Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Wednesday, 18 January 2023
★पर्यावरण से जीवन व रोजगार★ ★आशापुरा की मुहिम से मुकाम तक★ (१)आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट ने राजसमन्द मे 2015 से पर्यावरण जागरूकता अभियान, पर्यावरण जागरूकता रथ, पर्यावरण संगोष्ठी व 1 लाख पेड़ो का वितरण किया । (२)2022 मे कांलिन्जर मे 3000 पेड़ माता पन्नाधाय स्मृति वन स्थली मे लगाये गये ! (३)2023 मे 11000 पेड़ लगाने की शुरुआत 6 मार्च 2023 को की जायेगी ! (४)2024 - 2026 तक 1.25 लाख पेड़ लगाकर राजस्थान मे सबसे बड़ा मानव निर्मित वन बनाया जायेगा । (५)आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष नानजी गुर्जर, सचिव सीए. दिनेश सनाढ्य, सलाहकार पर्यावरण विद् डाँ. लक्ष्मी नारायण आमेटा व अन्य पर्यावरण प्रेमीयों का सहयोग मिल रहा है । सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(258) #18/01/23 #dineshapna
Tuesday, 17 January 2023
★अतिक्रमण से अपराध व आमजन मे आंतक तक !★ ★अतिक्रमण के सहयोगी कुछ नेता/अधिकारी/सक्षम लोग !★ (१)अतिक्रमण होता है :- सरकारी जमीन पर (बिलानाम, चारागाह, सड़क), वन विभाग की जमीन पर, स्थानीय निकाय की जमीन पर, PWD की जमीन पर, NHAI की जमीन पर, स्वीकृत नक्शे से अधिक निर्माण, नदी / नाले / तालाब / झील की जमीन पर निर्माण ! (२)अतिक्रमण कौन करता है :- सक्षम व्यक्तियों के द्वारा अति फायदे के लिए धन या बल के प्रभाव से, अपराधी व्यक्तियों के अनुचित दबाव के द्वारा, गरीब व्यक्तियों के द्वारा मजबूरी मे ! (३)अतिक्रमण को रोकने की जिम्मेदारी है :- सरकारी अधिकारियों की, नेताओं की व आम जनता की ! (४)अतिक्रमण पर होता क्या है :- कुछ सरकारी अधिकारी लापरवाही मे चुप या नेताओं के दबाव मे चुप या भ्रष्टाचार के कारण चुप ! कुछ नेता वोट या नोट के कारण चुप ! (५)अतिक्रमण पर क्या हो :- अतिक्रमण पर जिम्मेदारी तय हो ! अतिक्रमण 100% हटे !कानून की पालना सुनिश्चित हो ! कठोर कानून बने ! अतिक्रमणकारी के आश्रयदाता अधिकारीयो / नेताओं के नाम सार्वजनिक हो ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक आम आदमी #(257) #17/01/23 #dineshapna
Sunday, 15 January 2023
★अतिक्रमण से अपराध व आमजन मे आंतक तक !★ ★अतिक्रमण से भ्रष्टाचार व आमजन को परेशानी तक !★ (१)एक व्यक्ति अतिक्रमण का अपराध करता है और उसका विरोध/रोक नहीं लगती है तो उसे दूसरा अपराध करने की हिम्मत हो जाती है ! और उसका दूसरा अपराध बड़ा होता है तब नेता/प्रशासन की आँखें खुलती है तब उसके अतिक्रमण पर बुलडोजर चलता है ! 【Result - आम आदमी को देर से राहत】 (२)एक व्यक्ति अतिक्रमण का अपराध करता है और उसका विरोध/रोक नहीं लगती है तो उसे दूसरा अपराध करने की हिम्मत हो जाती है ! और उसका दूसरा अपराध छोटा होता है तब नेता/प्रशासन कुछ नहीं करते है ! 【Result - आम आदमी को परेशानी】 (३)एक व्यक्ति अतिक्रमण का अपराध करने के लिए भ्रष्टाचार करता है और तब नेता/प्रशासन कुछ नहीं करते है ! 【Result - आम आदमी को परेशानी】 (४)●निष्कर्ष :- अतिक्रमण एक अपराध है जो भ्रष्टाचार या अपराधी सक्षम लोगों के द्वारा किया जाता है ! जिससे दूसरा या पुनः अपराध करने की हिम्मत मिलती है ! अतिक्रमण रोकने की जिम्मेदारी नेताओं/अधिकारियों की होती है किन्तु वोट/नोट के कारण चुप रहते है ! 【●आम आदमी को हर स्थिति मे परेशान ही होना पड़ता है !】 【●अतिक्रमणकारी / ●नेता / ●अधिकारी हर स्थिति मे आनंद ही लेते है !】 (५)क्या हो :- ●अतिक्रमण अपराध हो ! ●नेता/अधिकारी तुरन्त अतिक्रमण हटाये ! ●वोट/नोट के लिए भ्रष्टाचार न हो ! ●आम आदमी को अतिक्रमण मुक्त माहौल मिले ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक आम आदमी #(256) #16/01/23 #dineshapna
Saturday, 14 January 2023
★मकर संक्रांति की शुभकामनाएं !★ आम आदमी ने तिल के लड्डू खूब खिलाएँ व नेताओं/अधिकारियों/सक्षम लोगों ने जनता को आश्वासनों/वादों की पंतगे बहुत ऊँचाइयों तक खूब उडाई ! (2022 तक) अब समय आ गया है कि आम आदमी कुछ नेताओं/अधिकारियों/सक्षम लोगों को खूब गुल्ली डन्डा खिलाने के साथ लोहे के लड्डू भी खिलाएँ ! (2023 से) सीए. दिनेश सनाढ्य - एक आम आदमी #(255) #14/01/23 #dineshapna
राजसमन्द मे विकास या विकास के नाम पर फिजूलखर्ची ! आम जनता को परेशानी व जनता के धन का दुरुपयोग ! (१)गोमती उदयपुर फोरलेन बनने से पूर्व व उसके बाद आम जनता की ओर से "करीब 250 आपत्तियाँ दर्ज कराई" गई, जिसमें नाथूवास व लालबाग पर ब्रिज बनाने, सर्विस रोड़ बनाने, डिवाईडर ऊँचे व चौडे बनने, गुणवत्ता पूर्ण सड़क बनाने व वृक्षारोपण करने से सम्बंधित थी ! किन्तु इन किसी भी "आपत्तियों के निस्तारण के बिना फोरलेन बनाई" गई जो गलत व कानून का उल्लंघन है ! (२)इसके कारण आम जनता को "परेशानियों का सामना" करने के साथ "मौत का सामना" भी करना पड़ रहा है ! (३)अब आम जनता को उसी कार्य को कराने के लिए "संघर्ष" के साथ "127 करोड़ रुपये" खर्च करने पड़ रहे है जो आम जनता के साथ अन्याय है ! (४)इसके लिए नेता, अधिकारी, सद्भाव कम्पनी जिम्मेदार है ! अतः गोमती उदयपुर फोरलेन का "सामाजिक अंकेक्षण" आम जनता के द्वारा कराया जाना चाहिए ! इसके बावजूद "वर्तमान सांसद का धन्यवाद" जो पूर्व नेताओं/अधिकारियों की गलतीयो को सुधार कर, आम जनता को राहत प्रदान कर रहे है ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिंदुस्तानी #(254) #14/01/23 #dineshapna
Friday, 13 January 2023
राजसमन्द मे विकास या विकास के नाम पर फिजूलखर्ची ! (१)राजसमन्द नगरपरिषद के द्वारा 100 फीट रोड़ पर डिवाइडर पर लाईट लगी हुई है, उसके बावजूद उसके पास हाई मास्क लाईट लगाना फिजूलखर्ची है ! (२)राजसमन्द नगरपरिषद के द्वारा 100 फीट रोड़ पर डिवाईडर पर लाईट लगी हुई है, उसके बावजूद उसी डिवाईडर पर 10 फीट की दूरी पर पुनः लाईट लगाना फिजूलखर्ची है ! (३)इस प्रकार राजसमन्द नगरपरिषद के द्वारा 100 फीट रोड़ पर ●एक डिवाईडर पर लाईट, ●दूसरा हाई मास्क लाईट, ●तीसरा डिवाईडर लाईट से 10 फीट दूरी पर और लाईट लगाना, जनता के धन का दुरुपयोग है ? व जनता के साथ धोखा है ? सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिंदुस्तानी #(253) #13/01/23 #dineshapna
Tuesday, 10 January 2023
★कर्तव्य (आमजन/नेता/सक्षम/प्रशासन) V/S अधिकार (आमजन/नेता/सक्षम/प्रशासन) ★ ★लोग अधिकार मंच V/S लोग अधिकार प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी★ (१)यह सत्य है कि आमजन अपने कर्तव्यों का पालन करते है तो भी आमजन के अधिकारों का हनन * नेता/ *सक्षम लोग/*प्रशासन करते है ! (२)आमजन अपने अधिकारों की रक्षा के लिए "* कानून/ *संगठन/ *मंच" का सहारा लेते है, तो भी उनके अधिकारों की पूर्ण रक्षा नहीं हो पाती है, क्योंकि "कानून" का रास्ता लम्बा व खर्चीला है, पिडित लोग के "संगठन" की कोई सुनता नहीं है, लोक अधिकारो की रक्षा करने के लिए "लोग अधिकार मंच" भी केवल अधिकार रक्षा का दिखावा करते है ! (३)कुछ नेता :- आमजन वोट देकर नेता बनाते है किन्तु नेता आमजन की सेवा करने के स्थान पर स्वयं के लिए या सक्षम लोगों के लिए या धन कमाने के लिए कार्य करते है ! जिसके कारण आमजन के अधिकारो का हनन होता है ! (४)कुछ सक्षम लोग :- नेताओं व प्रशासन को धन देकर सक्षम लोग अपना स्वार्थ पूरा करते है !जिसके कारण सक्षम लोग आमजन के अधिकारो का हनन करते है ! (५)कुछ प्रशासन :- नेताओं के अनुचित दबाव या सक्षम लोगों से धन लेकर या भ्रष्टाचार करके या कामचोरी करते है ! जिसके कारण कुछ अधिकारी आमजन के अधिकारो का हनन करते है ! (६)इस प्रकार आमजन के अधिकारो का हनन कुछ नेता, कुछ सक्षम लोग या कुछ प्रशासन अधिकारी ही करते है ! इसलिए आमजन के अधिकारो की रक्षा करने के लिए कुछ नेता, कुछ सक्षम लोग या कुछ प्रशासन अधिकारी से लड़ना ही होगा ! (७)लोग अधिकार मंच केवल ज्ञापन देकर या चापलूसी करके आमजन के अधिकारो की रक्षा करना चाहता है ! जिससे सफलता नहीं मिल सकती है ! इस प्रकार मंच आमजन के साथ धोखा कर रहे है ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिंदुस्तानी #(252) #10/01/23 #dineshapna
Subscribe to:
Posts (Atom)




































































































