Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Sunday, 8 March 2026
★ *एक आयोजन त्रिवेणी संगम - 3 दिवस व 3 सम्मान* ★ आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट एवं राजस्थान गुर्जर महासभा के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेरणादायी समारोह का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के महासचिव *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य ने स्वागत भाषण में कहा कि आज का यह आयोजन त्रिवेणी संगम के समान है*, जहाँ तीन महान अवसर एक साथ जुड़े हैं— राष्ट्रधर्मी आदर्श मातृशक्ति पन्नाधाय जयंती, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तथा पर्यावरण चेतना एवं वृक्षारोपण संकल्प दिवस। उन्होंने कहा कि पन्नाधाय का त्याग राष्ट्रनिष्ठा की अमर प्रेरणा देता है, महिला दिवस नारी सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देता है, जबकि पर्यावरण दिवस प्रकृति संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का स्मरण कराता है। आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष *नानजी भाई गुर्जर ने कहा कि मेवाड़ राज्य के उत्तराधिकारी की रक्षा हेतु अपने पुत्र चंदन का बलिदान देने वाली पन्नाधाय का त्याग अद्वितीय है और उन्हें औपचारिक रूप से “राष्ट्रधर्मी माता” का दर्जा* दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर *ट्रस्ट द्वारा तीन विशिष्ट सम्मान* भी प्रदान किये गये— ◆ *“पन्नाधाय राष्ट्रनिष्ठा सम्मान”* – पन्नाधाय की 18वीं पीढ़ी के सदस्य हेमंत गुर्जर को प्रदान किया गया। ◆ *“नारी शक्ति गौरव सम्मान”* – डॉ. रिद्धि पगारिया, ममता रेबारी, अनिता पटेल, प्रेम देवी धाबाई, मालती बेन, सरिता कुँवर, शकुंतला पामेचा, रेशमा चपराणा, कल्पना यादव, ज्योति चौधरी, ममता अहिर एवं पूजा गुर्जर को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। ◆ *“हरित संकल्प सम्मान”* – कृष्ण गोपाल गुर्जर, पन्नालाल कुमावत, ऋषभ गुर्जर एवं अमित वर्मा को पर्यावरण संरक्षण में योगदान हेतु सम्मानित किया गया। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य (अपना)* #एक हिन्दुस्तानी (101) #08/03/2026 #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
























No comments:
Post a Comment