Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Thursday, 15 December 2022
★नाथद्वारा का विकास करें, जनता हेतु व्यवधान नहीं !★ ★विकास आमजन हितार्थ हो, खासजन हितार्थ नहीं !★ ★सर्वे भवंतु सुखिनः -- आनन्दम ! आनन्दम ! आनन्दम !★ (१) नाथद्धारा/देश के विकास के लिए जिम्मेदार है - ◆नेता (जो आमजन से "वोट" लेकर बनते हैं) - ◆अधिकारी (जो आमजन के धन से "वेतन" लेकर काम करते है) (२)नाथद्धारा/देश के विकास का काम करते है - ◆कुछ नेता (दिखाते है आमजन के लिए, किन्तु हकीकत मे करते है "स्वयं या खासजन" के लिए) - ◆कुछ अधिकारी (दिखाते है आमजन के लिए, किन्तु हकीकत मे करते है "स्वयं या खासजन" के लिए) (३)नाथद्धारा/देश के विकास के लिए धन कहाँ से आता है - आमजन के टैक्स का जो धन प्राप्त होता है, उससे ही विकास के कार्य होते हैं किन्तु कुछ नेता/कुछ अधिकारी अपने स्वार्थ के लिए भ्रष्टाचार करके *धन लूटते हैं, *अनावश्यक निर्माण कराते हैं, *सरकारी सम्पत्ति लूटाते है, *खासजन के हित में काम करते हैं, *आमजन के काम नहीं करते हैं ! (४)नाथद्धारा/देश के विकास के लिए आमजन को क्या करना है - अपने अधिकार के लिए *आवाज उठानी है, *संगठीत होना है, *अन्याय का विरोध करना है, *धर्म युद्ध करना है ! (५) हमें [सर्वे भवंतु सुखिनः] के सिद्धांत पर कार्य करते हुए, आनन्दम! आनन्दम! आनन्दम! के साथ जीना है ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिंदुस्तानी #(243) #15/12/22 #dineshapna
Tuesday, 6 December 2022
★नाथद्वारा का विकास करें, जनता हेतु व्यवधान नहीं !★ ★विकास आमजन हितार्थ हो, खासजन हितार्थ नहीं !★ ★साहित्य के बाधक है, जनसेवा / शिक्षा के दुश्मन है !★ (१)महाराजश्री व श्रीनाथजी मन्दिर ने 80 वर्ष पूर्व नगरवासियों के पुस्तकालय व वाचनालय के लिए साहित्य मण्डल को मोतीमहल के खुरेँ पर भवन किराये पर उपलब्ध कराया व साहित्यिक गतिविधियों के लिए जमीन विक्रय करके, शिक्षा के क्षैत्र मे अतुलनीय कार्य किया ! जिसके लिए धन्यवाद ! (२)किन्तु सरकार के हस्तक्षेप के बाद साहित्य के बाधक व जनसेवा / शिक्षा के दुश्मनों ने "मन्दिर विकास के नाम पर" अनुचित दबाव बनाकर, मोतीमहल के खुरेँ पर स्थित भवन को खाली कराकर, अन्य अनुपयोगी भवन को दिया, जिससेे आमजन को परेशानी हो रही है, तो क्या यह नगरवासियों के साथ अन्याय नहीं है ? (३)इससे भी आगे, सरकार के हस्तक्षेप के बाद साहित्य के बाधक व जनसेवा / शिक्षा के दुश्मनों ने एकमात्र साहित्यिक संस्था को खत्म करने के लिए महाराजश्री व श्रीनाथजी मन्दिर के द्वारा विक्रय की गई जमीन को हड़पने का असफल प्रयास कर रहे है, तो क्या यह अन्याय नहीं है ? (४)पुष्टिमार्ग, बृजभाषा व हिन्दी के क्षैत्र मे अविश्वसनीय व "राष्ट्रीय स्तर की संस्था" है "साहित्य मण्डल" ! इसको नाथद्वारा का "नालंदा का पुस्तकालय" कहे तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी ! (५)जैसे नालंदा के पुस्तकालय को नष्ट किया गया ! क्या 'साहित्य के बाधक व जनसेवा / शिक्षा के दुश्मनों" के द्वारा इस तरह की कार्यवाही नहीं की जा रही है ? (६)इसके विपरीत, मन्दिर के अधिकारी व नगरपालिका ने मिलकर लालबाग बस स्टैण्ड की जमीन किराए पर देकर, उस जमीन को बेच दी, तो भी मन्दिर प्रशासन चुप क्यों ? इसका सामाजिक अंकेक्षण होना चाहिए ! (७)सरकारी अधिकारियों की लापरवाही से नाथद्वारा मन्दिर की जमीनो पर अतिक्रमण हो रहा है ! मन्दिर की हजारों बीघा जमीन सरकार / नेता लूट रहे है ! तो भी CEO चुप क्यों ? जबकि मन्दिर से लाखो रुपये वेतन ले रहे है ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिंदुस्तानी #(242) #06/11/22 #dineshapna
Monday, 5 December 2022
★नाथद्वारा का विकास करें, जनता हेतु व्यवधान नहीं !★ ★विकास आमजन हितार्थ हो, खासजन हितार्थ नहीं !★ (१)वल्लभ विलास, मन्दिर विस्तार व लालबाग बस स्टैण्ड के लिए मन्दिर मण्डल द्वारा जमीन/धन लगाकर बनाना अच्छा है और उसके लिए धन्यवाद ! (२)किन्तु Nathdwara Temple Board Members के द्वारा निर्णय/अनिर्णय या चुप होकर व CEO कार्य करके या कार्य नहीं करके, मन्दिर की जमीन व धन को बबार्द क्यों कर रहे है ? (३)"वल्लभ विलास" बनाने मे करोड़ों रुपये खर्च करके सफेद हाथी बाँधना (आय के स्थान पर खर्चा) कहाँ की समझदारी है ? जबकि इसी स्थान पर पूर्व मे वैष्णवों के द्वारा बनाए गये "पायगा काँटेज" से लाखों रुपये की आमदनी होती थी ! इसके अतिरिक्त इसी निर्माण को सही तरीके से करते तो 500 फोर व्हीलर व टू व्हीलर की पार्किंग तथा 500 दुकाने बनाकर रोजगार दिया जा सकता था ! (४)मन्दिर विस्तार के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे है, और आम आदमी की दुकानें हटवा कर उन्हें बेरोजगार कर रहे है ! (५)बड़ा बाजार की मजबूत व अच्छी स्कूल को तोड़कर, पुनः वैसी ही स्कूल बनाकर, करोड़ों रुपये बबार्द कर रहे है ! (६)लालबाग बस स्टैण्ड बनाने के लिए किराए पर जमीन नगरपालिका को दी, किन्तु उस जमीन को नगरपालिका ने बोर्ड मैम्बर को बेच देने के बावजूद मन्दिर प्रशासन चुप क्यों ? (७)नाथद्वारा मन्दिर की जमीनो पर अतिक्रमण हो रहा है ! मन्दिर की जमीनों को खास आदमी के फायदे के लिए उपयोग कर रहे है ! मन्दिर की जमीन सरकार / नेता लूट रहे है ! तो भी CEO चुप क्यों ? जबकि मन्दिर से लाखो रुपये वेतन ले रहे है ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिंदुस्तानी #(241) #05/11/22 #dineshapna
Friday, 2 December 2022
★नाथद्वारा का विकास करें, जनता हेतु व्यवधान नहीं !★ ★विकास आमजन हितार्थ हो, खासजन हितार्थ नहीं !★ (१)एलिवेटेड पुल के निचे सौन्दर्यीकरण करना अच्छा है और उसके लिए धन्यवाद ! (२)किन्तु वहाँ गाडँन बनाने से ज्यादा जरूरी वाहनों के पार्किंग बनाना आवश्यक है ! (३)किन्तु वहाँ गाडँन बनाने से ज्यादा जरूरी रोजगार हेतु सब्जी, चाय, नास्ता व अन्य लारीयो लगाना आवश्यक है ! (४)किन्तु वहाँ श्रीनाथजी व श्रीवल्लभाचार्य जी की मूर्ति लगाने से ज्यादा जरूरी वाहनों के आने जाने के लिए जगह बनाये रखना आवश्यक है ! (५)एलिवेटेड पुल के निचे श्रीनाथजी व श्रीवल्लभाचार्य जी की मूर्ति लगाना, धर्म / आस्था / परम्परा / भावनाओं के विरुद्ध है क्योंकि उनके ऊपर वाहनो / व्यक्तियो का आना जाना पुष्टि मार्ग के विपरीत है ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिंदुस्तानी #(240) #02/11/22 #dineshapna
Wednesday, 30 November 2022
★आओ ! 365 दिन पर्यावरण दिवस मनायें !★ ★सतत् पर्यावरण अभियान की शुरुआत ! - सनाढ्य★ यह कार्यक्रम 27/11/2022 को गंगासागर गाँव, लखाजी की भागल, कांलिन्जर मे स्थित पन्नाधाय वन क्षैत्र पर आयोजित किया गया । इस अवसर पर नानाजी भाई गुर्जर, सीए. दिनेश सनाढ्य, लक्ष्मी नारायण आमेटा, भँवर सिंह, रविनंदन चारण, निलेश पारिख, देवी सिंह, मोहन लाल गुर्जर, खुमान सिंह, राम सिंह, तुलसी राम गुर्जर आदि उपस्थित थे ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिंदुस्तानी #(239) #30/11/22 #dineshapna
★★■■धर्मो रक्षति रक्षितः !■■★★ 【●धर्म की रक्षा करें ! ●मजहब से टकराव न करें ! ●संविधान का पालन करें ! ●श्रीकृष्ण की शरण मे जाये !】 (१)"धर्म" व्यक्तित्व का विकास करके सभी मानव से प्रेम, शान्ति, पवित्र भावनाओं व सुख समृद्धि हेतु नियमों के अनुरूप आचरण के लिए प्रेरित करता है ! 【धर्म का निर्माण प्रकृति ने किया व यह शाश्वत है तथा यह सभी व्यक्तियों के हित मे है !】 (२)"मजहब" एक समान विचार वाले व्यक्तियों के विस्तार व समृद्धि हेतु कार्य करता है ! जिससे कभी कभी दूसरे मजहब से टकराव भी हो जाता है ! 【मजहब का निर्माण व्यक्ति ने किया व यह समुदाय विशेष तक सिमित है तथा यह केवल समुदाय विशेष के व्यक्तियों के हित मे है !】 (३)"संविधान" एक देश को चलाने, विकास करने व नागरिकों मे शान्ति व सुरक्षा के लिए नियम बनाकर कार्य करता है ! 【संविधान का निर्माण व्यक्ति ने किया व यह देश विशेष तक सिमित है तथा यह केवल देश विशेष के व्यक्तियों के हित मे है !】 सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज। अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुचः।। 【सम्पूर्ण धर्मों का आश्रय छोड़कर, तू केवल मेरी शरण में आ जा ! मैं तुझे सम्पूर्ण पापों से मुक्त कर दूँगा, चिन्ता मत कर !】 सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिंदुस्तानी #(238) #30/11/22 #dineshapna
Tuesday, 29 November 2022
★सतत् पर्यावरण अभियान की समीक्षा बैठक★ पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उसके साथ उसका संरक्षण, निरन्तर देखभाल, उसकी सुरक्षा भी जरूरी है ! इसके साथ ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों को रोकने व उन पर नियन्त्रण करना भी आवश्यक है ! सरकार व अधिकारी पर्यावरण के नाम पर करोड़ों रुपए बबार्द भी कर रहे है, अतः उस पर रोक व इस रुपये का सदुपयोग करने की आवश्यकता है ! इसके साथ ही पेडों की अन्धाधुन्ध कटाई को तुरंत रोकने की आवश्यकता है । यह विचार महासचिव आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट, सीए. दिनेश सनाढ्य ने रखें ! अध्यक्ष आशापुरा ट्रस्ट नानजी भाई गुर्जर ने कहा कि अभी तक 3000 पेड़ लगाये जा चुके है व आगामी एक वर्ष मे 5000 पेड़ और लगाये जायेंगे ! सरकार से पानी हेतु कुँआ, पाईप लाईन व पानी की टंकी की आवश्यकता है। इसके साथ ही पेड़ो की सुरक्षा के लिए चारदीवारी भी होनी चाहिए ! तहसील अध्यक्ष आशापुरा ट्रस्ट, देवी सिंह ने बताया कि नील गायो के आंतक से पेड़ो को नुकसान हो रहा है इसलिए बाऊण्डरी वाल की आवश्यकता है । इसके साथ ही अभी टेन्कर से पानी लाने से आर्थिक भार बहुत पड रहा है इस समस्या के समाधान की जरूरत है ! गायत्री शक्ति पीठ के मोहन जी गुर्जर ने पर्यावरण पर कविता पाठ किया । कोषाध्यक्ष आशापुरा ट्रस्ट लक्ष्मी नारायण आमेटा ने पेडों की सुरक्षा हेतु नरेगा से बाऊण्डरी बनाने का सुझाव दिया तथा कुँआ, टंकी व पाईप लाईन की व्यवस्था DMFT फण्ड से कराने की बात कही । रविनन्दन चारण ने पर्यावरण व नशामुक्ति पर कविता सुनाई व धन्यवाद दिया ! यह कार्यक्रम गंगासागर गाँव, लखाजी की भागल, कांलिन्जर मे स्थित पन्नाधाय वन क्षैत्र पर आयोजित किया गया । इस अवसर पर नानाजी भाई गुर्जर, सीए. दिनेश सनाढ्य, लक्ष्मी नारायण आमेटा, भँवर सिंह, रविनंदन चारण, निलेश पारिख, देवी सिंह, मोहन लाल गुर्जर, खुमान सिंह, राम सिंह,.तुलसी राम गुर्जर आदि उपस्थित थे ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिंदुस्तानी #(237) #29/11/22 #dineshapna
Subscribe to:
Posts (Atom)













































