Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Friday, 17 February 2023
★हम भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाये !★ ★पूरी दुनिया को सनातनी बनाये !★ (१)क्योंकि हमने दुनिया के अन्य राष्ट्रो (बौद्धो के, मुस्लिमो के, ईसाईयो के, पारसीयो के, यहूदियों के, बिना धर्म के) को देख रहे है, उन राष्ट्रो के सभी निवासी पूर्ण रुप से सुखी व सन्तुष्ट नहीं है ! (२)क्योंकि हमने धर्म निरपेक्ष राष्ट्र (भारत) भी देख रहे है, जिसके सभी निवासी पूर्ण रुप से सुखी व सन्तुष्ट नहीं है ! (३)क्योंकि कोई भी धर्म / धर्म निरपेक्षता पूर्ण या सभी को आत्मसात करने की ताकत नहीं रखता है, जिससे उसके सभी निवासी पूर्ण रुप से सुखी व सन्तुष्ट हो सके ! (४)विशेष तथ्य :- केवल सनातन धर्म ही ऐसा है, जो सभी (मजहब / सम्प्रदाय / धर्म) को साथ लेकर चलने की शक्ति है तथा यह धर्म शास्त्रों के साथ शस्त्रों को भी साथ लेकर चलता है, इसलिए दुनिया के सभी राष्ट्रो को सनातन धर्म को अपनाना चाहिए, जिससे उसके सभी निवासी पूर्ण रुप से सुखी व सन्तुष्ट हो सके ! (भारत विश्व गुरु बने !) (५)अतः सर्वप्रथम भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना ही होगा ! यह सभी के कल्याण का एकमात्र मार्ग है ! ●शिवरात्रि की शुभकामनाएं !● सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(273) #18/02/23 #dineshapna
★*फर्जी ऋण उठाने वाले के खिलाफ कार्रवाई नही करने पर जिला कलेक्टर को दिया प्रार्थना पत्र*★ ★*संघर्ष समिति ने काश्तकारों की जमीन नीलाम नहीं करने की मांग*★ जिला कलेक्ट्री में आज मासिक जन सुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना को भूमि विकास बैंक संघर्ष समिति राजसमन्द के संरक्षक दिनेश सनाढ्य ,अध्यक्ष मोती लाल पालीवाल, मंत्री नाथूलाल नंदवाना एवं पीड़ित काश्तकारों ने अपनी परिवेदना देकर भूमि विकास बैंक में फर्जी ऋण उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार बैंक द्वारा काश्तकारों की जमीन नीलाम नही करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया । भूमि विकास बैंक संघर्ष समिति ने जिला कलेक्टर को पत्र देकर बैंक से फर्जी ऋण उठाने वालों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं करने तथा काश्तकारों की जमीनों की नीलामी कार्रवाई रोकने की मांग की हैं। समिति के संरक्षक दिनेश सनाढ्य एवं अध्यक्ष मोती लाल पालीवाल ने पत्र में बताया कि सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री एवं जिला प्रभारी उदयलाल आंजना को ज्ञापन सौंपकर राजसमंद केंन्दिय भूमि विकास बैंक से 50 से अधिक किसानों के नाम पर फर्जी ऋण उठा लिया गया एवं अनेक काश्तकारों के नाम पर दो से चार तक फर्जी ऋण उठाए गए हैं । पत्र में यह भी बताया गया की जिन किसानों के नाम पर फर्जी ऋण हुआ । उन्हें लंबे समय तक कोई मांग पत्र या नोटिस नहीं भेज कर नीलामी की कार्रवाई शुरू करने पर काश्तकारों को अपनी जमीन पर ऋण होने की जानकारी मिली । उसके बाद लगातार काश्तकारों द्वार फर्जी ऋण उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ,सहकारिता मंत्री भूमि विकास बैंक ,जयपुर को शिकायतें भेजी जा रही है मगर अब तक कार्रवाई नहीं होने से काश्तकारों को न्याय नहीं मिल रहा है भुमि नीलामी के डर किसान कोई गलत कदम उठाता है तो सरकार एव बैक को जिम्मेदार ठहराया जायेगा। समिति के मंत्री नाथूलाल नंदवाना ने बताया कि सरकार एवं बैंक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर फर्जी ऋण उठाने वालों के खिलाफ काश्तकारो ने सामूहिक रूप से न्यायालय में भी परिवार दर्ज करवाया जिस पर न्यायालय ने फर्जी ऋण मामले की जांच करने का आदेश दे रखा है । सहकारिता विभाग एवं भूमि विकास बैंक सारे मामले में लीपापोती करने में लगा हुआ है । मंत्री नंदवाना ने बताया कि अब काश्तकारों की जमीनों की नीलामी की प्रक्रिया बैंक ने शुरू कर दी जबकि इस संबंध में मामला विचाराधीन है ।समिति के मंत्री ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने 2023 के आम बजट में कर्ज में डूबे किसानों की जमीन नीलामी से बचाने के लिए राजस्थान फार्म डेब्ट रिलीफ फंड एक्ट बनाने की घोषणा की । उसके बावजूद नीलामी कार्रवाई बैंकों द्वारा जारी है। प्रार्थना पत्र में यह भी बताया गया कि विगत 3 माह के दौरान जिन काश्तकारों की जमीन नीलाम की गई उन्हें निरस्त की जाए तथा नीलामी प्रक्रिया उद्घोषणा को राज्य सरकार की बजट धोषणा के अनुसार रोकने की मांग की है। सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(272) #17/02/23 #dineshapna
Thursday, 16 February 2023
★प्रेम करें भगवान से, भाषा रखें खुद की - सनाढ्य★ आज वैलेंटाइन डे पर व्यक्ति को भगवान की केवल एक कृति से प्रेम करने से पहले उस कृति को बनाने वाले भगवान से प्रेम करना चाहिए । व्यक्ति को अपने भगवान से प्रेम करने के साथ अपनी भाषा से भी प्रेम करना चाहिए । इसलिए आज श्री हरि साहित्य सेवा संस्थान के द्वारा मायड़ भाषा पर आधारित आध्यात्मिक काव्य गोष्टी रखी गई । इस गोष्टी की अध्यक्षता अपना ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश सनाढ्य व मुख्य अतिथि आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष नानजी भाई गुर्जर व विशिष्ट अतिथि त्रिलोकी मोहन पुरोहित मदन डिडवानिया थे । अध्यक्ष श्री हरि सेवा संस्थान रविनन्दन चारण ने सभी का स्वागत किया । कार्यक्रम मे राधेश्याम जी राणा ने सरस्वती वंदना, बख्तावर सिंह प्रीतम ने भजन, रविनंदन चारण में ने कविता, मुकेश जी शर्मा ने भजन, राधेश्याम राणा ने कविता, चंद्र शेखर शर्मा ने लघुकथा, राम गोपाल जी , मोहन जी गुर्जर , ज्योत्स्ना पोखरना, मदन जी डीडवानिया, लेखराज मीणा , त्रिलोकी मोहन जी पुरोहित सहित कई साहित्यकारों ने काव्यपाठ किया । कार्यक्रम का संचालन पूरन जी शर्मा ने किया मुख्य अतिथि नानजीभाई गुजर ने पर्यावरण की बात करते हुए प्रकृति से प्रेम करने 4 मार्च से 8 मार्च तक पंच पंच दिवसीय लोकरंग उत्सव महोत्सव मैं सभी को आने के लिए तथा एक पेड़ अपने नाम का कलिंजर में लगाने के लिए आहवान किया अंत में दिनेश सनाढ्य ने सभी कवियों का मायड़ भाषा आधारित आध्यात्मिक गोष्ठी में सहभागिता करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया । सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(271) #16/02/23 #dineshapna
Monday, 13 February 2023
★सतत् पर्यावरण अभियान★ (प्रतिदिन आँक्सीजन चाहिए तो प्रतिदिन पेड़ लगाये / बचाये !) पेड़ लगाने के साथ बचाये भी ! पेड़ स्वयं लगाने के साथ दूसरों से लगवाये भी ! (१)पर्यावरण दिवस 5 जून 2022 को मनाने के अवसर पर सीए. दिनेश सनाढ्य ने कहा कि जब हमे 365 दिन आँक्सीजन चाहिए तो हमें आँक्सीजन दाता (पेड़ो) को लगाने व संरक्षण हेतु 365 दिन पर्यावरण दिवस मनाना चाहिए । इस प्रकार "सतत् पर्यावरण दिवस" का विचार दिया । (२)नानजी भाई राष्ट्रीय अध्यक्ष आशापुरा मानव ट्रस्ट ने इस "सतत् पर्यावरण दिवस" मनाने की शुरुआत गंगा सागर गांव, लखाजी की भागल, काँलिन्जर, कुम्भलगढ़, राजसमन्द से की । जिसके साथ प्रतिमाह समीक्षा बैठक भी रखी जा रही है । (३)"सतत् पर्यावरण दिवस" के सहयोगी डाँ. लक्ष्मी नारायण आमेटा, भँवर सिंह, देवी सिंह भल्ला है । (४)"सतत् पर्यावरण दिवस" के अभियान मे सरकारी तन्त्र को, अधिकारियों को, सभी राजनैतिक दलों को, सभी माबँल व्यवसायीयो को व सभी स्वयं सेवी संस्थाओं को जोड़ना है क्योंकि सभी को आँक्सीजन चाहिए । सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(270) #13/02/23 #dineshapna
Subscribe to:
Posts (Atom)































































