Friday, 4 September 2026

★ *अपना मंच - (Gen-A = जागरूक जनता)*-★ ( राजनीति की पाठशाला - 8 ) 🟥 *पार्षद की भूमिका — यहाँ से असली लोकतंत्र शुरू होता है!*🟥 (जनता → प्रश्न → नगरपालिका → निर्णय → कार्य → निगरानी → जवाबदेही) *(A) पार्षद से जनता 10 प्रश्न पूछे —* 1 आपने नगरपालिका की कितनी बैठकों में भाग लिया? 2 आपने कितने प्रश्न पूछे? 3 कितने प्रस्ताव रखे? 4 आपके वार्ड में कितने कार्य स्वीकृत हुए? 5 कितने पूरे हुए? 6 कितनी राशि स्वीकृत हुई? 7 कितनी राशि खर्च हुई? 8 कितने कार्य अधूरे हैं? 9 किन कार्यों में गुणवत्ता संबंधी शिकायत हुई? 10 आपने जनता को पाँच वर्ष का लिखित हिसाब कब दिया? *(B) अध्यक्ष से भी जनता 10 प्रश्न पूछे —* (1) क्या परिषद की नियमित बैठकें हुईं? (2) क्या प्रत्येक बैठक में जनहित के विषयों पर चर्चा हुई? (3) क्या परिषद की समितियाँ सक्रिय रहीं? (4) क्या विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने की कोई पारदर्शी व्यवस्था थी? (5) क्या वार्डवार विकास योजना बनाई गई? (6) क्या वार्डवार स्वीकृत कार्यों की सूची सार्वजनिक की गई? (7) क्या वार्डवार खर्च का विवरण सार्वजनिक किया गया? (8) क्या अधूरे कार्यों की समीक्षा हुई? (9) क्या गुणवत्ता संबंधी शिकायतों की जाँच हुई? (10) क्या जनता को पाँच वर्ष का नगर परिषद कार्य-प्रतिवेदन दिया गया? *यही जागरूक जनता (Gen-A) की पहचान है।* *CA. Dinesh Chandra Sanadhya* (266) | #एक_हिन्दुस्तानी #05/09/2026 #dineshapna


 

No comments:

Post a Comment