Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Friday, 21 August 2026
★ *CA Profession :: Money with Moral* ★ *“Tax Audit की पाठशाला”* में Professional Judgement एवं 360° Reconciliation पर जोर राजसमंद, 20 अगस्त 2026। राजसमंद शाखा, ICAI द्वारा आयोजित “Tax Audit की पाठशाला” कार्यक्रम में “Tax Audit Finalisation & 360° Reconciliation — Before Signing Form 3CA/3CB & 3CD” विषय पर CA Members के लिए महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेशन चेयरमैन CA दिनेश चन्द्र सनाढ्य ने की, जबकि विषय विशेषज्ञ CA धर्मेन्द्र व्यास ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव CA प्रिंस श्रीमाली ने किया। कार्यक्रम में CA सुनील बूब, CA महेन्द्र माली सहित अन्य CA Members उपस्थित रहे। सेशन चेयरमैन CA दिनेश चन्द्र सनाढ्य ने कहा कि Tax Audit केवल Form 3CA/3CB एवं Form 3CD भरने का कार्य नहीं, बल्कि Verification, Reconciliation, Evaluation एवं Reporting की professional process है। उन्होंने कहा कि “Tax Audit की पाठशाला” का उद्देश्य कानून की जानकारी के साथ उसके practical application, professional difficulties, professional judgement एवं अनुभवों का आदान-प्रदान करना है। वक्ता CA धर्मेन्द्र व्यास ने Tax Audit finalisation से पूर्व Books, Financial Statements एवं Tax Computation की consistency तथा GST, TDS/TCS, 26AS, AIS/TIS, Bank एवं अन्य statutory data के 360° reconciliation पर विशेष जोर दिया। उन्होंने Section 43B एवं 43B(h), 40A(3), 40(a)(ia), 269SS, 269ST, 269T तथा Sections 68–69C जैसे महत्वपूर्ण risk areas की समीक्षा की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक material difference के लिए Reason, Evidence एवं Tax Impact स्पष्ट होना चाहिए तथा client के explanation के साथ आवश्यक supporting documentary evidence एवं proper working papers रखना चाहिए। उन्होंने Tax Auditors के लिए संदेश दिया— «“Sign करने से पहले Report को नहीं, पूरे Audit Trail को देखें—Reconcile करें, Verify करें, Document करें और फिर Report करें।”» *CA. Dinesh Chandra Sanadhya* (241) | #एक_सीए | #20/08/2026 | #dineshapna ● Chartered Accountant ● Social Activist ● Political Analyst ● Spiritual Thinker ● Founder of Life Management
Subscribe to:
Post Comments (Atom)







No comments:
Post a Comment