Friday, 12 January 2024

★ आओ ! लोट चले सनातन की ओर ! सनातनी लोग परेशान क्यों हुए व हो रहे है ? ★ (१) सनातन धर्म विश्व का शाश्वत , सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय, सबसे पुराना व एकमात्र धर्म है ! इस धर्म से ही अन्य सभी समुदाय / मजहब / तथाकथित धर्म (ईसाई, इस्लाम, बौद्ध, सिख, यहुदी व अन्य ............... ) बने ! (२) सनातन धर्म एकमात्र सर्वश्रेष्ठ धर्म है किन्तु कालांतर मे सनातनी लोगों ने * किसी अपने निजी स्व उद्देश्य से या * सनातनी लोगों की कुछ कमियों से या * लोगों के द्वारा सनातन धर्म की पूर्ण रूप से सत्यता से पालना नहीं करने से या लोगों के विचारो की भिन्नता के कारण सनातन धर्म का विघटन / मतभेद /नुकसान हुआ है । इस कारण ही सम्प्रदाय /मजहब व धर्म के बीच संघर्ष शुरू हुआ तथा जो आगे चलकर इसमें स्वार्थ व अहंकार पैदा हुआ व सनातन की मूल भावनाओं व सत्यता को भूला दिया गया । (३) हम भारतीयों (सनातनियों) को 1200 वर्षों से गुलामी का सामना करना पड रहा है ! इसका मूल कारण हमने अपने सनातन धर्म के मूल तत्व को भूल गये व ईमानदारी से इसका १००% पालन भी नहीं किया ! इसमे गलती "सनातन धर्म" की नहीं, ★ "कुछ सक्षम सनातनी लोगों"★ की है । हम ने श्रीराम की मर्यादाओं को याद रखा, किन्तु धनुष को भूल गये । हम ने श्रीकृष्ण की मुरली को याद रखा, किन्तु सुर्दशन चक्र को भूल गये । (४) इस कारण मुगलों ने तलवार के बल पर, अंग्रेजों ने धोखा व कानून के बल पर व काले अंग्रेजों ने संविधान की अवहेलना व मनमाने कानून बनाकर, हम ( सनातनी/हिन्दुओं) को लूटा, धर्म परिवर्तन कराया, अत्याचार किया व सनातन धर्म मे भ्रम पैदा किया । जिसका नुकसान आज तक हो रहा है । (कुछ सक्षम सनातनी लोगों की गलतियों का परिणाम हम भोग रहे है ?) अब हमें जागरूक होकर सनातन धर्म को समझ कर, उसका १००% ईमानदारी से पालन करना है । यही एकमात्र उपाय शेष है । सीए. दिनेश सनाढ्य - एक बृजवासी #(116) #13/01/24 #dineshapna


 

★ श्रीराम मन्दिर की बधाई ! हमें भी श्रीकृष्ण मन्दिर व अन्य 4 लाख मन्दिरों के लिए कार्य करना होगा ! ★ (१) श्रीराम जन्मभूमि को मुक्त कराने व मन्दिर बनाने मे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष योगदान देने वाले - स्थानीय लोग, अन्य संगठन, कारसेवकों, न्यायालय व राजनैतिक पार्टी को दिल से आभार ! (२) सनातन धर्म रहेगा तो देश रहेगा । देश रहेगा तो आमजन रहेगा । आमजन रहेगा तो चुनाव होगे । चुनाव होगे तो राजनैतिक पार्टियां रहेगी । इसलिए सभी राजनैतिक पार्टियों से निवेदन है की सनातन धर्म बचाने का ढोंग करने के स्थान पर, हकीकत मे केवल सनातन धर्म के लिए कार्य करे । (३) क्योंकि सनातन धर्म ही विश्व का एकमात्र ऐसा धर्म है जिससे अन्य सभी धर्म (ईसाई, इस्लाम, यहुदी व .................... ) पैदा हुए ! सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है जिससे किसी भी धर्म को कोई खतरा या विरोधाभास या झगड़ा नहीं है ! सनातन धर्म ही सभी धर्मों को साथ लेकर चल सकता है ! (४) अतः श्रीराम मन्दिर बनाने से प्रेरणा लेकर श्रीकृष्ण (श्रीनाथजी) मन्दिर की सम्पत्तियो व धन की लूट को रोका जाये व इस मन्दिर को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने का कार्य करे ! मैने यह कार्य शुरू कर रखा है ! आओ ! हम सभी मिलकर यह पुनीत कार्य करे ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक बृजवासी #(115) #12/01/24 #dineshapna






 

Tuesday, 9 January 2024

★ एक बृजवासी के जन्मदिन पर वल्लभ कुल के दीपक विशाल बावा को बहुत बहुत बधाइयाँ ! ★ (१) वल्लभ कुल के दीपक को 11/01/2024 के जन्मदिन की अग्रिम बधाईयाँ व श्रीवल्लभाचार्य जी के जैसे श्रीनाथजी की सेवा व समर्पण करने की आशा मे शुभकामनाएँ ! (२) श्रीवल्लभाचार्य जी के प्राकट्य दिवस मनाने के साथ श्रीनाथजी का प्राकट्य दिवस मनाये जाने की अग्रिम शुभकामनाएँ ! (३) श्रीवल्लभाचार्य जी के प्राकट्य दिवस मनाने के साथ श्रीसद्दू पाण्डे जी का प्राकट्य दिवस मनाये जाने की शुभकामनाएँ ! (४) श्रीवल्लभाचार्य जी के प्राकट्य दिवस मनाने के साथ बृजवासियों / सेवा वालों के प्राकट्य दिवस मनाये जाने की शुभकामनाएँ ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक बृजवासी #(114) #09/01/24 #dineshapna









 

Monday, 8 January 2024

★ नाथद्वारा - 176 का विकास कैसा हो ? ★ (१) नाथद्वारा मे पिछले 5 वर्षों के प्रत्येक विकास कार्यों की समीक्षा सार्वजनिक रुप से हो ! (अगले 30 दिनों मे ! ) (२) नाथद्वारा मे विकास के नाम पर श्रीनाथजी की जमीन पुनः मन्दिर मण्डल को मिले ! (उसके अगले 30 दिनों मे ! Total 60 days.) (३) अधूरे विकास कार्यों व केवल शिलालेख लगे विकास कार्यों की तकनीकी व वित्तीय समीक्षा सार्वजनिक हो ! (उसके अगले 30 दिनों मे ! Total 90 days.) (४) इस प्रकार 90 दिनों के बाद नये विकास के सर्वजनहिताय व सर्वजनसुखाय कार्य पूर्ण पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ ही हो ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(113) #08/01/24 #dineshapna






 

★ देश के विकास मे सीए का महत्वपूर्ण योगदान ★ किसी भी देश व देशवासियों के विकास व उत्थान मे व्यापार का महत्त्वपूर्ण योगदान होता है । व्यापार मे क्रय विक्रय के साथ मे उत्पादन व सेवा कार्य भी शामिल होते है तथा इन सभी की सफलता के लिए लेखांकन व वित्तीय प्रबंधन तथा ईमानदारी से कार्य हो, उसके लिए अंकेक्षण की जरूरत होती है । लेखांकन, वित्तीय प्रबधंन व अंकेक्षण के लिए व्यक्तियो को योग्य बनाने के लिए सरकार ने 1949 मे एक्ट बनाकर ICAI संस्था बनाई । इस संस्था ने देश मे ही नहीं विदेश मे भी अपना स्थान बनाया है । (१) राजसमन्द वासीयों के लिए यह हर्ष का विषय है कि 05/01/2024 को भारत के विकास मे महत्वपूर्ण योगदान देने वाली ICAI संस्था की ब्राँच का उद्घाटन राष्ट्रीय चेयरमैन ICAI अनिकेत सुनिल तलाटी के कर कमलो से किया । (२) नाथद्वारा मे प्रथम सीए के आँफिस खोलने वाले सीए. दिनेश चन्द्र सनाढ्य ने श्रीनाथजी के दर्शन करने के बाद ईकलाई व मोमेन्टो के साथ स्वागत किया । (३)राजसमंद मे प्रथम सीए. का आँफिस खोलने वाले सीए. ललित बडोला ने ईकलाई से राजसमन्द मे स्वागत किया ! (४) राजसमंद मे प्रथम ICAI का ब्रांच चेयरमैन सीए. धर्मेंद्र व्यास व सचिव सीए. गोविंद सनाढ्य व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों व राजसमन्द ब्रांच के सभी सदस्यों के सानिध्य मे राष्ट्रीय ICAI चेयरमैन अनिकेत सुनिल तलाटी ने ब्रांच का उद्घाटन किया । सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(112) #05/01/24 #dineshapna