Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Wednesday, 21 January 2026
★ *आई.सी.ए.आई. राजसमन्द शाखा द्वारा लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित* ★ दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की करियर काउंसलिंग समिति के तत्वाधान में राजसमन्द शाखा द्वारा जे.के. ग्राम स्थित लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाखा चेयरमैन सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कॉमर्स एजुकेशन को बढ़ावा देना तथा उन्हें चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) कोर्स से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे अपने भविष्य को लेकर सही दिशा में निर्णय ले सकें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. संजय अभिषेक रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में सही करियर मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ICAI द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयासों की सराहना की। शाखा सचिव सीए प्रिंस श्रीमाली ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबंधक श्री दिनेश पांडे द्वारा किया गया। उन्होंने मंच से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस तरह के मार्गदर्शन कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीए हर्षित मित्तल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सीए कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया, फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल स्तर की परीक्षाओं, आर्टिकलशिप, समय-सीमा, आवश्यक योग्यताओं तथा करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीए कोर्स न केवल एक सम्मानजनक पेशा है, बल्कि इसमें उज्ज्वल भविष्य की असीम संभावनाएं भी हैं। सीए मित्तल ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों के प्रश्नों का समाधान करते हुए उनके संदेह दूर किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा आई.सी.ए.आई. राजसमन्द शाखा का आभार व्यक्त किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी बताया। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* *#राजसमन्द ICAI ब्रांच चेयरमैन* (89) #21/01/2026 #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)











No comments:
Post a Comment