Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Saturday, 5 September 2026
★ *अपना मंच - (Gen-A = जागरूक जनता)*-★ ( राजनीति की पाठशाला - 9 ) 🟥 *पार्षद प्रत्याशी से पाँच सवाल — और पाँच सवाल स्वयं से भी!* 🟥 चुनाव केवल वोट देने का अवसर नहीं है, बल्कि यह तय करने का अवसर है कि अगले पाँच वर्ष जनता का प्रतिनिधि कौन होगा ? 🔴 *आम जनता को पार्षद प्रत्याशी से पाँच सवाल अवश्य पूछने चाहिए —* 1️⃣ *जनसेवा या स्वसेवा ?* क्या प्रत्याशी वास्तव में जनसेवा के लिए चुनाव लड़ रहा है या इसके पीछे स्वसेवा और व्यक्तिगत लाभ का उद्देश्य भी है? 2️⃣ *जनसेवा के लिए लाखों रुपये क्यों ?* यदि चुनाव लड़ने का उद्देश्य निःस्वार्थ जनसेवा है, तो चुनाव प्रचार और चुनाव जीतने के लिए लाखों रुपये खर्च करने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है? 3️⃣ *चुनावी खर्च का स्रोत क्या है ?* यदि प्रत्याशी लाखों रुपये खर्च कर रहा है तो जनता को यह जानने का अधिकार है कि— यह पैसा कहाँ से आया? उसकी आय का वैध स्रोत क्या है? और यदि यह खर्च वह स्वयं कर रहा है, तो भविष्य में इसकी भरपाई कैसे होगी? 4️⃣ *चुनाव मे खर्च की भरपाई होगी तो पारदर्शिता कैसे बचेगी ?* यदि चुनाव में किया गया भारी खर्च किसी न किसी रूप में वापस निकालने की मानसिकता हो, तो क्या वह प्रत्याशी नगरपालिका के कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रख पाएगा? 5️⃣ *भ्रष्टाचार कैसे रुकेगा ?* जो व्यक्ति चुनाव जीतने के लिए भारी धन खर्च करता है, वह भविष्य में भ्रष्टाचार रोकने, सार्वजनिक धन की रक्षा करने और जनसेवा के संकल्प को निभाने में कितना स्वतंत्र रहेगा? 🟢 *यदि प्रत्याशी इन प्रश्नों का उत्तर नहीं देता, तो जनता क्या करे ?* जनता को किसी प्रत्याशी पर आरोप लगाने की आवश्यकता नहीं है। 👉 *बस यही पाँच प्रश्न स्वयं से पूछिए। ---- फिर वोट दे ।* 1️⃣ प्रत्याशी का चुनावी खर्च देखिए। 2️⃣ उसकी पारदर्शिता देखिए। 3️⃣ उसका चरित्र, कार्यशैली और सार्वजनिक जीवन देखिए। 4️⃣ उसने अन्याय व भ्रष्टाचार के विरुद्ध किये गये कार्यों को देखिए। 5️⃣ फिर सोच-समझकर अपना वोट दीजिए। *CA. Dinesh Chandra Sanadhya* (267) | #एक_हिन्दुस्तानी #05/09/2026 #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment