Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Friday, 27 November 2026
■ *CA बनने की यात्रा में ICAI विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का मार्गदर्शक* ■ ICAI राजसमंद शाखा में *CA Foundation विद्यार्थियों के लिए Induction Programme* आयोजित राजसमंद, 23 नवम्बर 2026। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) के Board of Studies (Academic) द्वारा आयोजित एवं राजसमंद जिला शाखा, CIRC of ICAI के आतिथ्य में CA Foundation विद्यार्थियों के लिए Induction Programme का आयोजन 23 नवम्बर 2026 को ठाकुर टावर, बजरंग चौराहा, 100 फीट रोड, राजसमंद में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया। *कार्यक्रम का उद्देश्य* विद्यार्थियों को ICAI की संरचना, संस्थान की विभिन्न सेवाओं, CA बनने की यात्रा के दौरान एवं CA बनने के बाद उपलब्ध अवसरों तथा Board of Studies की शैक्षणिक पहलों से परिचित कराना था। कार्यक्रम में प्रतिज्ञा कुमारी, प्रियंका तेली, सौम्या जैन एवं विराट सिंह कुमावत सहित विद्यार्थियों तथा पुष्कर राज सिंह कुमावत (अभिभावक) ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त शाखा के नंद किशोर शर्मा एवं हर्षित शर्मा भी उपस्थित रहे। *स्वागत संबोधन में CA दिनेश चन्द्र सनाढ्य,* Treasurer – Rajsamand Branch of CIRC of ICAI ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि *ICAI केवल CA बनाने वाली संस्था नहीं है, बल्कि CA बनने से लेकर पूरे प्रोफेशनल जीवन तक साथ चलने वाली संस्था है। ICAI की 360° सहायता एवं 24×365 दिन सेवा* व्यवस्था विद्यार्थियों से लेकर प्रोफेशनल जीवन तक ज्ञान, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि *“CA का हस्ताक्षर केवल स्याही से बना निशान नहीं, बल्कि ज्ञान, विश्वास और जिम्मेदारी की पहचान है।”* CA द्वारा प्रमाणित Balance Sheet एवं Certificates समाज, व्यापार, बैंकिंग व्यवस्था और सरकार के विश्वास का आधार होते हैं। इसलिए चार्टर्ड अकाउंटेंसी प्रोफेशन में तकनीकी ज्ञान के साथ नैतिकता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि CA Profession में *लक्ष्य केवल Money कमाना नहीं, बल्कि Money with Moral कमाना है।* CA की वास्तविक पहचान उसकी डिग्री से नहीं, बल्कि *उसके ज्ञान, नैतिकता और हस्ताक्षर पर समाज के विश्वास से होती है।* उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन एवं ईमानदारी को जीवन का आधार बनाने तथा अभिभावकों से बच्चों को सफलता के साथ संस्कार एवं नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देने का आग्रह किया। कार्यक्रम विद्यार्थियों को CA प्रोफेशन की व्यापक संभावनाओं, ICAI की शैक्षणिक सुविधाओं तथा जिम्मेदार एवं नैतिक प्रोफेशनल बनने की दिशा में प्रेरित करने वाला रहा। *CA Dinesh Chandra Sanadhya* Treasurer Rajsamand Branch of CIRC of ICAI (382) #27/11/26
Subscribe to:
Post Comments (Atom)














No comments:
Post a Comment