Sunday 26 February 2023

★शिक्षा मे पर्यावरण शामिल हो !★ ★पर्यावरण की शिक्षा सभी को मिले !★ (१)"शिक्षा" से ज्ञान मिलता है, ज्ञान से बुद्धि व बुद्धि से विवेक जागृत होता है, जिससे व्यक्ति सही और गलत का निर्णय लेने मे सक्षम होता है ! (२)"शिक्षा" से व्यक्ति जीवन जीने के लिए आवश्यक वस्तु (धन/रोजगार/नौकरी/व्यापार) प्राप्त करने मे सक्षम होता है ! (३)"शिक्षा" जीवन जीने के अलावा जीवन कैसे जीया जाये, उसका भी ज्ञान देती है ! जैसे :- व्यावहारिक ज्ञान /व्यावसायिक ज्ञान / सामाजिक ज्ञान / पर्यावरण का ज्ञान / धार्मिक ज्ञान / संस्कारो का ज्ञान व आध्यात्मिक ज्ञान आदि भी अच्छे जीवन जीने के लिए आवश्यक है ! (४)"पर्यावरण शिक्षा" का उद्देश्य है कि ● पर्यावरण के महत्त्व को जन सामान्य तक पहुँचाना जिससे उनमें इसकी जानकारी प्राप्त करने की जिज्ञासा उत्पन्न हो सके! ● पर्यावरण के प्रकृति प्रदत्त उपहारों की जानकारी कराना! ● पर्यावरण समस्याओं की जानकारी देना ! ● पर्यावरण संरक्षण एवं प्रबन्धन की शिक्षा देना ! (५)"मूल शिक्षा" :- बिना पर्यावरण के व्यक्ति का जीना असम्भव है ! पर्यावरण मे जल, वायु, जमीन, अग्नि व आकाश शामिल है तथा इनको संरक्षित रखने व उसका संवर्द्धन करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है ! ■■जीना है तो पर्यावरण बचाना ही होगा !■■ . सीए. दिनेश सनाढ्य - एक हिन्दुस्तानी #(280) #25/02/23 #dineshapna







 

No comments:

Post a Comment