Wednesday, 14 October 2026

■ *एक सुन्दर जीवन-दर्शन* ■ *卐 पुष्टिमार्ग का आधार :—* “भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम, शरणागति एवं उनकी कृपा।” *卐 पुष्टिमार्ग के सिद्धांत :—* *(1) ब्रह्म-संबंध —* अपने तन, मन, धन एवं समस्त जीवन को भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित करना। *(2) ​भगवत्कृपा —* भगवान की कृपा से जीव का आध्यात्मिक पोषण एवं कल्याण होना। *(3) ​सेवा-भाव —* प्रभु को अपना सर्वस्व मानकर प्रेमपूर्वक उनकी सेवा करना। *(4) ​अनन्य भक्ति —* भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट प्रेम, निष्ठा एवं पूर्ण समर्पण रखना। *(5) ​निष्काम सेवा —* किसी सांसारिक फल की अपेक्षा किए बिना, केवल प्रभु के सुख एवं आनंद के लिए सेवा करना। *卐 पुष्टिमार्ग का सार :—* “भगवत्कृपा से पुष्ट जीव, प्रेमपूर्वक प्रभु की सेवा करता है और अपना सर्वस्व उन्हें समर्पित करता है।” *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* Chartered Accountant • Social Activist • Political Analyst • Spiritual Thinker • Founder of Life Management (321) #एक_ब्रजवासी #14/10/2026 #dineshapna


 

No comments:

Post a Comment