Wednesday, 21 October 2026

★ *अपना मंच — (Gen-A = जागरूक जनता)* ★ ( पंचायतीराज की पाठशाला — 7 ) 🟩 *आम जनता के अधिकार* 🟩 *(5.) आम जनता को कानून से प्राप्त अधिकार* संविधान और विभिन्न कानूनों के तहत प्रत्येक नागरिक को सशक्त अधिकार प्राप्त हैं: ● *मतदान का अधिकार (अनुच्छेद 326):* बिना किसी दबाव, भय या प्रलोभन के अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने का अधिकार। ● *सूचना का अधिकार (RTI Act, 2005):* पंचायत या किसी भी सरकारी विभाग से विकास कार्यों, खर्च किए गए बजट, बिल और मस्टर रोल की प्रति मांगने का कानूनी अधिकार। ● *ग्राम सभा में भागीदारी का अधिकार (73वां संविधान संशोधन):* ग्राम स्तर पर योजनाओं के चयन, बजट के अनुमोदन और कार्यों के सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit) में भाग लेने और सवाल पूछने का अधिकार। ● *मौलिक अधिकार (अनुच्छेद 14 से 32):* समानता का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शोषण के विरुद्ध अधिकार तथा जीवन और गरिमा से जीने का अधिकार। ● *लोक सेवाओं के अधिकार / गारंटी अधिनियम:* समयबद्ध तरीके से जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या बिजली-पानी कनेक्शन जैसी सेवाएं प्राप्त करने का कानूनी हक। ● *विधिक सहायता का अधिकार (Legal Aid):* आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को नालसा (NALSA) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता और वकील पाने का अधिकार। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* Chartered Accountant • Social Activist • Political Analyst • Spiritual Thinker • Founder of Life Management (334) #एक_हिन्दुस्तानी #21/10/2026 #dineshapna


 

No comments:

Post a Comment