Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Monday, 10 August 2026
★ (१) *जीवन प्रबन्धन — समग्र दृष्टिकोण* ★ हमारे द्वारा विकसित 15 शब्दों के जीवन प्रबन्धन दर्शन को पूरी चर्चा के बाद ,(दो दृष्टियों* और *दो क्षेत्रों* में समझना सबसे उपयुक्त है। (१) *मूल संरचना* ● आनन्द = लक्ष्य ● स्वयं + शक्ति = दो आधारभूत स्तम्भ ● *स्वयं* के 6 सूत्र = संयम, सद् विचार, सत्कर्म, सजगता, सकारात्मकता, संतुलन। ● *शक्ति* के 6 सूत्र = समय, सत्य, सेवा, सत्संग, संगठन, संस्कार । अर्थात : 6 + 6 + 2 + 1 = 15 शब्द (२) *पहली दृष्टि — “आनन्द क्या है?”* यह लक्ष्य की दृष्टि है। “आनन्द” को हम दो प्रकार से देख सकते हैं— 🕉️ ,*आध्यात्मिक दृष्टि* आनन्द = आत्मबोध → भगवत्प्राप्ति → परम आनन्द/मोक्ष । 🌍 *सांसारिक दृष्टि* आनन्द = सुख → सफलता → समृद्धि → संतोष → जीवन की गुणवत्ता । इस दृष्टि से लक्ष्य बदलता है, लेकिन जीवन प्रबन्धन के 14 सूत्र नहीं बदलते। (३) *दूसरी दृष्टि — “आनन्द कैसे प्राप्त होगा?”* यह साधन एवं प्रक्रिया की दृष्टि है। आनन्द प्राप्त करने के लिए दो स्तम्भ हैं: 🧍 *स्वयं* — आन्तरिक प्रबन्धन संयम → सद् विचार → सत्कर्म → सजगता → सकारात्मकता → संतुलन । ये छह सूत्र व्यक्ति को बताते हैं: “मुझे स्वयं को कैसे बनाना और संचालित करना है?” अर्थात स्वयं = कर्ता। ⚡ *शक्ति* — बाह्य/उपलब्ध शक्तियों का प्रबन्धन समय → सत्य → सेवा → सत्संग → संगठन → संस्कार । ये छह सूत्र बताते हैं: “मेरे पास जो शक्तियाँ और संसाधन हैं, उनका सदुपयोग कैसे करना है?” अर्थात शक्ति = साधन/सामर्थ्य। (४) इसलिए एक अत्यन्त संक्षिप्त सूत्र बनता है : - *स्वयं दिशा देता है* + *शक्ति गति देती है* = आनन्द की ओर यात्रा ! CA. Dinesh Chandra Sanadhya (228) #एक सीए #11/08/2026 #dineshapna ●Chartered Accountant, ●Social Activist, ●Political Analysist, ●Spiritual Thinker, ●Founder of Life Management
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment