Friday 24 April 2020

★रामायण व महाभारत के २७ (१४+१३) (श्रीराम का वनवास + पाण्डवों का वनवास) महत्त्वपूर्ण तथ्य★ ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ (१) युद्ध की मूल जड़ :- ●रामायण मे "सूर्पणखा" (विवाह प्रस्ताव) ●महाभारत मे "द्रौपदी" (हँसी उड़ाना) (२) युद्ध की शुरुआत :- ●रामायण मे "रावण" ने की ! ●महाभारत मे "दुर्योधन" ने की ! (३) युद्ध का मूल कारक :- ●श्री राम का "सोने के मृग" के पिछे जाना ! ●श्री युधिष्टर का "र्धूतक्रिड़ा" खेलना ! (४) मुख्य पात्र की भूमिका :- ●श्री राम के द्वारा "कर्तव्य पालन व अधर्म के नाश" हेतु धर्म युद्ध करना ! ●श्री युधिष्टर का "अधिकार पाने व अधर्म के नाश" के लिए धर्म युद्ध करना ! (५) भगवान स्वरूप का कार्य :- ●श्री राम के द्वारा "स्वयं युद्ध" करना ! ●श्री कृष्ण के द्वारा "सारथी बनकर युद्ध" करना ! (६) युद्ध से पूर्व की महत्वपूर्ण घटना :- ●रामायण मे द्रौपदी का "चीर हरण" हुआ ! ●महाभारत मे सीता जी का "सीता हरण" हुआ ! (७) युद्ध लड़ने का आधार :- ●रामायण मे श्रीराम व रावण ने "नीति व मर्यादाओं" के पालन के साथ युद्ध किया ! ●महाभारत मे श्रीकृष्ण/पाण्डवों व कौरवो ने "दुश्मनों की चाल" के आधार पर युद्ध किया ! (८) वनवास के बाद युद्ध :- ●रामायण मे श्रीराम को "14 वर्ष" का वनवास ! ●महाभारत मे पाण्डवों को "13 वर्ष" का वनवास ! (९) युद्ध किससे किया :- ●रामायण मे श्रीराम ने युद्व "अपने परिवार/कुल से अलग" रावण से किया ! ●महाभारत मे श्रीकृष्ण ने युद्ध अपने भाईयों/सम्बन्धीयो व पाण्डवों के "अपने परिवार/कुल मे ही स्थित भाईयों/सम्बन्धीयो" से किया ! (१०) युद्ध कहाँ हुआ :- ●रामायण मे युद्ध अपनी "मातृभूमि से दूर" लंका मे हुआ ! ●महाभारत मे युद्ध "अपनी मातृभूमि पर" कुरुक्षेत्र मे हुआ ! (११) युद्ध कितने दिन चला :- ●रामायण मे राम - रावण का युद्ध "8 दिन" चला ! ●महाभारत मे पाण्डव - कौरव का युद्ध "18 दिन" चला ! (१२) युद्ध मे हारने/विनाश का मुख्य कारण :- ●रामायण मे रावण का "अहंकार" ! ●महाभारत मे दुर्योधन का "अहंकार" ! (१३) युद्व मे सैनिकों की संख्या :- ●रामायण मे "72 करोड़ रावण की सेना व 15 लाख" राम की सेना थी ! ●महाभारत के युद्ध मे "11 अक्षौहिणी कौरव व 7 अक्षौहिणी" पाण्डवो की सेना यानी कुल 1 करोड़ 14 लाख सैनिक थे उसमें से केवल 18 व्यक्ति जीवित बचे ! (१४) युद्ध के बाद विजेता :- ●रामायण मे युद्ध जितने के बाद राज को "विभिषण" को दे दिया ! ●महाभारत मे युद्ध जितने के बाद राज का उपयोग "पाण्डवों" ने किया ! (१५) वनवास का कारण :- ●रामायण मे वनवास "पिताजी के वचन" के कारण हुआ ! ●महाभारत मे वनवास "पिताजी के पुत्र प्रेम" के कारण हुआ ! (१६) भाईयों के बीच सम्बन्ध :- ●रामायण मे भाईयों मे "आपसी प्रेम व त्याग" का उदाहरण है ! ●महाभारत मे भाईयों मे "आपसी स्वार्थ व लोभ" का उदाहरण है ! (१७) राजा का वंश :- ●रामायण मे राजा "सूर्य वंश" से थे ! ●महाभारत मे राजा "चन्द्र वंश" से थे ! (१८) वनवास मे धर्म पत्नी का योगदान :- ●रामायण मे श्रीराम के वनवास मे उनके साथ उनकी "धर्म पत्नी सीता जी" भी गई थी ! ●महाभारत मे पाण्डवों के वनवास मे उनके साथ उनकी "धर्म पत्नी द्रौपदी जी" भी गई थी ! (१९) वनवास दिलाने की शुरुआत करने वाला मुख्य व्यक्ति :- ●रामायण मे "दासी मन्थरा" ! ●महाभारत मे "मामा शकुनि" ! (२०) दोनों महायुद्ध के युग :- ●रामायण "त्रेतायुग" मे ! ●महाभारत "द्वापरयुग" मे ! (२१) दोनों कालो मे विवाह स्वयंवर :- ●रामायण मे स्वयंवर "धनुष तोड़कर" पूर्ण हुआ ! ●महाभारत मे स्वयंवर "धनुष से लक्ष्य भेदकर" मूर्ण हुआ ! (२२) युद्ध मे किसको मारा :- ●रामायण मे अधर्मी व अन्याय करने वाले "बाहरी राक्षसों" को ही मारा ! ●महाभारत मे अधर्मी व अन्याय करने वाले "बाहरी राक्षसों के साथ अपने परिवार के राक्षसी गुण वाले स्वजनों" को व अधर्म का साथ देने वालों को भी मारा ! (२३) युद्ध किस नीति से हुआ :- ●रामायण मे केवल "धर्मनीति" से युद्ध हुआ ! ●महाभारत मे "धर्मनीति के साथ कूटनीति, राजनीति व शत्रु की भाषा मे प्रतिउत्तर नीति" से युद्ध हुआ ! (२४) युद्ध विजय के बाद स्वेच्छा से वनवास :- ●रामायण मे युद्ध विजय के बाद "सीता जी ने वनगमन" किया व श्रीराम जी राजमहल मे रहते हुए वनवास जैसे रहे ! ●महाभारत युद्ध विजय के बाद पाण्डवों के साथ द्रौपदी जी "स्वेच्छा से हिमालय की ओर" गये ! (२५) युद्ध मे प्रयोग शस्त्र :- ●रामायण मे युद्ध हेतु "धनुष बाण व गदा" का प्रयोग हुआ ! ●महाभारत मे युद्ध हेतु "धनुष बान, गदा के साथ भाला, तलवार व अनेक प्रकार के शस्त्रों" का प्रयोग हुआ ! (२६) युद्ध मे सेना :- ●रामायण मे रावण की ओर से "चतुरंगिणी सेना" तथा श्री राम की ओर से केवल "वानरों की सेना" थी ! ●महाभारत मे दोनों ओर से "चतुरंगिणी सेना" थी ! (२७) युद्ध का निष्कर्ष :- ●रामायण मे "धर्म की विजय" व अधर्मी का नाश कर सीता जी की प्राप्ति ! ●महाभारत मे "धर्म की विजय" व अधर्मी का नाश कर राज्य की प्रप्ति ! ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ ★"समय" सबसे अधिक "बलवान" है ! ★"समय" प्रत्येक अपनी व अपनो की गलतियों की "सजा" देता है ! ★"समय" की कद्र करें, तो "समय" आपकी कद्र करेगा ! ★"समय" का सदुपयोग करें ! #रामायण #महाभारत #श्रीराम #श्रीकृष्ण #युद्ध #वनवास #रावण #लंका #अयोध्या #न्याय #अन्याय #मन्थरा #शकुनि #दुर्योधन #भीष्म #dineshapna ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ CA. Dinesh Sanadhya - 25/04/2020 www.dineshapna.blogspot.com
































No comments:

Post a Comment