Sunday, 10 April 2022

★श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं !★ ★अपने अन्दर के राम का भी जन्म होने दो ! ★स्वयं मर्यादाओं का पालन करें, और दूसरे को भी मर्यादाओं का पालन कराएँ ! (१)श्रीराम स्वयं मर्यादाओं का पालन करते थे, वैसे हम भी मर्यादाओं का पालन करना है ! (२)यदि कोई दूसरा व्यक्ति मर्यादाओं का पालन नहीं करे तो हमें उसे मर्यादाओं का ज्ञान कराना है, और उससे युद्ध भी करना है ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी (83) #10/04/22 #dineshapna






 

डाँ. सी.पी. जोशी द्वारा विकास कार्यों अवलोकन निर्देश देने का धन्यवाद ! अवलोकन के साथ गुणवत्ता रिपोर्ट व सामाजिक अंकेक्षण भी कराये ! (१)विकास कार्यो के साथ निर्माण स्वीकृति / पार्किंग के बिना हो रहे होटल / बहुमंजिला ईमारतों का भी अवलोकन कराके रिपोर्ट बनाये व उसे सार्वजनिक करें ! (२)नगरपालिका अधिकारी नाथूवास / सिंहाड़ तालाबों पर हुए अतिक्रमणो की रिपोर्ट बनाकर सार्वजनिक करें ! (३)नगरपालिका स्वयं के द्वारा मन्दिर मण्डल की जमीन (लालबाग व बड़ा मगरे) पर अतिक्रमण करके पट्टे जारी किये, उसकी सूची सार्वजनिक करें ! (४)मन्दिर मण्डल अधिकारी विकास कार्यो का अवलोकन करने के पूर्व अपने मन्दिर मण्डल की लालबाग बस स्टैण्ड की जमीन पर हो रहे अनाधिकृत निर्माण का निरीक्षण कर, रिपोर्ट सार्वजनिक करें ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी (82) #09/04/22 #dineshapna



 

Thursday, 7 April 2022

आमजन की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं होता है ? बृजवासी श्रीनाथजी के सखा से नौकर क्यों व कैसे बने ? (१)आमजन की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होता है क्योंकि आमजन अपना बोट बेच देते है ! बाद मे भी इन नेताओं के सामने गलत को गलत कहने की हिम्मत नहीं है, जिससे नेता आमजन के हित के कार्य करने के स्थान पर नेता स्वहित के कार्य ही करते है ! (२)आमजन के लिए अधिकारी जनसेवक है, किन्तु अधिकारियों को सेवक के स्थान पर भगवान समझने के कारण उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है ! (३)बृजवासी भी अपने को श्रीनाथजी के सखा के स्थान पर सेवक समझने लग गये और मठाधीश अपने आपको भगवान समझने लगे व मनमानी करने लगे है ! अतः बृजवासियों की ऐसी स्थिति के लिए बृजवासी स्वयं ही जिम्मेदार है ! (४)बृजवासी गुलामी / नासमझी के कारण समझने लगे है कि श्रीनाथजी के साथ प्रथम मिलन श्रीवल्लभाचार्य जी का हुआ था, जबकि सत्य यह हैं कि श्रीनाथजी कि प्रथम मिलन श्रीसद्दू पाण्डे के साथ हुआ है ! (५)आमजन / बृजवासीयो की अपनी समस्याओं / दुर्दशा के लिए स्वयं ही जिम्मेदार है ! अपने अधिकार लेने के स्थान पर गुलामी करेंगे तो ऐसी ही दशा होगी ! (६)अतःआमजन / बृजवासी को नेताओं / मठाधीश के गलत कार्यों के विरुद्ध चापलूसी करने के स्थान पर "आवाज उठानी" होगी व "न्याय / धर्म युद्ध" करना होगा ! यह श्रीकृष्ण का सन्देश / आज्ञा है ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी (81) #07/04/22 #dineshapna






 

Wednesday, 6 April 2022

75 वर्षों के बाद भी आमजन को समस्याओं से राहत क्यों नहीं मिली ? यह कार्य कानून की पूर्ण पालना व सामाजिक अंकेक्षण से होगा ! (१)75 वर्षों से परेशान आमजन की मूलभूत समस्याएं - ◆गरीबी, ◆शिक्षा, ◆स्वच्छ पानी, ◆भोजन, ◆सभी को मकान, ◆चिकित्सा, ◆रोजगार ◆सुलभ न्याय ◆भ्रष्टाचार है ! (२)उक्त 9 समस्याओं के लिए जिम्मेदार ◆नेता, ◆अधिकारी, ◆पूँजीपति, ◆असामाजिक तत्व आदि है ! (३)उक्त आमजन की 9 समस्याओं की मूल आधारभूत समस्या "भ्रष्टाचार" है ! (४)उक्त आमजन की समस्याओं के लिए 5 जिम्मेदार व्यक्तियों मे से मूल व्यक्ति "नेता" है ! (५)अतः हमें "कुछ नेताओं" को "सत्य दर्शन" कराने व "भ्रष्टाचार" हटाने के लिए ◆संविधान की पूर्ण पालना, ◆कानून की पूर्ण पालना, ◆सरकारी नियमों की पूर्ण पालना ◆आमजन को अपने वोट की कीमत जानना ◆नेताओं व अधिकारियों के गलत कार्यों के विरुद्ध बोलना होगा ! (६)आमजन की समस्याओं का समाधान भी "आमजन" के पास है ! अतःआमजन को ही गलत कार्यों के विरुद्ध "आवाज उठाने" व "न्याय युद्ध" करना होगा ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी (80) #06/04/22 #dineshapna





 

नाथद्वारा मे समय पर व गुणवत्तापूर्ण विकास ऐसे नहीं होगे ! यह कार्य कानून की पूर्ण पालना व सामाजिक अंकेक्षण से होगा ! (१)जो अधिकारी व जनप्रतिनिधि समय पर कार्य व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए जिम्मेदार होते हुए भी उक्त कार्य नहीं कर पा रहे है तो "उन्हें ही निर्देशित करने से क्या फायदा" ? (२)इसके लिए कानून के प्रावधानों के अनुसार नाथद्वारा नगरपालिका मे "वार्ड समितियों" का गठन किया जाये ! (३)इसके लिए "प्रत्येक वार्ड समिति मे 11 सदस्य" हो ! (प्रत्येक समितियों मे से एक - एक सदस्य, प्रत्येक सक्रिय / जागरूक संस्थाओं मे से एक - एक सदस्य, रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों, वकील, चार्टर्ड एकाउन्टेंट, वार्डवासीयों मे से एक - एक सदस्य हो !) (४)नगरपालिका का निष्पक्ष, ईमानदार, समाजसेवी व जनता के प्रति जवाबदेही व्यक्तियों के द्वारा "सामाजिक अंकेक्षण" हो ! (५)इस प्रकार बिना अनावश्यक खर्चे के सभी विकास कार्य समय पर व गुणवत्ता पूर्ण हो जायेंगे ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी (79) #06/04/22 #dineshapna



 

Saturday, 2 April 2022

सरकारी अधिकारी न्यायालय के आदेश की भी नहीं सुनते है, तो आम जनता की कब सुनेंगे ? (१)सरकारी अधिकारी को वेतन आम आदमी के टैक्स से मिलता है, किन्तु ज्यादातर काम नेताओं या स्वयं के हित के लिए करते है ! (२)सरकारी अधिकारी दिखाते है कि आम आदमी के लिए ही काम करते है, किन्तु यदि कार्य सक्षम या नेताओं के अन्याय के विरुद्ध हो तो कभी नहीं करते है ! (३)सरकारी अधिकारी कानून से कार्य करने की बात करते है, किन्तु कानून के अनुसार न्यायालय के आदेश की भी पालना नहीं करते है ! (४)कानून व न्यायालय का स्पष्ट आदेश है कि अतिक्रमण हटाये जाये, किन्तु अधिकारी इस आदेश की पालना भी नहीं करते है जैसे नाथद्वारा के नाथूवास तालाब से अतिक्रमण हटाने के स्पष्ट आदेश होने के बावजूद उल्टा नये अतिक्रमण पर अधिकारी चुप है ! (५)न्यायालय को चाहिए कि उनके आदेश की पालना नहीं करने पर अधिकारियों के वेतन को 50% ही दे, शेष वेतन को मुख्यमंत्री सहायता कोष मे जमा कराने का नियम बना दे तथा पद के साथ 50% भी लिखने का नियम बना दे ! जैसे :- कलेक्टर 50% , नगरपालिका आयुक्त 50% आदि ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी (78) #03/04/22 #dineshapna