Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Wednesday, 28 January 2026
★ *ICAI राजसमन्द शाखा में भव्य ध्वजारोहण एवं संवैधानिक गौरव का संदेश* ★ भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI), *राजसमन्द शाखा में ब्रांच चेयरमैन सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का गरिमामय ध्वजारोहण किया गया।* इस अवसर पर चेयरमैन सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य ने अपने संबोधन में भारत की संवैधानिक एवं संस्थागत यात्रा पर प्रकाश डालते हुए एक महत्वपूर्ण एवं विचारोत्तेजक संवैधानिक प्रश्न प्रस्तुत किया — *“जब भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, तो Chartered Accountants Act, 1949 उससे पूर्व कैसे अस्तित्व में आया?”* उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान लागू होने से पूर्व Government of India Act, 1935 को अंतरिम संवैधानिक व्यवस्था के रूप में अपनाया गया था, जिसके अंतर्गत तत्कालीन Indian Dominion Legislature (Constituent Assembly acting as Parliament) को विधायी अधिकार प्राप्त थे। इन्हीं अधिकारों के अंतर्गत Chartered Accountants Act, 1949 पारित हुआ और ICAI की स्थापना विधिसम्मत रूप से हुई। साथ ही उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 372 के अनुसार, संविधान से पूर्व बने सभी वैध कानूनों को निरंतर संवैधानिक संरक्षण प्राप्त है, जिससे ICAI Act की वैधानिकता एवं निरंतरता सुनिश्चित होती है। *ICAI — राष्ट्र-निर्माण की अग्रणी संस्था !* उन्होंने यह भी कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल लेखाकार नहीं, बल्कि राष्ट्र की आर्थिक सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं वित्तीय संरचना के संरक्षक हैं, तथा सभी सदस्यों से उच्चतम नैतिक मानकों, जवाबदेही एवं राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथि एवं सदस्य इस गरिमामय समारोह में — वाइस चेयरमैन सीए मयंक राठी, कोषाध्यक्ष सीए डी. एस. मेहता, सिकासा चेयरपर्सन सीए कोमल चांडक,सदस्य सीए धर्मेंद्र व्यास, सीए सुनील बूब,आयकर अधिकारी श्री रमेश मीणा,पूर्व आयकर अधिकारी श्री टी. एस. टेलर, नंदकिशोर शर्मा, हर्षित शर्मा एवं अनेक वरिष्ठ एवं युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति, संवैधानिक गौरव एवं प्रोफेशनल कर्तव्य के प्रति सशक्त संकल्प के साथ हुआ। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* *#राजसमन्द ICAI ब्रांच चेयरमैन* (92) #28/01/26 #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




















No comments:
Post a Comment