथा इन सभी की सफलता के लिए लेखांकन व वित्तीय प्रबंधन तथा ईमानदारी से कार्य हो, उसके लिए अंकेक्षण की जरूरत होती है । लेखांकन, वित्तीय प्रबधंन व अंकेक्षण के लिए व्यक्तियो को योग्य बनाने के लिए सरकार ने 1949 मे एक्ट बनाकर ICAI संस्था बनाई । इस संस्था ने देश मे ही नहीं विदेश मे भी अपना स्थान बनाया है । (१) राजसमन्द वासीयों के लिए यह हर्ष का विषय है कि 05/01/2024 को भारत के विकास मे महत्वपूर्ण योगदान देने वाली ICAI संस्था की ब्राँच का उद्घाटन राष्ट्रीय चेयरमैन ICAI अनिकेत सुनिल तलाटी के कर कमलो से किया । (२) नाथद्वारा मे प्रथम सीए के आँफिस खोलने वाले सीए. दिनेश चन्द्र सनाढ्य ने श्रीनाथजी के दर्शन करने के बाद ईकलाई व मोमेन्टो के साथ स्वागत किया । (३)राजसमंद मे प्रथम सीए. का आँफिस खोलने वाले सीए. ललित बडोला ने ईकलाई से राजसमन्द मे स्वागत किया ! (४) राजसमंद मे प्रथम ICAI का ब्रांच चेयरमैन सीए. धर्मेंद्र व्यास व सचिव सीए. गोविंद सनाढ्य व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों व राजसमन्द ब्रांच के सभी सदस्यों के सानिध्य मे राष्ट्रीय ICAI चेयरमैन अनिकेत सुनिल तलाटी ने ब्रांच का उद्घाटन किया । सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(112) #05/01/24 #dineshapna
Sunday, 31 December 2023
★ नाथद्वारा मन्दिर सरकारी नियंत्रण से मुक्त हो ! ★ (१) महाराणा राजसिंह जी ने औरंगजेब से मठाधीश व बृजवासियों को संरक्षण देकर श्रीनाथजी का सानिध्य व सेवा का अवसर पाया ! इसके साथ ही श्रीनाथजी की सेवा अनवरत व बिना व्यवधान के होती रहे, उसके लिए उन्होंने धन व सम्पत्तियां श्रीनाथजी को समर्पित की । (सन् 1672 व गत 351 वर्षों मे !) (२) किन्तु पिछले (सन् 1959 व गत 64 वर्षों मे !) नाथद्वारा मन्दिर पर "औरंगजेब" के स्थान पर "सरकार" के लगातार आक्रमण (श्रीनाथजी की आस्था / परम्पराओं व धन /सम्पत्तियो पर !) हो रहे है ! (३) अब राजसिंह जी के वंशज विधायक श्री विश्वराज सिंह को एक बार पुनः श्रीनाथजी की सेवा का मौका मिला है कि नाथद्वारा मन्दिर को सरकारी आक्रमण से मुक्ति दिलाते हुए, श्रीनाथजी की धन व सम्पत्तियो की रक्षा करते हुए, बृजवासियों को उनके अधिकार वापस दिलाये ! (सन् 2023 से !) (४) एक बृजवासी का निवेदन है कि 100 दिनों मे नाथद्वारा मन्दिर को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति दिलाते हुए, बृजवासियों को उनके अधिकार दिलाये ! (नववर्ष सन् 2024 मे !) सीए. दिनेश सनाढ्य - एक बृजवासी #(110) #31/12/23 #dineshapna
एक ओर Bangkok मे कृत्रिम झील बनाकर उसे संरक्षित किया जा रहा है और कोई अतिक्रमण भी नहीं है ! दूसरी ओर नाथद्वारा मे "सिंहाड तालाब" , "नाथूवास तालाब" व राजसमन्द झील मे अतिक्रमण करके झील के प्राकृतिक जल स्त्रोतो को अवरुद्ध करते हुए, झील के मूल स्वरूप को समाप्त किया जा रहा है ! इसके लिए दोषी कोन है ? ★ सरकार ! ( सत्ता पक्ष नेता व विपक्षी नेता ) ★ खास आदमी ! ★ प्रशासनिक अधिकारी ! ★ आम जनता ! 07/12/2023
Thursday, 7 December 2023
चुनाव के बाद आराम के पल ! क्योंकि जीत / हार का चिन्तन / मनन करने जैसा कुछ भी विषयवस्तु नहीं है ! कोई जीता और कोई हारा , कोई फर्क नहीं पडता, क्योंकि चुनाव मे सभी पार्टियों ने गारन्टी दी है ! हमें तो केवल यह देखना है कि कौन कितनी अपनी गारन्टी पूरा करता है या नहीं ? ★ वहीं होता है, जो राम रची राखा !★ 05/12/2023
Subscribe to:
Posts (Atom)






.jpg)
.jpg)



.jpg)


.jpg)
.jpg)


























