Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Wednesday, 2 September 2026
★ *अपना मंच - (Gen-A = जागरूक जनता)*-★ (राजनीति की पाठशाला) 4. *एक महत्वपूर्ण बात — पार्षद "नगरपालिका कर्मचारी" नहीं है"* ◆ यह अंतर जनता को समझना बहुत जरूरी है। ◆ पार्षद का काम स्वयं सड़क बनाना, नाली साफ करना या स्ट्रीट लाइट लगाना नहीं है। ये कार्य नगरपालिका के प्रशासनिक तंत्र द्वारा किए जाते हैं। ◆ पार्षद का काम है— *【समस्या पहचानना → नगरपालिका के सामने रखना → प्रस्ताव/प्रश्न करना → स्वीकृति एवं बजट की जानकारी लेना → कार्य की निगरानी करना → गुणवत्ता पर सवाल उठाना → जनता को जवाब देना।】* अर्थात् : (> पार्षद Executor नहीं, बल्कि Elected Representative + Deliberative Member है।) *यही वास्तविक जनप्रतिनिधित्व और जवाबदेही है।* *CA. Dinesh Chandra Sanadhya* (260) | #एक_हिन्दुस्तानी #03/09/2026 #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




No comments:
Post a Comment