Monday, 19 October 2026

★ *अपना मंच — (Gen-A = जागरूक जनता)* ★ ( पंचायतीराज की पाठशाला — 4 ) 🟩 *उप-प्रधान के अधिकार एवं कर्तव्य* 🟩 ​उप-प्रधान पंचायत समिति सदस्यों (डायरेक्टरों) द्वारा चुना जाता है। *(1) ​प्रधान की अनुपस्थिति में प्रभार: प्रधान की अनुपस्थिति,* लंबी छुट्टी या पद रिक्ति की स्थिति में प्रधान के समस्त कार्यकारी अधिकारों का प्रयोग करना। *(2) ​बैठक की अध्यक्षता :* प्रधान की गैर-मौजूदगी में पंचायत समिति की साधारण बैठकों का संचालन करना। *(3) ​स्थायी समितियों में भूमिका :* पंचायत समिति की किसी एक महत्वपूर्ण स्थायी समिति का पदेन सदस्य या अध्यक्ष बनकर संबंधित विषयों की निगरानी करना। 🟨 *जागरूक जनता की भूमिका — निगरानी एवं जवाबदेही* 🟨 जागरूक जनता को चाहिए कि वह उप-प्रधान से अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों की प्रगति तथा ग्राम पंचायतों के बीच समन्वय के संबंध में नियमित संवाद करे। प्रधान की अनुपस्थिति में उप-प्रधान द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ले, विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर नजर रखे तथा बजट और योजनाओं के उपयोग से संबंधित उपलब्ध अभिलेखों की जानकारी प्राप्त करे। यदि कोई समस्या हो, तो प्रमाण सहित संबंधित अधिकारी या पंचायत समिति के समक्ष प्रस्तुत करे। *अपना मंच (Gen-A = जागरूक जनता) का संदेश —* *“उप-प्रधान केवल प्रधान का विकल्प नहीं, बल्कि जनहित में सक्रिय सहयोगी है; और जागरूक जनता केवल दर्शक नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक निगरानी की सशक्त भागीदार है।”* *[सवाल • सबूत • सत्य • जवाबदेही • समाधान।]* *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* • Chartered Accountant • Social Activist • Political Analyst • Spiritual Thinker • Founder of Life Management (330) #एक_हिन्दुस्तानी #19/10/2026 #dineshapna


 

No comments:

Post a Comment