Wednesday, 21 January 2026

★ *AI युग में नेतृत्व पर मंथन — ICAI राजसमन्द ब्रांच में भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन* ★ भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की राजसमन्द शाखा द्वारा “Leadership in the Age of AI – Human Skills vs Machine Efficiency” विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन AI के युग में चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रोफेशन की भूमिका, दिशा एवं नेतृत्व को लेकर गहन विमर्श का सशक्त मंच बना। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्रांच चेयरमैन सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य ने अपने अध्यक्षीय संदेश में कहा कि आज प्रश्न केवल AI अपनाने का नहीं, बल्कि यह तय करने का है कि नेतृत्व किसके हाथ में रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि AI–CA मॉडल में जहाँ AI नेतृत्व करती है, वहीं CA–AI मॉडल में चार्टर्ड अकाउंटेंट अपनी पेशेवर समझ, नैतिकता, विवेक और कानून की व्याख्या के साथ AI को एक सशक्त सहायक के रूप में उपयोग करता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट का उत्तरदायित्व केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि कानून की व्याख्या, नैतिक निर्णय एवं पेशेवर उत्तरदायित्व आज भी और भविष्य में भी मानव विवेक पर ही आधारित रहेंगे। अतः CA प्रोफेशन को CA–AI मॉडल को अपनाते हुए बदलाव का नेतृत्व करना होगा, न कि केवल दर्शक बनना होगा। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने AI बनाम मानव कौशल के विभिन्न पहलुओं पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम अनुसार सीए हरि ओम माहेश्वरी प्रतियोगिता के विजेता तथा सीए दिनेश खेरोदिया उपविजेता रहे। कार्यक्रम में सचिव सीए प्रिन्स श्रीमाली, सिकासा चेयरपर्सन सीए कोमल चाण्डक, सीए हिमांशु बहेडिया, सीए हर्षित मित्तल, सीए दिनेश रांका, हर्षित शर्मा सहित अनेक चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्य उपस्थित रहे। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* *#राजसमन्द ICAI ब्रांच चेयरमैन* (88) #16/01/2026 #dineshapna














 

No comments:

Post a Comment