Tuesday, 10 November 2026

■ *अधिकार मांगे नहीं जाते, अधिकार हासिल किए जाते हैं!* ■ अधिकार मांगने पर अक्सर वही मिलता है, जो देने वाला अपनी इच्छा से देना चाहता है। *वह अधिकार नहीं, बल्कि किसी की कृपा या एहसान होता है।* किन्तु जब व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होता है, अपने अधिकारों के लिए संगठित होता है *और संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करता है, तब उसे वह मिलता है, जिसका वह वास्तव में हकदार है।* *याद रखिए!* मांगने से कृपा मिल सकती है, लेकिन *जागरूकता, एकजुटता और संघर्ष से न्यायपूर्ण अधिकार हासिल होते हैं।* *आइए!* भीख नहीं, अपना हक मांगें। चापलूसी नहीं, आत्मसम्मान अपनाएं। व्यक्तिगत संघर्ष नहीं, सामूहिक जागरूकता पैदा करें। *अधिकार किसी की मेहरबानी नहीं, हमारा न्यायोचित हक हैं!* — *अपना मंच* — (सवाल • सबूत • सत्य • जवाबदेही) 🙏 *जय श्रीकृष्ण ! जय श्रीनाथजी !* 🙏 *CA दिनेश चन्द्र सनाढ्य* • Chartered Accountant • Social Activist • Political Analyst • Spiritual Thinker • Founder of Life anagement (362) #एक_हिन्दुस्तानी 11/11/2026 #dineshapna


 

No comments:

Post a Comment