Sunday, 4 January 2026

★ ICAI राजसमन्द ब्रांच द्वारा प्रथम बार “MSME Clinic” का सफल आयोजन ★ ICAI राजसमन्द ब्रांच द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रथम बार “MSME Clinic” का सफल आयोजन 02/01/2026 किया गया, जिसे आगे प्रत्येक शुक्रवार नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य MSME उद्यमियों को आयकर, वस्तु एवं सेवा कर (GST), लेखांकन, वैधानिक अनुपालन तथा वित्तीय प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक एवं विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करना है। ICAI राजसमन्द ब्रांच के चेयरमैन सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य ने इस अवसर पर कहा कि “MSME देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सही समय पर सही पेशेवर मार्गदर्शन मिलने से न केवल कर एवं अनुपालन संबंधी समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि व्यवसाय को सतत विकास की दिशा भी मिलती है। MSME Clinic के माध्यम से ICAI का प्रयास है कि उद्यमियों को निःशुल्क, विश्वसनीय एवं व्यावहारिक समाधान एक ही मंच पर उपलब्ध हो।” MSME Clinic के अंतर्गत चार्टर्ड एकाउंटेंट द्वारा निःशुल्क परामर्श प्रदान करते हुए आयकर एवं जीएसटी से संबंधित विषयों, रिटर्न फाइलिंग, लेखा-बही संधारण, MSME पंजीकरण, बैंकिंग एवं ऋण, कर नियोजन तथा व्यवसाय विस्तार जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। यह पहल MSME सशक्तिकरण, वैधानिक अनुपालन में सुधार तथा स्थानीय उद्योगों के सतत एवं संगठित विकास की दिशा में ICAI राजसमन्द ब्रांच का एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* *#राजसमन्द ICAI ब्रांच चेयरमैन* (85) #04/01/2026 #dineshapna


























 

No comments:

Post a Comment