Thursday 10 August 2017

सरकार के पिछले तीन साल के काम करने का ब्यौरा निम्न प्रकार है- आधार कार्ड बनवाओ। आधार को खाते से लिंक करो। आधार को मोबाइल से लिंक करो। आधार को पेन कार्ड से लिंक करो। एलपीजी नम्बर को आधार से लिंक करो। जुलाई से पहले रिटर्न भर दो। नोट बदल लो। बदले हुए नोट का हिसाब दो। गैस सब्सिडी सरेंडर कर दो। रेलयात्रा में सब्सिडी ले रहे हो मुफ्तखोर! एटीएम से इतने बार पैसे मत निकालो। ज्यादा निकाले तो टैक्स दो। खाते में पैसे छोड़ दो, न छोड़ा तो जुर्माना भुगतो। खाते में इतने पैसे कहाँ से आए? ज्यादा पैसों पर टैक्स भरो। गुड्स पर टैक्स भरो। सर्विस पर टैक्स भरो। कफन पर टैक्स भरो। सीए के साथ मिलकर गफलत मत करो। बच्चे को आधार के साथ स्कूल भेजना। यूपी-एमपी में बीफ़ मत खाओ। गोआ में हो तो मजे से खाओ। मेले में जानवर को मत बेचो। जानवर या ईमान, जो बेचना है घर में बेचो। स्कूल में योग करो। योग वाला बाबा फैक्टरीयां चलायेगा। घर में चीन का सामान मत ले जाओ। केवल सरकार ठेके देगी। गाय को सताया तो खैर नहीं। पार्क में लड़कियों से मत मिलो। केवल भाजपा नेता छेड सकते हैं और सबसे जरूरी मेरे बारे में कुछ मत कहो मैं चाहे कुछ भी करूँ 😎😎😎 अगर कुछ भूल गया हूँ तो बता देना


No comments:

Post a Comment