Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Sunday, 29 March 2020
★#कोरोना मे #अपनो से निकटता :: किन्तु #सामाजिक दूरीया !★ ★#पांचवा दिन - #यथार्थ ज्ञान★ ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ (२१) #कोरोना के कारण घर पर ही रहने से "अपनो से निकटता" बढी, क्योंकि 24 घण्टे घर पर ही रहना है ! आज से पहले कभी नौकरी/व्यापार/पढाई/घुमने जाने की मजबूरी/बहाना था ! (२२) #कोरोना के कारण घर से बाहर जाना मना है तो "सामाजिक मेलजोल बन्द" है ! इस कारण मजबूरी मे "अपनो से निकटता" बढी है ! (२३) #कोरोना के कारण, हम अपने "संस्कारों के निकट" आ रहे है ! क्योंकि हमे मन से या मजबूरी से "रामायण व महाभारत" देखनी पड रही है ! इस बहाने हम अपने "बच्चों को भी अच्छे संस्कार" दे पा रहे है ! (२४) #कोरोना के डर व कामकाज से छुट्टी के कारण हम "अपने ईश्वर/अल्लाह/गोड के निकट" आ रहे है ! यह निकटता अच्छी है, चाहे यह मजबूरी मे ही क्यों न हो ? (२५) भगवान जो करता है अच्छे के लिए ही करता है, इसमें भगवान की कोई मर्जी छुपी होगी ? हम सकारात्मक सोचे व घर के अन्दर ही रहे ! ■शेष कल ......... 16 दिनों तक लगातार ........…. #dineshapna मजबूरी मे बना, मजबूत यथार्थ ज्ञानी - 29/03/2020
Saturday, 28 March 2020
★#कोरोना ने #प्रेम करना सिखाया :: अपने व परायो से !★ ★#चौथा दिन - #यथार्थ ज्ञान★ ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ (१६) #कोरोना के वजह से यदि हमें घर के अन्दर रहना पड रहा है, और हम घर के अन्दर रह रहे है ! तो इसका मतलब है कि हम अपने आपसे व अपने परिवार से #प्रेम करते है ! (१७) #कोरोना के वजह से हमें यदि हमें घर के अन्दर रह रहे है तो हम दूसरों व अपने #देश से #प्रेम करते है ! (१८) #कोरोना के वजह से यदि हमें घर के अन्दर रह रहे है, तो हमे अपने #ईश्वर/#अल्लाह/#गोड से #प्रेम करने का मौका मिला है ! (१९) #कोरोना के वजह से हम सभी घर के अन्दर रह रहे है तो देखा कि सक्षम व #सेवाभावी लोगों का #प्रेम दूसरों की सहायता के रूप मे प्रकट हो रहा है, जो हमारे #आपसी प्रेम का इजहार है ! (२०) जिस समस्या पर अपना नियंत्रण न चले, तो सावधानी व ईश्वर पर ही भरोसा करना चाहिए ! तथा उससे कुछ $सीखना चाहिए - "प्रेम" ■शेष कल .......... 17 दिनों तक लगातार ............ #dineshapna मजबूरी मे बना, मजबूत यथार्थ ज्ञानी - 28/03/2020
Friday, 27 March 2020
★राजसमन्द मे कोरोना के विरुद्ध युद्ध★ 【 "स्वास्थ्य" योद्वाओं के साथ "सेवा" योद्वाओं की टीम सक्रिय 】 ◆ सभी को भोजन उपलब्ध कराने के लिए पत्रकार, समाज सेवी, व्यापारी व आम आदमी आगे आये है - संजय जैन, छगन लाल चंदेल,अशोक वर्मा,अमित वर्मा व सीए. दिनेश सनाढ्य व अन्य ! ★★ निवेदन ★★ ■आप घर के अन्दर ही रहे, केवल आपके आसपास कोई भूखा व जरूरतबन्द हो तो हमें ●"फोन पर सूचना"● दे ! 9214634083,. 9929342200, 9427472308,. 9694806073, 9414170270 ■आप ●"धन से सहयोग"● करना चाहते है तो जिला कलेक्टर, राजसमन्द द्वारा खोले गये खाते मे सीधे जमा करा सकते है ! RAJSAMAND CORONA RELIEF FUND BANK - THE RAJSAMAND URBAN CO-OP BANK LTD, RAJSAMAND A/C NO. - 1001005009058 IFSC - YESBORUCB01 MICR CODE - 313576025 ■यदि आप ●"खाद्य सामग्री" ● (आटा, तेल, मसाले व सब्जी) से सहयोग करना चाहते हो तो तो सामग्री चौमुखा महादेव परिसर, जल चक्की, कांकरोली, राजसमन्द पर भिजवाये व हमें सम्पर्क करें ! 9214634083,. 9929342200, 9427472308,. 9694806073, 9414170270 ■■◆◆■■आपके द्वारा दी गई उक्त सामग्रीयो से जो भोजन बनाया जायेगा, उसका लाईव वीडियो आपके मोबाइल पर भेजा जायेगा !■■◆◆■■ ★सबका साथ :: सबको भोजन★
★#कोरोना ने बताया फर्क :: आवश्यक व अनावश्यक मे !★ ★#तीसरा दिन - #यथार्थ ज्ञान★ ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ (११) #कोरोना ने बताया कि सरकार को आम आदमी के लिए पहले #भोजन, #पानी, #बिजली, #मकान, #स्वास्थ्य, #शिक्षा की जरूरतो को पूरा करनी चाहिए ! उसके बाद कार, बुलट ट्रेन, हवाई जहाज, पर्यटन, सैर सपाटे के स्थान की व्यवस्था करनी चाहिए ! (१२) #कोरोना ने बताया कि पहले ईश्वर/अल्लाह/गोड/गुरुग्रंथ साहिब को स्वयं के अन्दर खोजे व जाने, उसके बाद बाहर #मन्दिर/#मस्जिद/#चर्च/#गुरुद्वारे मे जाकर ढूंढे ! (१३) #कोरोना ने बताया कि पहले अपने परिवार के साथ रहे ! उसके बाद दोस्तो व समाज के साथ रहे ! पहले स्वयं सुरक्षित रहे ! फिर दूसरों को सुरक्षित करें ! #जान है, तो जहान है ! (१४) #कोरोना ने बताया कि देश मे 80 करोड़ #आम आदमी जीवित रहने के लिए प्रतिदिन कमाते है ! शेष 55 करोड़ व्यक्ति ही केवल अच्छा जीवन बनाने के लिए कमाते है ! और उसमें से से भी कुछ लोग केवल बेईमानी करके व आम आदमी के अधिकारो को छिनकर, लूट का माल इकट्ठा करने के लिए ही काम करते है ! (१५) #कोरोना ने जब यह फर्क बता ही दिया, तो स्वयं को #बेईमानी, #भ्रष्टाचार व #लूट से दूर होकर कुछ दूसरों के लिए भी जीना चाहिए ! #सरकार को भी सबसे पहले #आमआदमी की आवश्यकताओ (सभी को रोटी, कपडा, मकान, स्वास्थ्य, शिक्षा) को पूरा करने के बाद ही दूसरा काम करना चाहिए ! #आमआदमी के लिए पहले काम करे, उसके बाद ही #धनपतियों के लिए काम करना चाहिए ! ■शेष कल .......... 18 दिनों तक लगातार ......... #dineshapna मजबूरी मे बना, मजबूत यथार्थ ज्ञानी - 27/03/2020
Thursday, 26 March 2020
*श्रीमद्भागवत गीता के सभी* *अध्याय एक साथ* *सभी सुने और आगे भी शेयर कर पूण्य के भागी बने*🌹 गीता अध्याय 1 https://youtu.be/n5rMuYur1U4 गीता अध्याय 2 https://youtu.be/uL3fFtZRn0E गीता अध्याय 3 https://youtu.be/qmmpATJTlaM गीता अध्याय 4 https://youtu.be/qOPTJZWGRjQ गीता अध्याय 5 https://youtu.be/KhXwL2wWW18 गीता अध्याय 6 https://youtu.be/Sp9Lap6mLlQ गीता अध्याय 7 https://youtu.be/GVEOxzM_COY गीता अध्याय 8 https://youtu.be/2Y4KEoRCHpo गीता अध्याय 9 https://youtu.be/CtKC4sGThsQ गीता अध्याय 10 https://youtu.be/mhAmhqpfGy0 गीता अध्याय 11 https://youtu.be/_S51k5U4o94 गीता अध्याय 12 https://youtu.be/prnO4n53OCE गीता अध्याय 13 https://youtu.be/Z-1N9lAPdlk गीता अध्याय 14 https://youtu.be/nnirVkJZyZA गीता अध्याय 15 https://youtu.be/bPF1EUfl8mQ गीता अध्याय 16 https://youtu.be/txzFvrL9PBw गीता अध्याय 17 https://youtu.be/mxWjfUflUFQ गीता अध्याय 18 https://youtu.be/yyDaed-_1Q4 *श्रीमद्भागवत गीता के सभीअध्याय एक साथ* *सभी सुने और आगे भी शेयर कर पूण्य के भागी बने*🙏🏻😊
★#कोरोना ने पढाया #जीवन का पाठ :: जरूरी है #रोटी, #कपडा और #मकान !★ ★#दूसरा दिन - #यथार्थ ज्ञान★ ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ (६) #कोरोना के कारण पूरे हिन्दुस्तान को #मकान के अन्दर बन्द होना पडा और हमे केवल #रोटी और #कपडा ही याद रहा ! सरकार ने भी केवल सभी के लिए #रोटी की ही व्यवस्था सुनिश्चित की है ! (७) नाथद्वारा श्रीनाथजी मन्दिर भी इस जीवन के सत्य को जानता था, इसलिए 348 वर्षों से बृजवासियों के लिए जीवन पर्यन्त मन्दिर की ओर से #रोटी, #कपडा और #मकान की व्यवस्था की जाती रही है, किन्तु पिछले 61 वर्षों से मन्दिर मण्डल का नियन्त्रण उन लोगों के हाथों मे है जिन्हें केवल "धन, जमीन व सम्पत्तियां" ही चाहिए, जिसके कारण मन्दिर की व्यवस्था गडबडाई व बृजवासियों के साथ अन्याय हो रहा है ! किन्तु #कोरोना ने 348 वर्ष पूर्व का पाठ इन सभी को 6 दिनों मे ही पढा दिया ! (८) हम ईश्वर के आभारी है कि उन्होंने केवल #कोरोना के नाम से "छोटा झटका" ही देकर इन्सान को अपनी औकात बता दी ! अभी भी समय है कि हम सम्भल जाये ! (९) हमें, नेताओं व बडे धनपतियों को समझना चाहिए कि #रोटी, #कपडा और #मकान के बाद की सभी चीजें एक सीमा के बाद हमारे कुछ काम की नहीं है ! जैसे आज हम करोड़ों की गाडी लेकर घुम नहीं सकते है, देश व विदेश मे सैर सपाटे नहीं कर सकते, फाईव स्टार होटल मे खाना नहीं खा सकते है, हिरे, मोती व सोने के जेवर पहनकर अन्य लोगो को दिखा भी नहीं सकते है, बडी रैलियां नहीं कर सकते है, दिखावे की शादी व पार्टियां नहीं कर सकते है, तो बेइमानी से कमाया अकूत धन व सम्पत्तियां सभी बेकार है ! आज अमीर और गरीब सभी समान हो गये है, हम सभी केवल अपने #मकान मे है, पुराने #कपडे ही पहन रहे है, और घर की #रोटी ही खा रहे हैं , फिर भी आज हम ईश्वर व सरकार को धन्यवाद दे रहे है कि हम #जिन्दा है ! (१०) इसलिए #कोरोना से पाठ सिखना चाहिए कि "प्रकृति व जीवो का अत्यधिक दोहन न करें", आम आदमी के साथ "बेइमानी, लूट व धोखा न करें", अति विलासिता की ओर दौड़ न लगाये, लोभ, लालच, ईष्र्या, मिलावट, चोरी, लूट व भ्रष्टाचार न करें ! ईश्वर सभी को सद्बुद्धि दे ! ■ शेष कल ......... 19 दिनों तक लगातार ........... #dineshapna मजबूरी मे बना मजबूत यथार्थ ज्ञानी - 26/03/2020
Subscribe to:
Posts (Atom)






















































