Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Sunday, 1 March 2026
★ *आयकर, सीए, टैक्स सलाहकार व एनजीओ के बीच सीधी वार्ता एवं खुला विचार-विमर्श* ★ *नव निर्वाचित चेयरमैन सीए मयंक एन. राठी* ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आयकर विभाग का स्वयं आगे बढ़कर करदाताओं एवं पेशेवरों के बीच आना अत्यंत सकारात्मक पहल है। उन्होंने इसे “कुँआ प्यासे के पास आने” जैसा स्वागतयोग्य प्रयास बताया। *नाथद्वारा मन्दिर मण्डल के प्रतिनिधि सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* ने कहा कि एनजीओ पंजीयन, कर-छूट एवं आयकर अधिनियम, 2025 के प्रावधानों पर आयकर विभाग, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, टैक्स सलाहकारों एवं एनजीओ प्रतिनिधियों के बीच पहली बार विस्तृत खुला संवाद आयोजित हुआ। *मुख्य वक्ता आयकर अधिकारी (छूट), उदयपुर हेमपाल चौधरी* ने धार्मिक एवं चैरिटेबल ट्रस्टों द्वारा रिटर्न दाखिल करते समय होने वाली सामान्य त्रुटियों—जैसे ITR-7 के स्थान पर अन्य फॉर्म का चयन, धारा 12AB/10(23C) का गलत उल्लेख, समय पर Form 10B/10BB अपलोड न करना, Form 9A/10 न भरना तथा 85% व्यय की शर्तों का पालन न करना—पर प्रकाश डाला। AIS मिलान, TDS विवरण, कॉर्पस दान की सही रिपोर्टिंग एवं निषिद्ध निवेश से बचाव पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने बताया कि नये अधिनियम में Registered NPOs हेतु प्रावधानों को अध्याय XVII-B (धारा 332 से 355) में समेकित कर “Self-Contained Code” का स्वरूप दिया गया है, जिससे अनुपालन अधिक पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित होगा। कार्यक्रम में आयकर निरीक्षक अजय कुमार, वाइस चेयरमैन डी.एस. मेहता, कार्यकारी सदस्य सीए धर्मेंद्र व्यास, सिकासा चेयरपर्सन सीए कोमल चाण्डक सहित अनेक सीए, टैक्स सलाहकार एवं एनजीओ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंच संचालन *सचिव सीए प्रिन्स श्रीमाली* ने किया। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* *#प्रथम निर्वाचित चेयरमैन - राजसमन्द ब्रांच आईसीएआई* (98) #01/03/2026 #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)















No comments:
Post a Comment