Thursday, 3 September 2026

★ *अपना मंच - (Gen-A = जागरूक जनता)*-★ (राजनीति की पाठशाला) *6. एक आदर्श पार्षद कैसा होना चाहिए ?* (१) इसे एक सूत्र में इस प्रकार समझाया जा सकता है— *【पार्षद = जनता की आवाज + नगरपालिका में प्रश्न + विकास की निगरानी + सार्वजनिक धन की रक्षा + जवाबदेही】* (२) सबसे महत्वपूर्ण— *> पार्षद का पद "सत्ता का पद" नहीं, "जनता की ओर से नगरपालिका की निगरानी का संवैधानिक/कानूनी दायित्व वाला जनप्रतिनिधि पद" समझा जाना चाहिए।* (३) इसीलिए जनता को *केवल यह नहीं देखना चाहिए कि "कौन पार्षद बनेगा ?"* बल्कि यह देखना चाहिए— ■ कौन हमारे वार्ड और पूरे शहर के *सार्वजनिक धन का हिसाब मांग* सकता है, ■ नगरपालिका की *बैठकों में सवाल कर* सकता है और ■ *पाँच साल तक जनता के प्रति जवाबदेह* रह सकता है ?" यही *★ अच्छे पार्षद और केवल ★ राजनीतिक पार्षद* के बीच मूल अन्तर है। *CA. Dinesh Chandra Sanadhya* (262) | #एक_हिन्दुस्तानी #03/09/2026 #dineshapna










 

No comments:

Post a Comment