Saturday, 22 April 2017

राजसमंद मेडिकेयर सिविल सोसाइटी , राजसमंद 20/04/2017 नशा मुक्ति एवं सद्भाव के लिए सीधी बात समाज में सामाजिक सद्भाव बनाये रखने के लिए नैतिक शिक्षा,सकारात्मक सोच होना आवश्यक है ! इसके लिए पुलिस प्रशासन तो कार्य कर रहा है ,किन्तु जनता के सक्रिय व् प्रभावी भागीदारी भी होनी चाहिये ! इस कार्य के लिए राजसमंद मेडिकेयर सिविल सोसाइटी के दवारा दोनों समुदायों के लोगो को व् युवाओ को बुलाकर सीधा सवाद किया जो सराहनीय है ! यह विचार राम सुमेर मीणा थाना अधिकारी , राजनगर ने व्यक्त किये ! दिनेश सनाढ्य ने कहा के धर्म भी हमने बनाये है तथा कानून भी हमने बनाये है ! किन्तु देश के एकता के लिए सभी भारतीयो को धर्म से ऊपर कानून को मानना चाहिये तथा स्वयं अपनी जिमेदारी महसूस करते हुए कानून के पालना सुनिशित करनी चाहिये !सभी पक्षकारो एवं प्रशाशन को सीधी बात करके समाधान करना चाहिये !प्रशाशन को भी कानून सभी पर समान रूप से लागू करना चाहिए एवं किसी के साथ भी पक्षपात नही करना चाहिए तथा जनता का सहयोग रहे , तभी समाज में अमन , चेन , व् शांति कायम रह सकती हे ! फिरोज खान अधिवक्ता ने कहा कि नशा मुक्ति कि शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए तथा रात्रि में बिना काम के रोड पर बैठे रहते हे , उन पर रोक लगने चाहिए ! गांजा , चरस , अफीम के व्यापार करने वाले मूल लोगो को पकड़ कर कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही होनी चाहिए ! सीधी बात में निम्न प्रस्ताव आम सहमति से लिए गये कि प्रत्येक मोहल्ला में "जागरूक नागरिक कमेटी " बनानी चाहिए जिसमे दस - दस लोग दोनों समुदाय के होने चाहिए तथा जिसकी मीटिंग नियमित होनी चाहिए तथा सभी कमेटियों का एक "जागरूक नागरिक मंच " होना चाहिए ! सभी बड़ो को अपने - अपने बच्चो पर नियंत्रण रखना चाहिए ! दोनों समुदायों के मोतबीर यह सुनिशित करे की गलत लोगो का पक्ष न ले ! व्हाट्सप में प्रचारित अपवाहों पर धयान न दे ! इस पर सहमति ऍम .ए. खान , भूरा लाल खींची , किशन कबीरा , मोहम्मद सकील, इक़बाल मोहम्मद, रफीक मोहम्मद , अब्दुल सत्तार , रविनंदन चारण, आनंद सिंह चारण , प्रताप सिंह चारण , सतिया देव सिंह चारण , सरीफ साह, लियाकत अली , सतय प्रकश , हेमेंद्र , नरेश यादव , दुर्गेश यादव , प्रह्लाद वैष्णव , मोहिंन खान , इकतारे खान , अर्पित जैन, विनोद खींची, भंवर लाल टेलर, गोरी संकर, सुरेंद्र यादव ! हेमेंद्र ने कहा कि स्वस्थ रहना , व्यस्थ रहना व् मस्त रहना चाहिए तथा लोगो को नशे से दूर रहना चाहिए ! रविनंदन चारण ने कहा कि किशोर नगर कि पुराने हॉस्पिटल में प्रति माह नशा मुक्ति शिविर लगाया जायेगा ! इस कार्य में प्रशासन व् आम जनता सहयोग करे ! (दिनेश सनाढ्य )











Monday, 10 April 2017

■■■आओ ! कुछ सोचो ! ■■■ ■■नाथद्वारा मे गोवद्वँन चिकित्सालय कैसा हो ! ■क्या इस चिकित्सालय मे सुधार होना चाहिए ! (1)चिकित्सालय मे साफ सफाई का अभाव है ! ★सफाई क्यो नही हो रही है ? सफाई का पैसा कहाँ जा रहा है ? (2)चिकित्सालय मे टूट फूट है ! ★भवन की मरम्मत का पैसा कहाँ खर्च हो रह है ? (3)चिकित्सालय डाँक्टरो व स्टाफ की कमी ! ★अभी 14 डाँक्टर कार्यरत है तो 200 बेड़ के हाँस्पीटल को कैसे सभ्भाल सकते है ? (4)चिकित्सालय मे ईमरजेन्सी कक्ष मुख्य गेट के पास होना चाहिए ! ★ईमरजेन्सी व ट्रोमा हेतु अन्तिम छोर पर नया भवन बनाना, जबकि आगे की बिल्डिग खाली पड़ी है ? पैसौ की बरबाद व असुविधा भी, ऐसा क्यो ? ◆◆ आम जनता के *सकारात्मक सुझाव* आंमन्त्रित है ! ◆◆ आम जनता जुड़ने के लिए *मोबाईल नं. कमेन्ट* करे ! CA.Dinesh Sanadhya【56-09.04.17】 www.dineshapna.blogspot.com









Thursday, 6 April 2017

"गौरव पथ विकास के नाम से पर्यावरण का विनाश न हो !" राजसमन्द मे सरकार द्वारा गौरव पथ का निर्माण किया जा रहा है किन्तु इसके साथ 200 से अधिक पेड़ो को काटा जा रहा है जो अनुचित है। नियम यह है कि जितने पेड़ काटे जाये उसके तीन गुने पेड़ लगाने चाहिए किन्तु वास्तविकता मे ऐसा होता नही है। इस सम्बन्ध मे जिला कलेक्टर को ज्ञापन अपना राजसमन्द के दिनेश सनाढ्य व शिव नारायण बूब ने दिया। कलेक्टर को सुझाव दिया की इन पेड़ो को काटने के स्थान पर शिफ्ट करने की व्यवस्था की जाये। इस काम मे प्रशासन ने असमथंता बताई जो सही नही है। हमने इस कार्य मे सभी प्रकार से सह्योग करने को कहा। इसके साथ यह भी बताया की सद्भाव कम्पनी द्वारा फोरलेन निर्माण के समय करीब 5000 पेड़ काटे तथा 15000 पेड़ लगाने थे किन्तु दो साल बाद तक भी 5 पेड़ भी लगाकर जीवित नही रखे गये। यह नियम की अवहेलना है अत: ऐसा गौरव पथ के नाम से नही होने देगे। हमे ऐसा विकास नही चाहिए ! लोक अधिकार मंच, ग्रीन.बेल्ट सोसाईटी व अन्य सामाजिक संस्थाओ ने भी ज्ञापन दिये। सीए. दिनेश सनाढ्य 04.04.2017








Tuesday, 4 April 2017

★फोरलेन पर सनवाड़-राजनगर अण्ड़रपास हेतु प्रयास व सफलता★ ★किन्तु फोरलेन के 31 प्रश्नो का अभी तक भी कोई जवाब नही !★ ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ 23.03.2015 को जिला कलेक्टर को आम आदमी पार्टी का सनवाड़ - राजनगर अण्ड़रपास के लिए पत्र। 22.04.2015 को जिला कलेक्टर को आम आदमी पार्टी द्वारा "सीधी बात" के लिए पत्र व 5 प्रश्न। 27.04.2015 को जिला कलेक्टर से गौमती-उदयपुर की समस्याओ के सम्बन्ध मे 31 प्रश्न जनता की ओर से पूछे। 01.06.2015 को प्रधानमंत्री को फोरलेन के सम्बन्धी 31 प्रश्न के लिए पत्र। 03.06.2015 को आम जनता द्वारा अण्ड़रपास का नक्शा स्वीकार किया। (सीधी बात के 42 दिन मे) 11.06.2015 को जिला कलेक्टर को प्रथम स्मरण पत्र। 07.07.2015 को जिला कलेक्टर को द्वितीय स्मरण पत्र।