Thursday, 3 September 2026

★ *अपना मंच - (Gen-A = जागरूक जनता)*-★ ( राजनीति की पाठशाला - 7 ) 🟥 ★ *वार्ड पार्षद प्रत्याशी — पहले हिसाब, फिर वोट* ★ 🟥 *आम जनता वोट देने से पहले सात सवाल पूछे।* (१) वोट माँगने के स्थान पर जनता को उसके *अधिकार दिलाने* की बात करें। (२) केवल विकास के वादे करने के स्थान पर वार्ड में आये *सार्वजनिक धन का पूरा हिसाब* दें। (३) केवल ईमानदारी व पारदर्शिता की बात करने के स्थान पर *चुनाव में स्वयं द्वारा किये जा रहे खर्च की राशि, उसका स्रोत और खर्च करने का कारण* सार्वजनिक करें। (४) केवल समस्याएँ गिनाने के स्थान पर *प्रत्येक समस्या के समाधान की स्पष्ट कार्ययोजना और निश्चित समय-सीमा* बतायें। (५) यदि वह *सत्तापक्ष का पार्षद* रहा है, तो नये वादे करने के स्थान पर *पिछले विकास कार्यों का पूरा हिसाब दे*—कार्य क्या हुआ, कितना खर्च हुआ, गुणवत्ता कैसी रही, उसकी वास्तविक उपयोगिता क्या है और उससे कितना जनहित हुआ। (६) यदि वह *विपक्ष का पार्षद* रहा है, तो बताये— *जनहित में कितने प्रश्न किये, कितनी बार नगरपालिका में आवाज उठाई, किन मुद्दों पर विरोध किया* और उन प्रश्नों/आवाजों का क्या परिणाम निकला। (७) अगले पाँच वर्षों के लिए *केवल आश्वासन नहीं, बल्कि लिखित जन-संकल्प पत्र दें*—क्या करेंगे ?, कब करेंगे ?, कैसे करेंगे ? और जनता को अपने कार्यों का नियमित हिसाब कब-कब देंगे ? 🔥★ *जनता का निर्णय* ★ *> “इन सात सवालों के स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और प्रमाण सहित उत्तर दें—* तभी जनता से वोट माँगें।” 🔥★ *एक सूत्र* ★ वादा नहीं → अधिकार भाषण नहीं → हिसाब ईमानदारी नहीं → पारदर्शिता का प्रमाण आश्वासन नहीं → समयबद्ध कार्ययोजना सत्तापक्ष → पुराने कार्यों का ऑडिट विपक्ष → किये गये सवालों का हिसाब भविष्य → लिखित जवाबदेही *यही जागरूक जनता (Gen-A) की पहचान है।* *CA. Dinesh Chandra Sanadhya* (263) | #एक_हिन्दुस्तानी #04/09/2026 #dineshapna


 

No comments:

Post a Comment