Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Monday, 9 November 2026
■ *अन्नकूट का प्रसाद लुटाना व मंदिरों की संपत्ति को लूटना में फर्क़ !* ■ आज एक दिन अन्नकूट पर *श्रीनाथजी मंदिर में अन्न लुटाया जा रहा है,* लेकिन सवाल यह है कि लोकतंत्र में वर्ष के *365 दिन मंदिरों की संपत्ति और संसाधनों की लूट का हिसाब कौन रख रहा है?* अन्नकूट हमें अन्न, सेवा, समर्पण और *सामूहिक समृद्धि का संदेश* देता है। लेकिन मंदिरों की भूमि, चढ़ावा, दान, आभूषण, भंडार और अन्य संपत्तियाँ भी *जन-आस्था की अमूल्य धरोहर हैं।* यदि कहीं मंदिरों की संपत्ति का दुरुपयोग, अनियमितता या अपारदर्शी प्रबंधन हो रहा है, तो *उसकी पहचान करना* और *प्रमाणों के आधार पर जवाबदेही तय करना* हम सभी का दायित्व है। *आओ!* ●- मंदिरों की संपत्ति और आय का हिसाब रखे व उसे लुट से बचाये। ●- दान और चढ़ावे के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करें। ●- मंदिरों की भूमि और संपत्तियों की रक्षा करें। ●-अनियमितताओं को प्रमाण सहित उजागर करें। ●- धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एवं कानूनी जवाबदेही भी निभाएँ। *याद रखिए!* मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सार्वजनिक विश्वास की धरोहर हैं। अन्नकूट पर प्रसाद ग्रहण करने के साथ *संकल्प लें कि मंदिरों की संपत्ति की लूट, दुरुपयोग और अनियमितताओं को रोकने के लिए जागरूक नागरिक बनेंगे।* *आओ! लुटने वाले को पहचानें, प्रमाण जुटाएँ और उन्हें रोकें!* [अपना मंच — सवाल • सबूत • सत्य • जवाबदेही] 🙏 *जय श्रीकृष्ण ! जय श्रीनाथजी !* 🙏 *CA दिनेश चन्द्र सनाढ्य* • Chartered Accountant • Social Activist • Political Analyst • Spiritual Thinker • Founder of Life Management (360) #एक_हिन्दुस्तानी 09/11/2026 #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment