Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Friday, 5 August 2022
श्रीनाथजी मन्दिर के सत्य दर्शन के वर्ष है "2" ! (◆ 05/08/2020 से ◆ 05/08/2022) श्रीनाथजी मन्दिर मे लूट के लिए जिम्मेदार है "2" ! (◆बोर्ड सदस्य मय अध्यक्ष ◆सरकार मय अधिकारी) श्रीनाथजी मन्दिर मे लूट के प्रकार है "2" ! (◆मन्दिर मे सम्पत्ति लूट ◆धर्म विरुद्ध आचरण) श्रीनाथजी मन्दिर मे लूट मुक्ति उपाय है "2" ! (◆सामाजिक अंकेक्षण ◆श्रीजी साक्षात् आज्ञा पालन) सीए. दिनेश सनाढ्य - एक बृजवासी #(154) #05/08/22 #dineshapna
★ श्रीनाथजी के "मन्दिर लूट मुक्ति अभियान" ★ (श्रीवल्लभाचार्य जी की गादी पर योग्य व्यक्ति ही बैठे !) (मन्दिर की लूट रोकने के लिए "सामाजिक अंकेक्षण" हो !) (◆धर्मों रक्षति रक्षितः ◆कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्) (१६)श्रीनाथजी ने सर्व प्रथम "निज सेवा की साक्षात् आज्ञा" श्रीसद्दू पाण्डे जी को दी ! उसके बाद श्रीवल्लभाचार्य जी को दी ! किन्तु उनके वंशजों ने करीब 150 वर्षो से "निजी स्वार्थ" के कारण मन्दिर को लूटना शुरू किया व बृजवासियों को उनके अधिकारों से वंचित किया ! (१७)श्रीनाथजी मन्दिर मे उक्त लूट को रोकने के लिए सरकार से गुहार लगाई तो सरकार ने लूट रोकने व बृजवासियों को अधिकार दिलाने के स्थान पर "स्वयं सरकार" ने मन्दिर का अधिकार अपने हाथ मे लेकर, मठाधीश के साथ होकर "मन्दिर लूट" मे शामिल हो गये ! सन् 1959 मे "मन्दिर मण्डल" का गठन किया, किन्तु उसमें बृजवासियों को कोई स्थान नहीं दिया, जो गलत होकर "श्रीनाथजी की साक्षात् आज्ञा का उल्लंघन" है ! (१८)मठाधीश ने श्रीनाथजी के प्रति दो मुख्य अपराध किये :- 👍"मन्दिर की लूट" मे शामिल - धन की, सम्पत्ति की व जमीन की ! 👍"धर्म विरुद्ध आचरण" कर रहे है - प्रसाद मे, आन्तरिक सुरक्षा मे, दर्शन व्यवस्था मे, पुष्टि परम्परा मे, पुष्टि भावना मे व बृजवासियों के अधिकारो के हनन मे ! (१९)मठाधीश जब श्रीनाथजी के मुख्य पुजारी (सेवक) है (सुप्रीम कोर्ट / श्रीनाथजी की साक्षात् आज्ञानुसार) तो उनको केवल श्रीनाथजी की सेवा ही करनी चाहिए तथा जितने दिन सेवा करें, उतने दिन का ही पारिश्रमिक लेना चाहिए ! मन्दिर की सुरक्षा व संचालन का कार्य केवल सक्षम / समर्पित बृजवासियों को दिया जाये ! इस कार्य मे महाराणा जी व वैष्णवों का सम्मान करते हुए, उनका सहयोग लेना चाहिए ! (२०)उक्त "मन्दिर की लूट" व "धर्म विरुद्ध आचरण" को रोकने के दो उपाय है :- 👍मन्दिर मण्डल का सामाजिक अंकेक्षण बृजवासी के द्वारा हो ! 👍श्रीनाथजी की साक्षात् आज्ञा की अक्षरशः पालना हो ! 【आप श्रीवल्लभाचार्य जी बनो, नहीं तो श्रीसद्दू पाण्डे तैयार है !】 सीए. दिनेश सनाढ्य - एक बृजवासी #(153) #05/08/22 #dineshapna
Thursday, 4 August 2022
★ श्रीनाथजी मन्दिर की लूट का सत्य व बृजवासी ★ (श्रीनाथजी मन्दिर को कौन लूट या लूटा रहा है ?) (क्या श्रीनाथजी मन्दिर की लूट के लिए निम्न दोषी है ?) (◆धर्मों रक्षति रक्षितः ◆कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्) (११)श्रीनाथजी मन्दिर को लूट रहे या लूटा रहे या लूटते हुए देख कर भी चुप है - ●मठाधीश / ●बोर्ड मैम्बर्स / ●अधिकारी / ●सरकार / ●नेता ! (१२)श्रीनाथजी मन्दिर मे लूट हो रही है - ●धन की / ●सम्पत्ति की / ●जमीन की / ●प्रसाद की / ●आन्तरिक सुरक्षा की / ●दर्शन व्यवस्थाओ की / ●परम्पराओ की / ●भावनाओ की / ●बृजवासियों के अधिकारो की ! (१३)श्रीनाथजी मन्दिर व सम्पत्तियों की सुरक्षा जब तक "बृजवासियों व महाराणा जी" के हाथ मे थी, तब तक कोई समस्या नहीं थी, लूट नहीं थी ! उसके बाद जब से मन्दिर की सुरक्षा मठाधीश ने हठ पूर्वक अपने हाथ मे ली, तब से मन्दिर की सम्पत्तियों को नुकसान (या लूट) होना शुरू हो गया ! उसके बाद जनता के आग्रह पर सरकार ने मन्दिर की लूट को रोकने के लिए "मन्दिर मण्डल" का गठन किया ! तो भी लूट जारी रही व मन्दिर मण्डल बनने के बाद सरकार, अधिकारी व नेता भी उक्त लूट मे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से सहभागीदार बन गये ! (१४)मन्दिर मे लूट हो रही है ●अनावश्यक निर्माण (वल्लभ विलास, बड़ा बाजार स्कूल, कन्या स्कूल) करके धन का दुरुपयोग ! ●मन्दिर की जमीन व सम्पत्ति (लालबाग बस स्टैण्ड, भीलवाड़ा की जमीन, कांटीमाला की जमीन, सूरत की जमीन) हाथ से निकल गई या कम किराए पर दे रखी है ! ●प्रसाद की गुणवत्ता सही नहीं है व श्रीनाथजी की सभी सामग्री का सन्मुख भोग लगाये बिना प्रसाद दिया जा रहा है ! मन्दिर की आन्तरिक सुरक्षा नगण्य है ! मन्दिर की कई परम्पराओं को तोड़ा जा रहा है व भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ! बृजवासियों के श्रीजी की "निज सेवा" के अधिकारो का हनन हो रहा है ! (१५)उक्त सभी लूट के लिए जिम्मेदार - प्रथम टेम्पल बोर्ड के अध्यक्ष व मैम्बर्स है व द्वितीय सरकार, अधिकारी व नेता है ! इसका एक मात्र समाधान श्रीनाथजी की साक्षात् आज्ञा की पालना करते हुए बृजवासियों को पूर्ववत अधिकार मिले ! 【आप श्रीवल्लभाचार्य जी बनो, नहीं तो श्रीसद्दू पाण्डे तैयार है !】 सीए. दिनेश सनाढ्य - एक बृजवासी #(152) #04/08/22 #dineshapna
Wednesday, 3 August 2022
★ श्रीनाथजी की आज्ञा व बृजवासियों का सत्य ★ (बृजवासियों के साथ अन्याय कौन कर रहा है ?) (◆धर्मों रक्षति रक्षितः ◆कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्) (६)श्रीनाथजी ने श्रीसद्दू पाण्डे (सनाढ्य) / बृजवासी को "निज सेवा" का अधिकार दिया व 97 वर्ष के बाद श्रीवल्लभाचार्य जी को "निज सेवा" का अधिकार दिया ! किन्तु क्यों आजकल उनके वंशजों ने श्रीसद्दू पाण्डे (सनाढ्य) / बृजवासी को "निज सेवा" के अधिकार से वंचित कर रहे है ? (७)श्रीवल्लभाचार्य जी समर्पण भाव से श्रीनाथजी की सेवा करते व बृजवासियों से "श्रीनाथजी के सखा" के समान व्यवहार करते थे ! किन्तु क्यों आजकल उनके वंशजों ने श्रीसद्दू पाण्डे (सनाढ्य) / बृजवासी के साथ "बन्धुआ मजदूर" के समान व्यवहार कर रहे है ? (८)श्रीवल्लभाचार्य जी बिना श्रीनाथजी / पुष्टि मार्ग की सेवा व भोग के कुछ भी ग्रहण नहीं करते थे ! किन्तु क्यों आजकल उनके वंशजों ने कुछ भी (धन) ग्रहण किये बिना श्रीनाथजी / पुष्टि मार्ग की सेवा व भोग नहीं धराते है ? (९)श्रीवल्लभाचार्य जी पहले श्रीनाथजी को सन्मुख भोग लगाते थे, उसके बाद उसे श्रीजी प्रसाद के रूप मे ग्रहण करते थे ! किन्तु क्यों आजकल उनके वंशजों ने श्रीनाथजी को बिना सन्मुख भोग लगाये ही सभी वैष्णवों को श्रीजी प्रसाद के रूप दे रहे है ? (१०)हम श्रीनाथजी को सखा, श्रीवल्लभाचार्य जी को श्रीजी के सेवक / पुष्टिमार्ग के संस्थापक व उनके त्याग, समर्पण, भक्ति, ज्ञानी व गुणों की खान को मानते है ! किन्तु उनके वंशज जो बृजवासियों के हक को हड़पने वाले व श्रीवल्लभाचार्य जी के गुणों के विपरीत आचरण करने वाले है ! तो क्यों हम उन्हें श्रीवल्लभाचार्य जी की जगह माने ? 【आप श्रीवल्लभाचार्य जी बनो, नहीं तो श्रीसद्दू पाण्डे तैयार है !】 सीए. दिनेश सनाढ्य - एक बृजवासी #(151) #03/08/22 #dineshapna
Tuesday, 2 August 2022
★ श्रीनाथजी प्राकृट्य व बृजवासियों का सत्य ★ (बृजवासियों के साथ अन्याय कौन कर रहा है ?) (◆धर्मों रक्षति रक्षितः ◆कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्) (१)श्रीनाथजी की उध्वँभुजा का प्राकृट्य आज नागपंचमी - श्रावण शुक्ल पंचमी, वि.सं. 1466 (सन् 1409) को हुआ ! बहुत - बहुत बधाईयाँ !! (२)श्रीनाथजी की उध्वँभुजा के प्राकृट्य के "दर्शन सर्वप्रथम" श्रीसद्दू पाण्डे जी के दादाजी श्री जयदेव पाण्डे जी ने किये व उसके बाद सभी बृजवासियों ने श्रीनाथजी की सेवा भोग शुरू किया, जो श्रीजी सेवा 97 वर्षों तक अनवरत चालू रही ! (३)श्रीवल्लभाचार्य जी ने श्रीनाथजी के दर्शन 97 वर्षों के बाद सन् 1506 मे किये ! तथा उसके बाद श्रीनाथजी की सेवा शुरू की ! (४)श्रीनाथजी ने निज सेवा की साक्षात् आज्ञा श्रीसद्दू पाण्डे जी व श्रीवल्लभाचार्य जी को दी ! श्रीवल्लभाचार्य जी ने बृजवासियों को पूरा सम्मान दिया किन्तु उनके वंशजों ने बृजवासियों को बन्धुआ मजदूर बना दिया ! (५)97 वर्षों (सन् 1409 से सन् 1506) के इतिहास को गौण क्यों किया गया ? सन् 1409 के चित्र मे • श्रीनाथजी, • गिरिराज जी, • गाय व • बृजवासी है किन्तु वर्तमान मे इसमें से • बृजवासी को गौण क्यों किया गया ? सीए. दिनेश सनाढ्य - एक बृजवासी #(150) #02/08/22 #dineshapna
Monday, 1 August 2022
★★ हिन्दू मन्दिर मुक्ति अभियान ★★ (सरकारी नियंत्रण से हिन्दू मन्दिर मुक्त हो !) (◆धर्मों रक्षति रक्षितः ◆कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्) जिम्मेदार कौन ? कौन करे ? क्या करें ? (१३)"राजा महाराजाओं" की आपसी फूट, झूठा अंहकार, गद्दी का लालच, कूट राजनीतिक गुणों का अभाव, आन्तरिक गद्दारी व दुश्मनों पर दया के कारण आतताइयों, मुगलों व अंग्रेजों को हिन्दू मन्दिरों व हिन्दुओं को लूटने का मौका दिया ! (१४)हिन्दू मन्दिरों के "कुछ मठाधीश/महंतो" की धन लोलुपता, निजी स्वार्थ, सशक्त सुरक्षा प्रणाली का अभाव, आमजन की उपेक्षा व भगवान भरोसे रहने के कारण आतताइयों, मुगलों व अंग्रेजों को हिन्दू मन्दिरों व हिन्दुओं को लूटने का मौका दिया ! (१५)"आम जनता" ने श्रीराम व श्रीकृष्ण को माना व पूजा लेकिन उनके गुणों को 100% आत्मसात नहीं किया तथा आम जनता ने "राजा महाराजाओं" व "कुछ मठाधीश/महंतो" पर अन्धविश्वास किया व उनको भगवान से भी ज्यादा अनावश्यक मान सम्मान दिया ! जिसके कारण उनकी ("राजा महाराजाओं" व "कुछ मठाधीश/महंतो") गलतियों की सजा हम सभी हिन्दुओं व हिन्दू मन्दिरों को भुगतनी पड़ी ! (१६)अब हम हिन्दुओं को श्रीराम की मर्यादाओं के साथ धनुष को व श्रीकृष्ण की मुरली के साथ सुर्दशन चक्र को समझकर, यथोचित स्थान पर उसका उपयोग भी करना चाहिए ! हमें श्रीराम व श्रीकृष्ण का 100% अनुसरण करना चाहिए ! हमें "राजा महाराजाओं (आजकल कुछ नेताओं)" व "कुछ मठाधीश/महंतो" का अन्धानुकरण नहीं करना चाहिए ! ! इस अभियान से जुड़ने के लिए Whatsapp 9414170270 पर अपना नाम व सहमति भेजे ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(149) #02/08/22 #dineshapna
Subscribe to:
Posts (Atom)

























































