Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Tuesday, 2 May 2017
*मजदूरो व किसानो को आत्म निर्भर बनाने का प्रयास* मजदूर एवं किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांव में ही उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए रोजगार के अवसर पड़ा करने की आवश्यकता है ! इसके लिए सरकार, बैंक , उधोगपतियो से सहायता ली जा सकती है ! गांववासी अपनी जमीन एवं अपना श्रम दे सकते है शेष अन्य स्रोत्र से उपलब्ध करवाकर रोजगार एवं आमदनी बढाने की लिए सार्थक काम करेंगे ! जो जनता इस प्रोग्राम में जुड़ना चाये वह अपना रजिस्ट्रेशन करावे ! यह विचार दिनेश सनाढ्य ने बडगुल्ला में आयोजित जल सावलम्बन एवं रोजगार कार्यषाला में मुख्य अथिति की रूप में बोलते हुए कहे ! मानव कल्याण की लिए स्वयं को पुरषार्थ करना चाहिए तभी भगवान एवं इंसान सहायता करेगा ! यह विचार महात्मा गुरुशरण जी महाराज ने व्यक्त किये ! प्रह्लाद सिंह ने कहा कि जल स्वालम्बन हेतु सरकार की कई योजनाए है जिसमे एनीकट , मेड़बंदी आदि के लिए सरकार अनुदान देती है ! चन्ना राम फारेस्ट गॉर्ड ने कहा कि वन विभाग सरकारी एवं निजी जमीन पर पैड लगाने एवं पांच वर्ष तक उन पड़ो की देखरेख करते है , अतः गाववालो को इसका फायदा उठाना चाहिए ! नानजी गुर्जर अध्यक्ष आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट ने कहा कि अमनजल महादेव जी मंदिर के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए ! इसके लिए सर्व प्रथम यहाँ आने का 60 फ़ीट चौड़ा रास्ता बनाने की आवशकता है , इस काम की लिए कालू सिंह एवं देवी सिंह ने जिम्मेदारी ली है ! गांव में रोजगार की लिए 22 व्यक्ति ने रजिस्ट्रेशन कराया ! अमित वर्मा , रविनंदन चरण ने भी विचार रखे ! लाल सिंह,लक्समन सिंह, सज्जन सिंह , गोपाल दास, नाथू दास , जय सिंह , भंवर सिंह , रमेश दास , संभु दास , मोहन लाल , रमेश बहेड़िया , शंकर , गणेश दास , कालू सिंह आदि उपस्थित थे ! (दिनेश सनाढ्य )
Friday, 28 April 2017
💐💐💐💐💐💐💐💐★★ जय परशुराम ★★💐💐💐💐💐💐💐💐 ब्राह्मण जप से पैदा हुई शक्ति का नाम है, ब्राह्मण त्याग से जन्मी भक्ति का धाम है। ✨✨✨✨✨✨ ब्राह्मण ज्ञान के दीप जलाने का नाम है, ब्राह्मण विद्या का प्रकाश फैलाने का काम है। ✨✨✨✨✨✨ ब्राह्मण स्वाभिमान से जीने का ढंग है, ब्राह्मण सृष्टि का अनुपम अमिट अंग है। ✨✨✨✨✨✨ ब्राह्मण विकराल हलाहल पीने की कला है, ब्राह्मण कठिन संघर्षों को जीकर ही पला है। ✨✨✨✨✨✨ ब्राह्मण ज्ञान, भक्ति, त्याग, परमार्थ का प्रकाश है, ब्राह्मण शक्ति, कौशल, पुरुषार्थ का आकाश है। ✨✨✨✨✨✨ ब्राह्मण न धर्म, न जाति में बंधा इंसान है, ब्राह्मण मनुष्य के रूप में साक्षात भगवान है। ✨✨✨✨✨✨ ब्राह्मण कंठ में शारदा लिए ज्ञान का संवाहक है, ब्राह्मण हाथ में शस्त्र लिए आतंक का संहारक है। ✨✨✨✨✨✨ ब्राह्मण सिर्फ मंदिर में पूजा करता हुआ पुजारी नहीं है, ब्राह्मण घर-घर भीख मांगता भिखारी नहीं है। ✨✨✨✨✨✨ ब्राह्मण गरीबी में सुदामा-सा सरल है, ब्राह्मण त्याग में दधीचि-सा विरल है। ✨✨✨✨✨ ब्राह्मण विषधरों के शहर में शंकर के समान है, ब्राह्मण के हस्त में शत्रुओं के लिए परशु कीर्तिवान है। ✨✨✨✨✨✨ ब्राह्मण सूखते रिश्तों को संवेदनाओं से सजाता है, ब्राह्मण निषिद्ध गलियों में सहमे सत्य को बचाता है। ✨✨✨✨✨✨ ब्राह्मण संकुचित विचारधारों से परे एक नाम है, ब्राह्मण सबके अंत:स्थल में बसा अविरल राम है। ✨✨✨✨✨✨✨ जय परशुराम
Sunday, 23 April 2017
Saturday, 22 April 2017
राजसमंद मेडिकेयर सिविल सोसाइटी , राजसमंद 20/04/2017 नशा मुक्ति एवं सद्भाव के लिए सीधी बात समाज में सामाजिक सद्भाव बनाये रखने के लिए नैतिक शिक्षा,सकारात्मक सोच होना आवश्यक है ! इसके लिए पुलिस प्रशासन तो कार्य कर रहा है ,किन्तु जनता के सक्रिय व् प्रभावी भागीदारी भी होनी चाहिये ! इस कार्य के लिए राजसमंद मेडिकेयर सिविल सोसाइटी के दवारा दोनों समुदायों के लोगो को व् युवाओ को बुलाकर सीधा सवाद किया जो सराहनीय है ! यह विचार राम सुमेर मीणा थाना अधिकारी , राजनगर ने व्यक्त किये ! दिनेश सनाढ्य ने कहा के धर्म भी हमने बनाये है तथा कानून भी हमने बनाये है ! किन्तु देश के एकता के लिए सभी भारतीयो को धर्म से ऊपर कानून को मानना चाहिये तथा स्वयं अपनी जिमेदारी महसूस करते हुए कानून के पालना सुनिशित करनी चाहिये !सभी पक्षकारो एवं प्रशाशन को सीधी बात करके समाधान करना चाहिये !प्रशाशन को भी कानून सभी पर समान रूप से लागू करना चाहिए एवं किसी के साथ भी पक्षपात नही करना चाहिए तथा जनता का सहयोग रहे , तभी समाज में अमन , चेन , व् शांति कायम रह सकती हे ! फिरोज खान अधिवक्ता ने कहा कि नशा मुक्ति कि शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए तथा रात्रि में बिना काम के रोड पर बैठे रहते हे , उन पर रोक लगने चाहिए ! गांजा , चरस , अफीम के व्यापार करने वाले मूल लोगो को पकड़ कर कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही होनी चाहिए ! सीधी बात में निम्न प्रस्ताव आम सहमति से लिए गये कि प्रत्येक मोहल्ला में "जागरूक नागरिक कमेटी " बनानी चाहिए जिसमे दस - दस लोग दोनों समुदाय के होने चाहिए तथा जिसकी मीटिंग नियमित होनी चाहिए तथा सभी कमेटियों का एक "जागरूक नागरिक मंच " होना चाहिए ! सभी बड़ो को अपने - अपने बच्चो पर नियंत्रण रखना चाहिए ! दोनों समुदायों के मोतबीर यह सुनिशित करे की गलत लोगो का पक्ष न ले ! व्हाट्सप में प्रचारित अपवाहों पर धयान न दे ! इस पर सहमति ऍम .ए. खान , भूरा लाल खींची , किशन कबीरा , मोहम्मद सकील, इक़बाल मोहम्मद, रफीक मोहम्मद , अब्दुल सत्तार , रविनंदन चारण, आनंद सिंह चारण , प्रताप सिंह चारण , सतिया देव सिंह चारण , सरीफ साह, लियाकत अली , सतय प्रकश , हेमेंद्र , नरेश यादव , दुर्गेश यादव , प्रह्लाद वैष्णव , मोहिंन खान , इकतारे खान , अर्पित जैन, विनोद खींची, भंवर लाल टेलर, गोरी संकर, सुरेंद्र यादव ! हेमेंद्र ने कहा कि स्वस्थ रहना , व्यस्थ रहना व् मस्त रहना चाहिए तथा लोगो को नशे से दूर रहना चाहिए ! रविनंदन चारण ने कहा कि किशोर नगर कि पुराने हॉस्पिटल में प्रति माह नशा मुक्ति शिविर लगाया जायेगा ! इस कार्य में प्रशासन व् आम जनता सहयोग करे ! (दिनेश सनाढ्य )
Friday, 14 April 2017
★ राजसमन्द मेडिकेयर सिविल सोसाईटी ★ ◆आम जनता का प्रयास : प्रशासन का सहयोग ! ◆किशोरनगर चिकित्सालय के लिए प्रशासन का सकारात्मक रूख व कुछ कार्य हुए व कुछ शेष ! ◆पुलिस विभाग ने भी त्वरित कार्यवाही करते हुए चिकित्सालय परिसर को अवैध पार्किग मुक्त किया ! ◆राजसमंद मेडिकेयर सिविल सोसाईटी ,राजसमंद के तत्वाधान में गुरुवार दिनांक 13/04/2017 को खटीकबस्ती में पूर्व कैंप में उपचारित कुपोषित बच्चो के घरो में जाकर डॉ.विजय कुमार खिलनानी ने उपचार किया !
Tuesday, 11 April 2017
★श्री हनुमान जयन्ती की शुभकामनाएँ !★ आज महा मंगलवार है, चैत्र सुदी पुणम मंगल का जन्म वीर ने पाया है, शंकर का अवतार है, महावीर का वार है, जो कोई इनको ध्यावे उसका बेडा पार है ◆श्री सियाराम भक्त , केसरी नंदन,माँ अंजना के दुलारे, ◆हम सब के प्यारे 🌻श्री हनुमान जी बाला जी महाराज🌻 के जन्मोउत्सव की आप सभी को परिवार सहित हार्दिक शुभकामनाएँ !! 💐श्री रामलक्ष्मण जानकी जय बोलो 💐
Monday, 10 April 2017
■■■आओ ! कुछ सोचो ! ■■■ ■■नाथद्वारा मे गोवद्वँन चिकित्सालय कैसा हो ! ■क्या इस चिकित्सालय मे सुधार होना चाहिए ! (1)चिकित्सालय मे साफ सफाई का अभाव है ! ★सफाई क्यो नही हो रही है ? सफाई का पैसा कहाँ जा रहा है ? (2)चिकित्सालय मे टूट फूट है ! ★भवन की मरम्मत का पैसा कहाँ खर्च हो रह है ? (3)चिकित्सालय डाँक्टरो व स्टाफ की कमी ! ★अभी 14 डाँक्टर कार्यरत है तो 200 बेड़ के हाँस्पीटल को कैसे सभ्भाल सकते है ? (4)चिकित्सालय मे ईमरजेन्सी कक्ष मुख्य गेट के पास होना चाहिए ! ★ईमरजेन्सी व ट्रोमा हेतु अन्तिम छोर पर नया भवन बनाना, जबकि आगे की बिल्डिग खाली पड़ी है ? पैसौ की बरबाद व असुविधा भी, ऐसा क्यो ? ◆◆ आम जनता के *सकारात्मक सुझाव* आंमन्त्रित है ! ◆◆ आम जनता जुड़ने के लिए *मोबाईल नं. कमेन्ट* करे ! CA.Dinesh Sanadhya【56-09.04.17】 www.dineshapna.blogspot.com
Subscribe to:
Posts (Atom)






























