Monday, 7 September 2026

★ *अपना मंच - (Gen-A = जागरूक जनता)*-★ ( राजनीति की पाठशाला - 11 ) *पार्षद की परिभाषा :-* (१) “Gen-A / जनता की सोशल ऑडिट” अभियान के अनुसार :- *““पार्षद कोई वार्ड का मालिक नहीं, बल्कि कानून के अनुसार नगर परिषद का सदस्य और जनता का निर्वाचित प्रतिनिधि है।”* (२) राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 2(xvii) के अनुसार :- *“Councillor” means a member of a Municipal Council. अर्थात् “पार्षद” का अर्थ नगर परिषद का सदस्य है।* (३) धारा 6(1) के अनुसार :- *नगरपालिका के निर्वाचित सदस्य सामान्यतः वार्ड नामक क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों से प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने जाते हैं।* (४) सरल शब्दों में :- *पार्षद = नगर परिषद का विधि द्वारा गठित सदस्य, जो अपने वार्ड से जनता द्वारा निर्वाचित होकर नगर परिषद में उस वार्ड का प्रतिनिधित्व करता है।* (५) कानूनी दृष्टि से :- *पार्षद का पद केवल “विकास कार्य कराने वाला व्यक्ति” नहीं है। वह नगरपालिका का सदस्य है और अधिनियम के अंतर्गत उसे नगरपालिका की बैठकों में भाग लेने, प्रश्न उठाने तथा अधिनियम द्वारा निर्धारित अधिकारों और दायित्वों का निर्वहन करने की भूमिका प्राप्त होती है।* *CA. Dinesh Chandra Sanadhya* (270) | #एक_हिन्दुस्तानी #08/09/2026 #dineshapna


 

No comments:

Post a Comment